राष्ट्रीय

जनवरी 5, 2026 12:30 अपराह्न

views 80

प. बंगाल में एसआईआर शिविर के दौरे में अधिकारी पर भीड़ का हमला सुरक्षा चूक: चुनाव आयोग

निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के दक्षिणी 24 परगना जिलें में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण शिविर के दौरे में मतदाता सूची पर्यवेक्षक सी. मुरूगन पर भीड़ के हमले के मामले में गंभीर सुरक्षा चूक पाई है। निर्वाचन आयोग ने पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार से इस बारे में कल शाम पांच बजे तक कार्रवाई रिपोर्ट मा...

जनवरी 5, 2026 12:17 अपराह्न

views 39

घने कोहरे के कारण रेल सेवाओं पर पड़ा असर, देरी से चल रही हैं 21 से अधिक ट्रेनें

देश के उत्तरी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण आज रेल सेवाओं पर असर पड़ा। रेल विभाग के अनुसार, दिल्ली आने वाली 21 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से चल रही है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेनों की स्थिति की नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

जनवरी 5, 2026 12:14 अपराह्न

views 76

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को दी जन्‍मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी को जन्‍मदिन की शुभकामनाएं दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में डॉ. जोशी को महान राजन‍ेता, बुद्धिजीवी और राष्‍ट्रवादी बताया। श्री मोदी ने कहा कि शिक्षा, संस्‍कृति और राष्‍ट्र के सभ्...

जनवरी 5, 2026 1:38 अपराह्न

views 68

भारतीय उपचार पद्धति-आयुष को ओमान और न्‍यूजीलैंड के साथ व्‍यापार समझौते में मिली मान्‍यता

वाणिज्‍य मंत्रालय ने कहा है कि भारत की पारंपरिक औषध उपचार पद्धति-आयुष को ओमान और न्‍यूजीलैंड के साथ द्विपक्षीय व्‍यापार समझौते में औपचारिक मान्‍यता मिली है। दोनों देशों के साथ पिछले वर्ष दिसंबर में व्‍यापार समझौतों को अंतिम रूप दिया गया था। इसके तहत स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं और पारंपरिक औषधि का प्रावधान क...

जनवरी 5, 2026 11:30 पूर्वाह्न

views 60

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि

गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की जयंती पर आज उन्हें श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश में अपराध-मुक्त प्रशासन के प्रतीक थे और उन्होंने राष्ट्र की विरासत और सांस्कृतिक गौरव की र...

जनवरी 5, 2026 9:15 पूर्वाह्न

views 388

असम में महसूस किए गए 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके

असम में आज सुबह 4 बजकर 17 मिनट पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केन्‍द्र राज्‍य के मोरी गांव जिले में 50 किलोमीटर की गहराई पर था। भूकंप के झटके आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए। अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। भूटान, नेपाल और बंगलादेश जैसे पड़ोसी देशों में भी झटके महसूस हुए।

जनवरी 5, 2026 8:57 पूर्वाह्न

views 109

सेमीकंडक्टर से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहा है भारत

भारत सेमीकंडक्टर से जुड़ी अपनी महत्वाकांक्षाओं को तेजी से आगे बढ़ा रहा है। देश सेमीकंडक्टर चिप को स्वास्थ्य सेवा, परिवहन, संचार, रक्षा, अंतरिक्ष और उभरते डिजिटल बुनियादी ढांचे के लिए महत्वपूर्ण मानता है। बढ़ते डिजिटलीकरण और स्वचालन के कारण वैश्विक स्तर पर सेमीकंडक्टर चिप की मांग तेजी से बढ़ रही है। ...

जनवरी 5, 2026 10:36 पूर्वाह्न

views 134

अयोध्या: श्रीराम मंदिर में हो रहा है 4 किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण

अयोध्या में श्रीराम मंदिर की पुख्ता सुरक्षा के लिए चार किलोमीटर लंबी चारदीवारी का निर्माण किया जा रहा है। श्री राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि राम मंदिर की सुरक्षा पूरी तरह से अभेद्य होगी। उन्होंने बताया कि चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। मंदिर की निगरानी और स...

जनवरी 5, 2026 8:44 पूर्वाह्न

views 1.2K

चीन को पीछे छोड़कर विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बना भारत: कृषि मंत्री

भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बनने का गौरव हासिल किया है। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कल नई दिल्‍ली में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि देश में धान उत्‍पादन 15 करोड़ एक लाख अस्‍सी हजार टन हो गया है, जबकि चीन में यह 14 करोड़ 52 लाख 80 हजार टन रहा। ...

जनवरी 5, 2026 1:11 अपराह्न

views 291

गोवा में प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र प्रताप का जलावतरण करेंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज गोवा में प्रदूषण नियंत्रण पोत समुद्र प्रताप का जलावतरण करेंगे। यह तटरक्षक बल का स्‍वदेश में निर्मित पहला पोत है। लगभग 115 मीटर लंबे इस पोत का 60 प्रतिशत से अधिक हिस्‍सा स्‍वदेशी उपकरणों से बना है। 42  सौ टन के इस पोत की गति 22 समुद्री मील प्रति घंटे से भी अधिक है और यह एक ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला