राष्ट्रीय

फ़रवरी 1, 2026 2:00 अपराह्न

views 33

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी बताया

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने केंद्रीय बजट 2026-27 को विकासोन्मुखी बताया है। संसद के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए श्री रिजिजू ने कहा कि यह कोई राजनीतिक बजट नहीं है, बल्कि इसमें विकसित भारत की परिकल्पना झलकती है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की जनता पर केंद्रित है।

फ़रवरी 1, 2026 1:34 अपराह्न

views 4.3K

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में पेश किया केंद्रीय बजट 2026-27

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज लोकसभा में वित्‍तीय वर्ष-2026-27 का बजट पेश किया। यह उनका रिकॉर्ड नौवां बजट है। वित्‍त मंत्री ने आज माघ पूर्णिमा ओर गुरु रविदास जी की जन्‍मशती के पावन अवसर का उल्‍लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में सरकार ने हमेशा सुधार और जनहित को प्र...

फ़रवरी 1, 2026 1:37 अपराह्न

views 70

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अमृत उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में अमृत उद्यान के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लिया। राष्ट्रपति सचिवालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान मंगलवार से इस महीने की 31 तारीख तक आम जनता के लिए खुला रहेगा। नागरिक सप्‍ताह में छह दिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक उद्यान घूमने जा सकते...

फ़रवरी 1, 2026 11:52 पूर्वाह्न

views 38

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज स्वतंत्रता सेनानी और राजनेता ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोशल मीडिया पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओमंदुर पी. रामासामी रेड्डीयार सत्यनिष्ठा, सादगी और निस्वार्थ जनसेवा के आदर्श थे। उपराष्ट्रपति ने कहा कि स्वतंत्र भारत में श्...

फ़रवरी 1, 2026 11:46 पूर्वाह्न

views 92

पाकिस्तान ने अटारी-वाघा चेक पोस्ट से सात भारतीयों को स्वदेश भेजा

पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट के रास्ते सात भारतीयों को स्वदेश भेज दिया है। पाकिस्तानी रेंजर्स ने कल इन नागरिकों को सीमा सुरक्षा बल को सौंप दिया। पिछले दो साल से अधिक समय से इनके लौटने का इंतजार कर रहे, परिवारों के लिए यह भावुक मिलन था। अटारी के प्रोटोकॉल अधिकारी अरुण महल के...

फ़रवरी 1, 2026 11:13 पूर्वाह्न

views 50

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ,रक्षा मंत्री ने भारतीय तटरक्षक बल को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय तटरक्षक बल को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारतीय तटरक्षक बल ने देश के तटों पर एक अडिग ढाल बनकर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने समुद्री सुरक्षा, त्वरित आपदा प्रतिक्रिया और समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र के स...

फ़रवरी 1, 2026 10:24 पूर्वाह्न

views 137

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री ने गुरु रविदास जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं

संत रविदास जयंती पूरे देश में मनाई जा रही है। वे 14वीं शताब्दी के संत और उत्तर भारत में भक्ति आंदोलन के संस्थापक थे। यह जयंती हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस दिन श्रद्धालु वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर स्थित श्री गुरु रविदास जन्मस्थान मंदिर में उनकी जयंती मनाने के लिए एक...

फ़रवरी 1, 2026 8:46 पूर्वाह्न

views 61

नौसेना तटों की रक्षा के साथ फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल को भी बढ़ावा देती है: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया

युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा है कि नौसेना न केवल देश के तटों की रक्षा करती है, बल्कि सामाजिक कार्यों के लिए फिट इंडिया मूवमेंट जैसी पहल को भी बढ़ावा देती है। नई दिल्ली में आज सुबह नौसेना के दूसरे हाफ मैराथन के अवसर पर मीडिया से बातचीत में  श्री मांडविया ने कहा कि यह मैराथन फिटन...

फ़रवरी 1, 2026 11:58 पूर्वाह्न

views 35

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला और गृह मंत्री अमित शाह ने तटरक्षक बल के स्‍थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं

केन्‍द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने भारतीय तटरक्षक बल के स्‍थापना दिवस पर बहादुरकर्मियों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री शाह ने कहा कि समुद्र में भारतीय तटरक्षक बलों की शां‍त चौकसी, उनके दृढ साहस और कर्तव्‍य के प्रति उनकी अटूट वचनबद्धता हर दिन देश की ...

फ़रवरी 1, 2026 8:07 पूर्वाह्न

views 166

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गुरु रविदास जयंती पर लोगों को दी शुभकामनाएं

संत रविदास की जयंती आज पूरे देश में मनाई जा रही है। वे 14वीं शताब्‍दी के संत और उत्‍तर भारत में भक्ति आंदोलन के संस्‍थापक थे। यह दिवस हिन्‍दू कैलेण्‍डर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस अवसर पर श्रद्धालु वाराणसी में गुरु रविदास जन्‍म स्‍थान मंदिर गोवर्धनपुर में एकत्र होते हैं ...