राष्ट्रीय

सितम्बर 6, 2023 7:41 पूर्वाह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्‍मेलन में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज दो दिन की इंडोनेशिया यात्रा पर रवाना होंगे। दोनों शिखर सम्मेलनों का आयोजन आसियान के मौजूदा अध्यक्ष इंडोनेशिया द्वारा जकार्ता में किया जा रहा है।   विदेश मंत्रालय में सचिव...

सितम्बर 5, 2023 9:27 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल चार वर्षों में नल जल कनेक्शन की संख्या तीन करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ होने पर लोगों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केवल चार वर्षों में नल जल कनेक्शन की संख्या तीन करोड़ से बढ़कर 13 करोड़ होने पर लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि जल जीवन मिशन लोगों को स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने और जीवन में आसानी तथा सार्वजनिक स्वास्थ्य बढ़ाने में एक मील का पत्थर...

सितम्बर 5, 2023 9:07 अपराह्न

views 27

जी-20 नेताओं के शिखर सम्‍मेलन से पहले इन देशों के वित्‍त विशेषज्ञों की नई दिल्‍ली में बैठक

जी-20 देशों के वित्‍त विशेषज्ञों की बैठक आज नई दिल्‍ली में हुई। ये बैठक जी-20 देशों के नेताओं के शिखर सम्‍मेलन से पहले आयोजित की गई।   प्रतिनिधियों ने जी-20 कार्यसमूह के नतीजों को अन्तिम रूप देने पर विचार विमर्श किया। बैठक में टिकाऊ और मजबूत वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था के विकास के लिए जलवायु कार्रवा...

सितम्बर 5, 2023 8:54 अपराह्न

views 21

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों पर सिफारिशें जारी की

  भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण ट्राई ने एफएम रेडियो प्रसारण से संबंधित मुद्दों पर सिफारिशें जारी की हैं। ट्राई ने सिफारिश की है कि निजी एफएम रेडियो ऑपरेटरों को हर घंटे दस मिनट तक समाचार और समसामयिक कार्यक्रम प्रसारित करने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसने यह भी सिफारिश की है कि समाचार सामग्री क...

सितम्बर 5, 2023 8:52 अपराह्न

views 37

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दिल्‍ली में 75 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में 75 चयनित शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार प्रदान किये। इसमें 50 स्‍कूली शिक्षक, उच्‍च शिक्षा विभाग के 13 शिक्षक तथा कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के 12 शिक्षक शामिल हैं। इस साल से उच्‍च शिक्षा विभाग तथा ...

सितम्बर 5, 2023 8:45 अपराह्न

views 35

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने जम्‍मू कश्‍मीर से अनुच्‍छेद-370 को हटाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई पूरी की

  सर्वोच्‍च न्‍यायालय की संविधान पीठ ने जम्‍मू कश्‍मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्‍छेद-370 को खत्‍म करने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई समाप्‍त कर दी है। न्‍यायालय ने अपना फैसला सुरक्षित रखा है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय के मुख्‍य न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति डी0 वा...

सितम्बर 5, 2023 8:40 अपराह्न

views 39

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जकार्ता में आसियान-भारत शिखर सम्‍मेलन और पूर्व एशिया शिखर सम्‍मेलन में भाग लेने के लिए दो दिन की यात्रा पर कल इंडो‍नेशिया रवाना होंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 18वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए कल से इंडोनेशिया की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। दोनों शिखर सम्मेलन इंडोनेशिया के जकार्ता में होगें। विदेश मंत्रालय में सचिव सौरभ कुमार ने आज शाम नई दिल्ली में पत्रकारों को बताया क‍ि 20वां ...

सितम्बर 5, 2023 8:33 अपराह्न

views 38

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की कानूनी और न्यायिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्थन दिया

भारत ने शंघाई सहयोग संगठन-एससीओ के सदस्य देशों की कानूनी और न्यायिक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए समर्थन दिया है। एससीओ देशों के कानून और न्याय मंत्रियों की 10वीं बैठक आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई। इस अवसर पर कानून और न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एससीओ चार्टर और इसके आपसी विश...

सितम्बर 5, 2023 8:08 अपराह्न

views 35

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान रूट्स टू रूट्स नामक प्रदर्शनी आयोजित करेगा

राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय जी-20 शिखर सम्‍मेलन के दौरान रूट्स टू रूट्स नामक प्रदर्शनी आयोजित करेगा। इसमें देशभर की दुर्लभ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जायेगा। इस प्रदर्शनी का उददेश्‍य भारत के सांस्‍कृतिक गौरव को विश्‍व के मानचित्र पर लाना है। प्रदर्शनी में विभिन्‍न सरकारी संग्रहाल...

सितम्बर 5, 2023 7:57 अपराह्न

views 35

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मीडिया केन्‍द्र और प्रसार भारती के कमान केन्‍द्र में व्यवस्‍थाओं की समीक्षा की

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने जी-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले आज अन्‍तर्राष्‍ट्रीय मीडिया केन्‍द्र और प्रसार भारती के कमान केन्‍द्र में व्यवस्‍थाओं की समीक्षा की। उनके साथ प्रसार भारती तथा अन्‍तर्राष्‍ट्रीय व्‍यापार संवर्धन संगठन के अधिकारी भी थे। सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री ठाकुर ने कहा क...