राष्ट्रीय

मार्च 18, 2024 9:01 अपराह्न

views 33

अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला: ईडी ने श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति जब्त की

प्रवर्तन निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलीकॉप्टर घोटाले के आरोपी श्रवण गुप्ता की 16 करोड़ रुपये से अधिक की अचल संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। कुर्क की गई संपत्तियां दिल्ली के एक पॉश इलाके में हैं। निदेशालय ने मामले में भारतीय दण्ड संहिता और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केंद्र...

मार्च 18, 2024 8:49 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को रूस का फिर से राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह आने वाले वर्षों में भारत और रूस के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए श्री पुतिन के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं।

मार्च 18, 2024 8:39 अपराह्न

views 27

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज अमरीका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने पिछले महीने नई दिल्‍ली में आयोजित इंडस-एक्स शिखर सम्‍मेलन और दोनों देशों की तीनों सेनाओं के बीच अभ्यास टाइगर ट्...

मार्च 18, 2024 8:21 अपराह्न

views 28

बिहार में एनडीए के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दिया

बिहार में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के सहयोगियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे के समझौते को अंतिम रूप दे दिया है। गठबंधन के तहत राज्‍य में कुल 40 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी 17 लोकसभा सीटों पर, जनता दल यूनाइटेड 16 सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पूर्...

मार्च 18, 2024 7:38 अपराह्न

views 28

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्द्र का कल नई दिल्‍ली में 37वां स्थापना दिवस मनाएगा

इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्द्र का कल नई दिल्‍ली में 37वां स्थापना दिवस मनाएगा। इन्दिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केन्‍द्र के परिसर में आयोजित तीन दिन के इस समारोह में विभिन्‍न कार्यक्रम होंगे। इनमें शास्त्रीय गायन, वादन, नृत्य, फूलों की होली, कार्यशालाएं और प्रदर्शनी शामिल हैं। कार्यक्रम शाम पांच ब...

मार्च 18, 2024 7:31 अपराह्न

views 34

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों के दौरान बंगाल और ओडिशा में हल्की वर्षा की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार आज से चार दिनों तक बंगाल के गांगेय क्षेत्र और ओडिशा में गरज और तेज हवाओं के साथ छिटपुट से मध्यम वर्षा होने की संभावना है और कल तूफान के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज से 21 तारीख तक झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और बिहार में गरज और तेज हवा...

मार्च 18, 2024 7:26 अपराह्न

views 39

भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हुआ

भारत और अमरीका के बीच मानवीय सहायता और आपदा राहत अभ्यास भारत के पूर्वी समुद्र तट पर शुरू हो गया है। यह 31 मार्च तक जारी रहेगा। रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए अंतर संचालन विकसित करना है। इसके साथ दोनों देशों की सेनाओं के बीच तेज और सुचारू समन्वय के...

मार्च 18, 2024 7:22 अपराह्न

views 33

उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी सांसद संगीता आज़ाद भाजपा में शामिल हुई

उत्तर प्रदेश से बहुजन समाज पार्टी सांसद संगीता आज़ाद और उनके पति आज नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व विधायक आजाद अरी मर्दन और सर्वोच्‍च न्‍यायालय की जानी-मानी वकील सीमा कुशवाहा भी भाजपा में शामिल हुई हैं। उन्‍हें भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में पार्टी में श...

मार्च 18, 2024 7:18 अपराह्न

views 27

केन्द्र सरकार ने अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिकरण का गठन किया

  केन्द्र सरकार ने अवैध गतिविधियां रोकथाम अधिकरण का गठन किया है। यह अधिकरण इस बात का निर्णय करेगा कि मुस्लिम कांफ्रेंस जम्‍मू एंड कश्‍मीर - भट्ट गुट और मुस्लिम कांफ्रेंस जम्‍मू एंड कश्‍मीर - सुमजी गुट को गैर कानूनी संगठन घोषित करने के लिए पर्याप्त कारण हैं या नहीं। इस अधिकरण में दिल्‍ली उच्‍च न्‍याय...

मार्च 18, 2024 5:48 अपराह्न

views 42

मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा

  मलयालम भाषा के प्रसिद्ध कवि प्रभा वर्मा को वर्ष 2023 के लिए सरस्‍वती सम्‍मान प्रदान किया जाएगा। उन्‍हें यह सम्‍मान काव्‍य संग्रह रूद्र सात्विकम और 2013 से 2022 के दौरान साहित्‍य में योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके तहत प्रशस्ति पत्र, मां सरस्‍वती का प्रतीक चिन्‍ह और 15 लाख रूपये दिए जाते हैं। र...