राष्ट्रीय

मार्च 22, 2024 2:10 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्वच्छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्वच्छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विश्व जल दिवस पर, श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

मार्च 22, 2024 1:37 अपराह्न

views 29

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली शराब नीति मामले में गिरफ्तार हुई बीआरएस की नेता के कविता को किसी तरह की राहत देने से इंकार किया 

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज दिल्‍ली शराब नीति मामले में पिछले सप्‍ताह गिरफ्तार हुई भारत राष्‍ट्र समिति-बीआरएस की नेता के कविता को किसी तरह की राहत देने से इंकार कर दिया है। सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने के कविता को निचली अदालत में जाने को कहा है।   न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना, एमएम सुन्‍दरेश और बेला त्रिवेदी की ...

मार्च 22, 2024 11:11 पूर्वाह्न

views 26

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और ओडिसा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बीजू जनता दल के वरिष्ठ नेता और ओडिसा के पूर्व मंत्री दामोदर राउत के निधन पर दुख: व्‍यक्‍त किया है। सोशल मीडिया के एक पोस्ट में राष्‍ट्रपति मुर्मु ने कहा कि देश और ओडिसा की प्रगति में श्री राउत के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने बीजेडी के नेता के परिजनों और प्...

मार्च 22, 2024 11:09 पूर्वाह्न

views 29

इसरो ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, इसरो ने आज सुबह कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने 'रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल' पुष्पक की सफलतापूर्वक लैंडिंग की। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोशल मीडिया साइट एक्‍स पर एक संदेश में अंतरिक्ष यान के पूरी तरह से ऑटोमेटिक मोड में संचालन, लैंडिंग और ईंधन प्रबंधन के ल...

मार्च 22, 2024 2:18 अपराह्न

views 21

भारत और भूटान ने अपनी साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आपसी हित के अनेक समझौतों का आदान-प्रदान किया

भारत और भूटान ने अपनी साझेदारी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आज आपसी हित के अनेक समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान किया। भारत और भूटान के बीच इन समझौतों से संबंधित दस्तावेजों का आदान-प्रदान थिंपू में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टौबगे की मौजूदगी में किया गया।     प्र...

मार्च 22, 2024 8:59 पूर्वाह्न

views 43

आम आदमी पार्टी सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को चुनौती देगी

आम आदमी पार्टी आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को चुनौती देगी। नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरूद्ध सर्वोच्‍च न्‍यायालय में एक याचिका दर्ज की गई है।...

मार्च 22, 2024 8:18 पूर्वाह्न

views 30

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की

कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी अरुणाचल पश्चिम सीट से जबकि पुद्दुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री वैथिलिंगम पुद्दुचेरी सीट से चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से चुनाव ...

मार्च 21, 2024 9:15 अपराह्न

views 75

भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया

भारत ने हैती से अपने नागरिकों को निकालने के लिए ऑपरेशन इंद्रावती शुरू किया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया है कि आज 12 भारतीयों को निकाला गया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार विदेशों में भारतीयों की सुरक्षा और भलाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मार्च 21, 2024 9:03 अपराह्न

views 21

एनआईए ने आईएसआईएस के लिए धन जुटाने में शामिल तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण-एनआईए ने आज साजिश, विस्फोटकों और आई ई डी के निर्माण और आतंकी संगठन आईएसआईएस के लिए धन जुटाने में शामिल तीन लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया। नई दिल्ली में पटियाला हाउस की विशेष एनआईए अदालत में आरोप-पत्र दायर किया गया।   अभिकरण ने कहा है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन के ...

मार्च 21, 2024 8:59 अपराह्न

views 28

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

  भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की है। तमिलनाडु में, केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल मुरुगन नीलगिरी से और तेलंगाना के पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन चेन्नई दक्षिण सीट से चुनाव लड़ेंगे। राज्‍य में पार्टी प्रभारी के0 अन्नामलाई को कोयंबटूर...