राष्ट्रीय

मार्च 23, 2024 11:53 पूर्वाह्न

views 103

भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी-दिवस आज, दुनिया दे रही है श्रद्धांजलि

आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहीदी दिवस है। आज ही के दिन 1931 में लाहौर षड़यंत्र मामले में इन तीनों महान शहीदों ने देश की आजादी के लिए हँसते-हँसते फांसी के फंदे को गले से लगा लिया था, जब उन्हें फाँसी की सज़ा दी था।   इस अवसर पर आज पंजाब सहित देश के कोने-कोने में इन महान शहीदों क...

मार्च 22, 2024 9:13 अपराह्न

views 37

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – सी.बी.एस.ई. ने कदाचार में लिप्त होने के कारण 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है

    केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - सी.बी.एस.ई. ने कदाचार में लिप्त होने के कारण 20 स्कूलों की मान्यता रद्द कर दी है। इनमें दिल्ली के पांच स्कूल भी हैं। बोर्ड ने एक अधिसूचना में कहा है कि औचक निरीक्षण के दौरान संबद्धता और परीक्षा मानदंडों के पालन में विसंगतियां पाए जाने के बाद कड़ी कार्रवाई की गई ह...

मार्च 22, 2024 9:07 अपराह्न

views 25

आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में

      दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में भेजा। विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कल रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज यह आदेश दिया।       प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मु...

मार्च 22, 2024 8:57 अपराह्न

views 21

नागर विमानन महानिदेशालय ने एयर इंडिया लिमिटेड पर 80 लाख रुपये का वित्‍तीय जुर्माना लगाया है

    नागर विमानन महानिदेशालय ने एयर इंडिया लिमिटेड पर 80 लाख रुपये का वित्‍तीय जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना उड़ान ड्यूटी के समय का उल्‍लंघन, चालक दल के थकान प्रबंधन प्रणाली सहित कई मामलों से जुड़ा हुआ है। महानिदेशालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि एयर इंडिया का जनवरी में स्‍पॉट आडिट किया गया था जि...

मार्च 22, 2024 7:57 अपराह्न

views 22

प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्‍य आरोपी बताते हुए अदालत से उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की

      दिल्ली की राऊज एवेन्यू अदालत ने आबकारी नीति मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की हिरासत की मांग वाली प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा है। प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्‍य आरोपी बताते हुए अदालत से उनकी 10 दिन की हिरासत की मांग की है।     निदेशालय ने क...

मार्च 22, 2024 9:18 अपराह्न

views 27

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद विपक्ष ने निर्वाचन आयोग से हस्तक्षेप की मांग की है। एक सर्वदलीय विपक्षी प्रतिनिधिमंडल ने आज आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि उन्होंने आयोग के सामने विपक्ष के खिलाफ एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के सबूत पेश किए हैं। उन्होंने इस ब...

मार्च 22, 2024 5:49 अपराह्न

views 20

निर्वाचन आयोग ने दो हजार एक सौ पर्यवेक्षकों की टीम तैनात की

      निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनावों की तैयारियों में लगा है। स्‍वतंत्र और निष्‍पक्ष चुनाव के लिए आयोग ने दो हजार एक सौ पर्यवेक्षकों की टीम तैनात की है। यह पर्यवेक्षक देशभर में जिला चुनाव अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों पर निगरानी रखेंगे।

मार्च 22, 2024 7:19 अपराह्न

views 159

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भूटान के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया गया। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने आज थिम्पू में प्रधानमंत्री को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि यह उनके जीवन का बहुत बड़ा दिन है। उन्होंने कहा कि हर प...

मार्च 22, 2024 4:55 अपराह्न

views 338

मौसम विभाग ने इस महीने की 26 तारीख तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा और तूफान का अनुमान व्यक्त किया है

      मौसम विभाग ने इस महीने की 26 तारीख तक पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा और तूफान का अनुमान व्यक्त किया है।। विभाग ने कहा है कि अगले पांच दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्र में  गरज के साथ तेज वर्षा होगी।    ...

मार्च 22, 2024 1:50 अपराह्न

views 25

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ‘रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल’ पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने 'रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल' पुष्पक की सफल लैंडिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है। श्री ठाकुर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत ने एक बार फिर अंतरिक्ष क्षेत्र में नए आयाम हासिल करने की प्रतिबद्धता...