राष्ट्रीय

मार्च 23, 2024 9:01 अपराह्न

views 22

विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया

आज विश्व क्षय रोग दिवस की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों से भारत को टीबी मुक्त बनाने का आह्वान किया। राष्ट्र के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति ने टीबी के बारे में जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 24 मार्च को विश्व क्षय रोग दिवस के रूप में मनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्...

मार्च 23, 2024 8:57 अपराह्न

views 27

मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला संगठन बनना चाहिए- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज कहा कि मीडिया को भारत को समझने के लिए सही दृष्टिकोण बताने वाला संगठन बनना चाहिए न कि देश की छवि खराब करने वाले सुनियोजित धारणाओं का शिकार बनना चाहिए। श्री धनखड़ ने नई दिल्ली में एक निजी मीडिया हाउस के पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि मीडि...

मार्च 23, 2024 8:47 अपराह्न

views 28

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, डीपीआईआईटी ने लॉजिस्टिक्स सेवा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर बैठक आयोजित की

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग, डीपीआईआईटी ने लॉजिस्टिक्स सेवा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उपायों पर आज नई दिल्‍ली में हितधारकों की एक बैठक आयोजित की। इसमें विभिन्‍न उद्योग संगठनों, छोटे और बड़े उद्यमों, कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और द्विपक्षीय तथा बहुपक्षीय संस्थानों के पचास से ...

मार्च 23, 2024 8:20 अपराह्न

views 20

कश्‍मीर घाटी में स्थित एशिया का सबसे बड़ा ट्यूलिप गार्डन आज से जनता के लिए खो‍ल दिया गया है

कश्‍मीर घाटी में स्थित एशिया का सबसे बडा ट्यूलिप गार्डन आज से जनता के लिए खो‍ल दिया गया है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार पर्यटक इस वर्ष विभिन्‍न किस्‍मों के 17 लाख फूलों को देख सकेंगे। इस साल पांच नये टयूलिप पुष्‍प भी दिखाये जायेंगे। पिछले साल तीन लाख 65 हजार से अधिक घरेलू और अन्‍तर्राष्‍ट्रीय पर्यटक ...

मार्च 23, 2024 7:50 अपराह्न

views 24

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को हास्‍यास्‍पद बताया है

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अरुणाचल प्रदेश पर चीन के दावे को हास्‍यास्‍पद बताया है। उन्होंने ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का भू-भाग है। आज सिंगापुर में दक्षिण एशियाई अध्‍ययन संस्‍थान के कार्यक्रम में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत इस मुद्दे पर अपने स्‍पष्‍ट रूख को बार-बार दोहराता रहा है। उन्‍होंने कहा...

मार्च 23, 2024 5:31 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के बाद आज दिल्ली लौट आए

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भूटान की दो दिवसीय सरकारी यात्रा के बाद आज दिल्ली लौट आए। भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक और भूटान के प्रधानमंत्री ने हवाई अड्डे पर श्री मोदी को सम्‍मानपूर्वक विदा किया। सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि वह भूटान नरेश के इस विशेष आतिथ्‍य सत्‍कार से...

मार्च 23, 2024 1:58 अपराह्न

views 25

नई दिल्‍ली में हिमाचल प्रदेश के 6 अयोग्य कांग्रेसी विधायक भाजपा में हुए शामिल

हिमाचल प्रदेश के छह पूर्व विधायक केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में आज नई दिल्‍ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। इन्‍हें कांग्रेस विधायक के रूप में अयोग्‍य घोषित कर दिया गया था। ये पूर्व विधायक हैं- सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इन्‍द...

मार्च 23, 2024 1:47 अपराह्न

views 18

तीन-दिवसीय यात्रा पर सिंगापुर पहुँचे विदेश मंत्री डॉ0 एस0 जयशंकर

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर आज तीन दिनों की यात्रा पर सिंगापुर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने आई.एन.ए. स्‍मारक पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस और भारतीय सेना के बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।   सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने कहा कि यह स्‍मारक आई.एन.ए. की देशभक्ति और अदम्य साहस की भाव...

मार्च 23, 2024 1:32 अपराह्न

views 17

मॉस्‍को आतंकी हमलाः नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में आधा झुकाया गया राष्‍ट्रीय-ध्‍वज

मॉस्‍को में हुए आतंकवादी हमले में मृतकों के प्रति शोक व्‍यक्‍त करते हुए नई दिल्‍ली के रूसी दूतावास में राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका दिया गया है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में दूतावास ने इस घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति शोक-संवेदना व्‍यक्‍त की है और घायलों के शीघ्र स्‍वस्‍थ होने की कामना की है। 

मार्च 23, 2024 1:43 अपराह्न

views 36

35 सोमाली समुद्री-डाकुओं के साथ मुंबई पहुँचा आईएनएस कोलकाता

समुद्री डाकुओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भारतीय नौसेना पोत- आई.एन.एस. कोलकाता आज 35 सोमाली समुद्री डाकुओं के साथ मुंबई पहुंचा। ये समुद्री लुटेरे येलो गेट पुलिस को सौंप दिए गए। इस पोत को अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था। आईएनएस कोलकाता ने ड्रोन का उपयोग करके हथियारों से लैस समुद्री डाकुओं ...