मार्च 27, 2024 2:02 अपराह्न
30
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 6 माओवादी मारे गए
छत्तीसगढ़ में आदिवासी बस्तर संभाग में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला विद्रोहियों सहित छह माओवादी मारे गए। हमारे संवाददाता ने बताया है कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, कोबरा बटालियन और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड की संयुक्त टीम बीजापुर जिले के बासागुड़ा क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान पर थी...