राष्ट्रीय

अप्रैल 26, 2024 2:01 अपराह्न

views 23

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना जारी, नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरु

लोकसभा चुनाव के 5वें चरण की अधिसूचना आज जारी होने के साथ ही नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। इस चरण में छह राज्‍यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों के लिए चुनाव होगा। इस चरण में उत्‍तर प्रदेश की 14, महाराष्‍ट्र की 13, पश्चिम बंगाल की सात, ओडिशा तथा बिहार की पांच-पांच, झारखंड की तीन और...

अप्रैल 26, 2024 1:39 अपराह्न

views 22

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हैदराबाद के दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज हैदराबाद के दौरे पर रहेंगे। वे जीनोम वैली स्थित भारत बायोटेक वैक्सीन कंपनी का दौरा करेंगे। उप राष्‍ट्रपति राजभवन भी जाएंगे और हाईटेक्स प्रदर्शनी हॉल में एक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

अप्रैल 26, 2024 1:15 अपराह्न

views 22

तीरंदाजी विश्‍व कप के फ़ाइनल में पहुँची ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम और अभिषेक वर्मा की जोड़ी

चीन में खेले जा रहे तीरंदाजी विश्‍व कप में ज्‍योति सुरेखा वेन्‍नम और अभिषेक वर्मा की मिश्रित जोड़ी ने फाइनल में प्रवेश करके भारत के लिए चौथा पदक पक्‍का कर लिया है। उन्‍होंने सेमी फाइनल में मैक्सिको की एंड्रिया बेसेरा और लॉट मैक्सिमो मेंडेज ऑर्टिज की जोड़ी को हराया। कल स्‍वर्ण पदक के मुकाबले में उनका स...

अप्रैल 26, 2024 1:11 अपराह्न

views 29

आंध्र प्रदेश के तिरुपति की एक-दिवसीय यात्रा पर रेनिगुंटा हवाई अड्डे पहुँचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आंध्र प्रदेश के तिरुपति की एक-दिवसीय यात्रा पर आज सुबह रेनिगुंटा हवाई अड्डे पर पहुंचे। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और राज्य सरकार के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। उपराष्ट्रपति रेनिगुंटा हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से तिरुमाला के लिए रवाना हुए। वह राष्...

अप्रैल 26, 2024 1:04 अपराह्न

views 27

सियोल में भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण और अप्रसार पर संवाद आयोजित किया गया

भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्‍त्रीकरण और अप्रसार पर संवाद सियोल में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक क्षेत्रों के अप्रसार और निरस्त्रीकरण के विकास पर चर्चा की। दोनों पक्षों में क्षेत्रीय अप्रसार मुद्दों, बाहरी अंतरिक्ष सुरक्षा से जुड़े मुद्दों,...

अप्रैल 26, 2024 11:45 पूर्वाह्न

views 21

केरल में अत्‍यधिक तापमान के बावजूद मतदाताओं में उत्साह, मतदान सुचारू रूप से जारी  

केरल में अत्‍यधिक तापमान के बावजूद कई लोगों ने आज सुबह के समय अपना मताधिकार का उपयोग किया और वहां काफी मतदान केन्‍द्रों पर लम्‍बी कतारे दिखाई दीं। अधिकांश शहरी क्षेत्रों में मतदाता बड़ी संख्‍या में मतदान के लिए पहुंचे हैं। तकनीकी समस्‍याओं के कारण थोड़ी देर कुछ मतदान केन्‍द्रों पर मतदान प्रभावित हुआ...

अप्रैल 26, 2024 12:59 अपराह्न

views 28

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने वीवीपीएटी की पर्चियों के साथ ईवीएम के आंकड़ों के शत-प्रतिशत मिलान वाली याचिकाओं को किया खारिज

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज वोटर वेरीफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल - वीवीपीएटी की पर्चियों के साथ इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीन- ईवीएम के आंकड़ों के शत-प्रतिशत मिलान वाली याचिकाओं को खारिज कर दिया। यह फैसला न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना और दीपांकर दत्‍ता की एक पीठ ने सुनाया। हालांकि 18 अप्रैल को इन मामलों पर फैसला सुरक...

अप्रैल 26, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 26

लोकसभा-चुनाव के दूसरे-चरण में आज मध्‍यम से तेज़ मतदान की ख़बर

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में आज मध्‍यम से तेज मतदान होने की खबर है। इस चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें केरल की सभी बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की शेष 13, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र की आठ-आठ, मध्य प्रदेश की छह, असम तथा बिहार क...

अप्रैल 26, 2024 11:41 पूर्वाह्न

views 27

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मताधिकार का इस्‍तेमाल करने का अनुरोध किया

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करने का अनुरोध किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन्‍होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे वोट अवश्‍य डालें और मजबूत तथा सक्षम भारत के निर्माण में अ‍पनी भागीदारी सुनिश्चित करें...

अप्रैल 26, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 21

सवेरे दस बजे तक त्रिपुरा में 16.65 और उत्‍तर प्रदेश में 11.67 प्रतिशत मतदान

सवेरे दस बजे तक त्रिपुरा में 16.65 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल में 15 दशमलव छह-आठ प्रतिशत, मणिपुर में 15 दशमलव चार-नौ प्रतिशत, मध्‍य प्रदेश में 13 दशमलव आठ दो प्रतिशत, केरल में 11 दशमलव नौ-आठ प्रतिशत, राजस्‍थान में 11 दशमलव सात-सात प्रतिशत, उत्‍तर प्रदेश में 11.67 प्रतिशत, जम्‍मू-कश्‍मीर में दस दशमलव तीन-...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला