राष्ट्रीय

अप्रैल 20, 2024 1:17 अपराह्न

views 26

आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका पर निर्णय सुरक्षित, 30 अप्रैल को सुनाया जाएगा फैसला  

दिल्‍ली उच्‍च न्‍यायालय की एक अदालत ने दिल्‍ली सरकार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की दायर नियमित जमानत याचिका पर अपना निर्णय सुरक्षित रखा है। मनीष सिसोदिया पिछले साल आबकारी नीति से संबंधित धन शोधन मामले में गिरफ्तार किये गये थे। राउज ऐवन्‍यू कोर्ट की विशेष न्‍यायाधीश कावेरी बावेजा ने कहा कि...

अप्रैल 20, 2024 12:59 अपराह्न

views 20

भारत ने फिलीपींस को भेजी ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप   

भारत ने कल फिलीपींस को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की पहली खेप भेज दी है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पहली खेप भारतीय वायुसेना के परिवहन विमान से भेजी गई। फिलीपींस होरिजन 2 के अंतर्गत संशोधित सशस्‍त्र बलों के आधुनिकीकरण के तहत प्राप्‍त कर रहा है। जनवरी 2022 में फिलीपींस ने भारत के साथ 3 हजार 750 ...

अप्रैल 20, 2024 8:08 पूर्वाह्न

views 24

कई राज्यों में चलेगी तेज लू, जम्मू कश्मीर और हिमाचल में अगले हफ्ते वर्षा और बर्फबारी की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल में सोमवार तक छिटपुट स्थानों पर तेज लू चलने का अनुमान व्यक्त किया है। गर्म हवाओं की स्थिति ओडिशा, झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में अगले दो-तीन दिन तक बनी रहेगी। मौसम विभाग ने बताया कि तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा और तेलंगाना, केरल, माहे और हिम...

अप्रैल 20, 2024 7:40 पूर्वाह्न

views 24

लोकसभा चुनाव: तीसरे चरण के लिए नामांकन का समय समाप्त,  बृहस्पतिवार से होगी चौथे चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। इस चरण के लिए नामांकन भरने का काम कल शाम समाप्त हो गया। इस चरण में 10 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 94 संसदीय सीटों के लिए 7 मई को चुनाव होगा। उम्‍मीदवार सोमवार तक नामांकन वापस ले सकते हैं। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए ...

अप्रैल 19, 2024 8:51 अपराह्न

views 23

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाकों में भीषण गर्मी का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। ओडिसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा, तेलंगाना और आंतरिक तमिलनाडु में मंगलवार तक लू की स्थिति बनी रहेगी। ओडिसा के अलग-अलग हिस्सों में कल तक और...

अप्रैल 19, 2024 8:49 अपराह्न

views 24

रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार पिछले दशकों में भ्रष्टाचार से मुक्त रही

रक्षामंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी पार्टी की सरकार पिछले दशकों में भ्रष्टाचार से मुक्त रही। उन्‍होंने कहा कि यह सरकार राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक चुनावी रैली में श्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि ...

अप्रैल 19, 2024 7:52 अपराह्न

views 22

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न

  लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक संपन्‍न हो गया है। इस चरण में 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए मतदान हुआ। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोडकर मतदान कुल मिलाकर शांतिपूर्ण रहा। आरंभिक रिपोर्ट के अनुसार शाम पांच बजे तक औसतन 62 प्रतिशत वोट डाले गए। अरुणाचल प्रदेश औ...

अप्रैल 19, 2024 6:10 अपराह्न

views 18

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ

  लोकसभा चुनाव के पहले चरण में शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक और बिहार में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ है। पश्चिम बंगाल में 77 दशमलव पांच-सात प्रतिशत, त्रिपुरा में 76 दशमलव एक-शून्‍य, पुद्दुचेरी में 72 दशमलव आठ-चार, असम में 70 दशमलव सात-सात, मेघालय में 69 दशमलव नौ-एक और मणिपुर में 67 दशम...

अप्रैल 19, 2024 6:01 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है

  लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्वक सम्‍पन्‍न हो गया है। इस चरण में 17 राज्‍यों और 4 केन्‍द्रशासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले गए। इनमें 18 सीटें अनुसूचित जाति और 11 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित थीं। शाम पांच बजे तक त्रिपुरा में 75 प्रतिशत से अधिक, पश्चिम बंगाल में 77 प...

अप्रैल 19, 2024 5:40 अपराह्न

views 14

लोकसभा चुनाव का पहला चरण कुल एक हजार छह सौ 25 उम्‍मीवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेगा

  लोकसभा चुनाव का पहला चरण कुल एक हजार छह सौ 25 उम्‍मीवारों के राजनीतिक भाग्‍य का फैसला करेगा। इनमें केन्‍द्रीय सडक परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उत्‍तराखंड के पूर्व मुख्‍यमंत्री त्रिवेन्‍द्र सिंह रावत, रक्षा और पर्यटन राज्‍य मंत्री अजय भट्ट, केन्‍द्रीय कानून और न्‍याय मंत्री अर्जुन रा...