राष्ट्रीय

अप्रैल 29, 2024 9:33 अपराह्न

views 20

उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार हुआ तेज

  उत्तर प्रदेश में अगले चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने आज एटा जिले में एक रैली में भाजपा पर कड़ा प्रहार किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलना चाहती है। बाद में उन्होंने हाथरस में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने 400 पार का ना...

अप्रैल 29, 2024 9:21 अपराह्न

views 16

भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में रोड शो किया

        भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा पार्टी उम्मीदवार के लिए गुवाहाटी में रोड शो किया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा भी उनके साथ थे।

अप्रैल 29, 2024 9:15 अपराह्न

views 19

कांग्रेस ने अपने लोकसभा घोषणापत्र को राजनीतिक दलों द्वारा गलत तरीके से प्रस्‍तुत करने को लेकर निर्वाचन आयोग से भेंट की

    कांग्रेस ने अपने लोकसभा घोषणापत्र को राजनीतिक दलों द्वारा गलत तरीके से प्रस्‍तुत करने को लेकर आज निर्वाचन आयोग से भेंट की। आयोग से भेंट के बाद पार्टी नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भारतीय जनता पार्टी पर उन घोषणाओं को गलत तरीके से पेश कर रही है जो कांग्रेस के घोषणापत्र का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने कहा ...

अप्रैल 29, 2024 9:11 अपराह्न

views 17

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे

    उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कल जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान वे जयपुर में कुलिश स्कूल का उद्घाटन करेंगे और इसके संस्थापक कर्पूर चंद्र कुलिश की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे।

अप्रैल 29, 2024 9:04 अपराह्न

views 30

बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और बाकी चरणों के लिए राज्य में प्रचार अभियान जोरशोर से जारी

  बिहार में लोकसभा चुनाव के तीसरे और बाकी चरणों के लिए राज्य में प्रचार अभियान जोरशोर से जारी है। एनडीए और आई.एन.डी.आई गठबंधन के वरिष्ठ नेता मतदाताओं का समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे के बावजूद स्टार प्रचारक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगातार चुनावी रैलियां कर रहे ह...

अप्रैल 29, 2024 9:01 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सतारा में विपक्ष पर एनडीए के नेताओं के फर्जी वीडियो प्रसारित करने का आरोप लगाया

  प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार ने जनता से जुड़ने और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए सोशल मीडिया जैसी तकनीकों का उपयोग किया। महाराष्ट्र के सतारा में एक रैली में उन्होंने विपक्ष पर एनडीए के न...

अप्रैल 29, 2024 8:53 अपराह्न

views 24

गृह मंत्रालय ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय कुछ समस्या आने की खबरों का खंडन किया

  गृह मंत्रालय ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अमित शाह के हेलीकॉप्टर को आज बिहार के बेगुसराय से उड़ान भरते समय कुछ समस्या आने की खबरों का खंडन किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस खबर में कोई सच्‍चाई नहीं है। श्री शाह सार्वजनिक सभा को संबोधित करने के लिए बिहार गए थे।

अप्रैल 29, 2024 8:47 अपराह्न

views 21

भाजपा सांसद ब्रिजलाल ने नई दिल्‍ली में संवददाता सम्‍मेलन में कांग्रेस की आलोचना की

  भारतीय जनता पार्टी ने आरक्षण समाप्‍त करने और संविधान बदलने के बारे में झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा सांसद ब्रिजलाल ने आज नई दिल्‍ली में संवददाता सम्‍मेलन में कहा कि कांग्रेस धार्मिक तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है और एक विशेष समुदाय को लुभाने के लिए धार्मिक आधार पर आरक्षण बढा र...

अप्रैल 29, 2024 8:44 अपराह्न

views 23

मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दक्षिण भारत में लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया

  मौसम विभाग ने अगले पांच दिन दक्षिण भारत में लू की स्थिति जारी रहने का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। विभाग ने कहा कि अगले पांच दिन तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पुद्दुचेरी में लू की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन पश्चिम बंगाल, सिक्किम और गुजरात में भी लू जारी रहेगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौ...

अप्रैल 29, 2024 8:05 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने सोलापुर में चुनावी रैली को संबोधित किया

  प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस के साठ वर्ष के शासनकाल की तुलना में पिछले दस वर्ष में सामाजिक न्याय के लिए बहुत अधिक काम हुआ है। श्री मोदी आज सोलापुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस पर अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग...