राष्ट्रीय

मई 14, 2024 1:50 अपराह्न

views 18

गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह पश्चिम बंगाल में करेंगे दो चुनावी सभाएं

गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता अमित शाह का आज पश्चिम बंगाल में दो जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। वे आज दोपहर बाद बोनगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। बाद में वे उलुबेरिया लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में एक अन्‍य जनसभा को संबोधित करेंगे।

मई 14, 2024 1:25 अपराह्न

views 15

 यूनेस्को के अनुस्मरण रजिस्टर में राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन शामिल

राम चरित मानस, पंचतंत्र और सहृदयलोक-लोकन को 'यूनेस्को के विश्‍व एशिया-प्रशांत क्षेत्रीय अनुस्मरण रजिस्टर' में शामिल किया गया है। संस्कृति मंत्रालय ने बताया है कि यह समावेशन भारत के लिए एक गौरव का क्षण है, जिससे देश की समृद्ध साहित्यिक और सांस्कृतिक विरासत की पुष्टि होती है। यह वैश्विक सांस्कृतिक संर...

मई 14, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 29

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में मतदान प्रतिशत 67 दशमलव सात-एक दर्ज

निर्वाचन आयोग ने बताया है कि लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में कल मतदान प्रतिशत 67 दशमलव सात-एक दर्ज किया गया है। इस चरण में कल नौ राज्यों और एक केन्द्रशासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों के लिए वोट डाले गए थे। लोकसभा और विधानसभा दोनों के लिए आंध्र प्रदेश में कराए गए चुनाव में मतदान प्रतिशत 78 दशमलव दो-पांच ...

मई 14, 2024 8:28 पूर्वाह्न

views 19

चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए पर्चा भरने का आज आखिरी दिन

लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण के लिए नाम दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। इस चरण में सात राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा। उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की 9, बिहार की 8, ओडिशा की 6, हिमाचल प्रदेश की 4, झारखंड की 3 और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ़ की ...

मई 14, 2024 1:26 अपराह्न

views 18

पीएम और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज भरा पर्चा, अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई दिग्‍गज नेता मौजूद रहे

प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज वाराणसी निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन भरा। सातवें और अंतिम चरण में वाराणसी में चुनाव होगा। आज इस चरण के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है। प्रधानमंत्री ने पहले गंगा में डुबकी लगाई, फिर काशी के कोतवाल काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त कि...

मई 13, 2024 9:20 अपराह्न

views 13

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न, इस चरण में 62 दशमलव आठ चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया

  लोकसभा चुनाव के  में आज शाम साढ़े सात बजे तक लगभग 62 दशमलव आठ चार प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस चरण में नौ राज्‍यों और एक केन्‍द्र शासित प्रदेश की 96 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए।      आठ बजे तक आंध्र प्रदेश में 68 दशमलव एक दो, बिहार में 55 दशमलव नौ शून्‍य और तेलंगाना में 61 दशमलव तीन नौ प्रतिशत ...

मई 13, 2024 9:01 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशाल रोड शो किया

    प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्‍ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विशाल रोड शो किया। प्रधानमंत्री मोदी की एक झलक देखने के लिए सडक के दोनों ओर हजारों की संख्‍या में लोग इकट्ठा हुए। आज शाम बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के बाहर महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पुष्‍प माला ...

मई 13, 2024 8:59 अपराह्न

views 19

भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह समझौता बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा: विदेश मंत्री एस जयशंकर

   विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आज कहा है कि भारत और ईरान के बीच चाबहार बंदरगाह समझौता बड़े निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगा और भारत को मध्य एशिया से जोड़ेगा। श्री जयशंकर ने मुंबई में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह समझौता एक रणनीतिक कदम है और यह कराची के साथ-साथ पाकिस्तान में ग्वादर बंदरगाहों को दरकिना...

मई 13, 2024 8:54 अपराह्न

views 17

ईपीएफओ ने अपने करोड़ों सदस्यों का जीवन आसान बनाने के उद्देश्य से शिक्षा, विवाह और आवास के लिए अग्रिम दावों का ऑटो-मोड से निपटान शुरू किया

   कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन- ईपीएफओ ने अपने  करोड़ों सदस्यों का जीवन आसान बनाने के उद्देश्य से शिक्षा, विवाह और आवास के लिए अग्रिम दावों का ऑटो-मोड से निपटान शुरू किया है। ईपीएफओ के ऑटो क्‍लेम सोल्‍यूशन के तहत सूचना प्रौद्योगिकी के माध्यम से बिना किसी मानवीय हस्तक्षेप के दावों का निपटान किया जाएग...

मई 13, 2024 8:54 अपराह्न

views 17

राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा– वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक दल भेज रहा है

  राष्ट्रीय महिला आयोग ने कहा है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले की जांच के लिए एक दल भेज रहा है।      आयोग ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वह कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और मामले में दिल्ली पुलिस से जांच की मांग...