राष्ट्रीय

जून 4, 2024 8:22 अपराह्न

views 18

मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया

  मार्क्‍सवादी कम्‍युनिस्‍ट पार्टी ने लोकसभा चुनाव के परिणामों को भाजपा के लिए एक झटका बताया है। पार्टी ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि 2014 और 2019 के पिछले दो लोकसभा चुनावों की तुलना में इस बार भाजपा लोकसभा में अपना बहुमत खो चुकी है। पार्टी ने कहा कि इंडिया गठबंधन ने बेरोजगारी, कीमतों में वृद्धि, कृषि ...

जून 4, 2024 8:17 अपराह्न

views 12

लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन पर अपना विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी  

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए गठबंधन पर अपना विश्‍वास व्‍यक्‍त किया है और यह भारत के इतिहास में एक बडी उपलब्धि है। श्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों के इस स्नेह के लिए उन्हें नमन किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि एनडीए गठबंधन लोगों की आकांक्षाओं को...

जून 4, 2024 10:17 अपराह्न

views 35

कई राज्यों की कुछ सीटों पर हुए उप-चुनाव के नतीजे आए

बिहार, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, महाराष्ट्र, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्‍चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, राजस्‍थान, कर्नाटक और तमिलनाडु में कई सीटों के लिए उप-चुनाव भी हुआ था।     गुजरात में सभी पांच सीटे विजयपुर, पोरबंदर, मानावदार, खम्‍भात, वाघोडिया भाजपा ने जीत ली हैं।     हिमाचल प्रदेश की छह स...

जून 4, 2024 8:50 अपराह्न

views 13

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से भेंट की

लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी और सलमान खुर्शीद सहित पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज नई दिल्‍ली में निर्वाचन आयोग से भेंट की। बाद में मीडिया से बातचीत में श्री सिंघवी ने कहा कि उन्‍हें पार्टी के कार्यकर्ताओं से जानकारी मिली है कि दोपहर ढाई बजे के बाद आ...

जून 4, 2024 8:42 अपराह्न

views 14

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया

  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के नतीजों को जनता और लोकतंत्र की जीत बताया है। आज नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में श्री खरगे ने कहा कि जनता ने इस चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि वे लोगों के जनादेश को स्वीकार करते हैं। श्री खरगे ने कहा कि भा...

जून 4, 2024 2:07 अपराह्न

views 22

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में भारी बिकवाली के कारण 8 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज

  भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज भारी बिकवाली के कारण आठ प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।   बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक दोपहर के कारोबार में 6234 अंक यानी 8.15 प्रतिशत लुढक कर 70234 पर आ गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में भी 1982 अंक यानी 8.52 प्रतिशत की गिरावट आई और यह ...

जून 4, 2024 1:40 अपराह्न

views 14

आईएनडीआई गठबंधन अधिक सीटें जीतेगा और लोकसभा चुनाव में विजयी होगा: कांग्रेस नेता रागिनी नायक

  कांग्रेस नेता रागिनी नायक ने कहा है कि आई.एन.डी.आई गठबंधन अधिक सीटें जीतेगा और लोकसभा चुनाव में विजयी रहेगा। आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि एनडीए, सरकार बनाने के लिए जरूरी 272 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगा। 

जून 4, 2024 1:36 अपराह्न

views 16

भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में बना रहेगा: भाजपा महासचिव तरुण चुघ

  भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरुण चुघ ने विश्वास व्यक्त किया है कि भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सत्ता में बना रहेगा। नई दिल्‍ली में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में उन्होंने कहा कि अभी मतगणना के कुछ ही राउंड हुए हैं, मतगणना पूरी होने पर भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से विजयी रहेगी।

जून 4, 2024 1:28 अपराह्न

views 19

चुनावी रुझानों के बीच शेयर बाजार में गिरावट, 6 प्रतिशत से ज्यादा लुढ़के सेंसेक्स और निफ्टी

  लोकसभा चुनाव परिणाम के रुझानों के और स्पष्ट होने के साथ ही आज शेयर बाजार में छह हजार अंकों से अधिक की गिरावट दर्ज हुई।   दिन के 12 बजकर 15 मिनट पर बम्बई शेयर बाजार का सूचकांक 6.71 प्रतिशत यानी 5602 अंक लुढ़क कर 71002 पर आ गया। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में भी 6.89 प्रतिशत यानी 1634 अंक...

जून 4, 2024 1:33 अपराह्न

views 17

लोकसभा चुनाव परिणाम 2024: मतगणना जारी, रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को बहुमत

18वीं लोकसभा के चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। आज आंध्र प्रदेश और ओडिशा विधानसभा चुनाव तथा 25 अन्‍य विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है। लोकसभा की सभी 543 सीटों के रुझान मिल गए हैं। एन डी ए ने अब तक एक सीट जीती है और 296 सीट पर आगे है। आई एन डी आई गठबंधन 226 पर आगे है। अन्य दल...