राष्ट्रीय

मई 28, 2024 8:39 अपराह्न

views 13

हिमाचल प्रदेश: चुनाव के आखिरी चरण से पहले राजनीतिक दल जनता को लुभाने में जुटे

      कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने केन्‍द्र की भाजपा सरकार पर महंगाई और बेरोजगारी कम करने में असफल रहने का आरोप लगाया है। हिमाचल प्रदेश के ऊना में एक चुनावी रैली में उन्‍होंने पिछले वर्ष की आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित नहीं करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। रैली को वरिष्ठ कांग्रेस नेता और...

मई 28, 2024 7:58 अपराह्न

views 12

निर्वाचन आयोग ने छठे चरण के मतदान के संशोधित आंकड़े जारी किये

      निर्वाचन आयोग ने आज छठे चरण के मतदान के संशोधित आंकड़े जारी किये। आयोग ने कहा कि इस चरण में सात करोड पांच लाख चौवालीस हजार नौ सौ तैंतीस लोगों ने वोट डाले। छठे चरण में 58 संसदीय क्षेत्रों में कुल 63 दशमलव तीन-सात प्रतिशत मतदान हुआ। आयोग ने कहा कि अंतिम मतदान प्रतिशत मतगणना के बाद पोस्‍टल बैलेट ...

मई 28, 2024 8:28 अपराह्न

views 11

सर्वोच्‍च न्‍यायालय की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर त्‍वरित सुनवाई से किया इन्‍कार

      सर्वोच्‍च न्‍यायालय की अवकाशकालीन पीठ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में अपनी अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग करने वाली याचिका पर त्‍वरित सुनवाई करने से इन्‍कार कर दिया। न्यायमूर्ति जे के म...

मई 28, 2024 5:38 अपराह्न

views 12

भारत और लीबिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई

      भारत और लीबिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए आज विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने लीबिया के राजनीतिक मामलों के उप मंत्री एच.ई. मोहम्मद खलील इस्सा से नई दिल्ली में मुलाकात की। श्री मुरलीधरन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक के दौरान दोनो...

मई 28, 2024 5:21 अपराह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 30 मई से कन्याकुमारी की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे

      प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद 30 मई से कन्याकुमारी की तीन दिन की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा के दौरान श्री मोदी रॉक मेमोरियल का दौरा करेंगे और ध्यान मंडपम में साधना में लीन होंगे। यह वही स्थान है जहां स्वामी विवेकानन्द ने भी ध्यान साधना की थी।

मई 28, 2024 5:17 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के बारासात और बशीरहाट में जनसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के बारासात और बशीरहाट में जनसभा को संबोधित किया। श्री मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में भ्रष्टाचार शून्य है। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस और आईएनडीआई गठबंधन को जनता की कोई परवाह नहीं है, वे सिर्फ अपने हित साधने में लगे हुए हैं। श्री ...

मई 28, 2024 1:59 अपराह्न

views 24

भारत ने पापुआ न्यू गिनी में विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर एक मिलियन डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की

विनाशकारी भूस्खलन के मद्देनजर भारत ने पापुआ न्यू गिनी में राहत, पुनर्वास और पुनर्निर्माण के प्रयासों को समर्थन देने के लिए एक मिलियन अमरीकी डॉलर की सहायता राशि देने की घोषणा की है। पापुआ न्‍यू गिनी के एंगा प्रांत में इस महीने की 24 तारीख को एक विनाशकारी भू-स्‍खलन हुआ। इस भू-स्‍खलन में सैकड़ों लोग दब...

मई 28, 2024 2:00 अपराह्न

views 10

ऐतिहासिक विधेयकों और कानूनों के लिए जानी जाएगी 17वीं लोकसभा: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि निवर्तमान 17वीं लोकसभा महिला आरक्षण विधेयक, तीन तलाक उन्मूलन और भारतीय न्याय संहिता जैसे विधेयकों को पारित करने के साथ-साथ अपने ऐतिहासिक कानूनों के लिए जानी जाएगी। नई दिल्ली में आज आकाशवाणी समाचार से विशेष बातचीत में श्री बिरला ने अपने पांच साल के कार्यकाल को याद...

मई 28, 2024 1:44 अपराह्न

views 16

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने किया प्रगति-2024 का उद्घाटन

आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने आयुष क्षेत्र के विकास के लिए और अधिक शोध करने की आवश्यकता पर बल दिया है। उन्होंने कहा है कि मंत्रालय ने पिछले दस वर्षों में कई शोध आधारित कार्य किए हैं। श्री कोटेचा आज नई दिल्ली में फार्मा रिसर्च इन आयुर्विज्ञान एंड टेक्नो इनोवेशन (प्रगति-2024) का उद्घाटन ...

मई 28, 2024 1:29 अपराह्न

views 14

भारतीय तटरक्षक बल ने चक्रवाती तूफान रेमल से निपटने के लिए केंद्रीय और राज्‍य स्‍तरीय एजेंसियों के साथ बेहतरीन तालमेल किया

भारतीय तटरक्षक बल ने गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल से उत्पन्न स्थिति से सफलतापूर्वक निपटने के लिए केंद्रीय और राज्‍य स्‍तरीय एजेंसियों के साथ बेहतरीन तालमेल किया है। यह चक्रवाती तूफान 22 मई को कम दबाव वाले क्षेत्र के रूप में उत्पन्न हुआ था और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के तटों पर पहुंचने से पहले गंभीर ...