राष्ट्रीय

जून 5, 2024 7:22 अपराह्न

views 19

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करेंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज रात 8 बजे राष्ट्रपति भवन में निवर्तमान कैबिनेट मंत्रियों के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन करेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मंत्रिपरिषद सहित राष्ट्रपति मुर्मू को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

जून 5, 2024 5:17 अपराह्न

views 13

दूरसंचार विभाग ने उद्योग परिवर्तन में स्टार्टअप के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का समर्थन करने के लिए एक पहल शुरू की

दूरसंचार विभाग ने चौथे चरण के उद्योग परिवर्तन में स्टार्टअप के साथ-साथ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों का समर्थन करने के लिए एक पहल शुरू की है। इसमें आधार सर्वेक्षण के लिए प्रस्ताव मांगे गये हैं। यह डिजिटल परिवर्तन को बढ़ावा देने तथा 5जी और 6जी प्रौद्योगिकी के लिए उद्योगों को तैयार करने की व्यापक रूपर...

जून 5, 2024 5:02 अपराह्न

views 17

बम्‍बई के आईआईटी ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया

बम्‍बई के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-आईआईटी ने इस वर्ष क्यूएस विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग में प्रथम भारतीय संस्थान का दर्जा प्राप्‍त किया है। पहली बार आईआईटी बम्बई को शीर्ष 125 में स्थान दिया गया है। संस्थान ने 118वां स्थान हासिल किया है। संस्थान ने पिछले साल 149वीं रैंक हासिल की थी। विभिन्न मानदंड...

जून 5, 2024 5:04 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंपा

धानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और केंद्रीय मंत्रिपरिषद का इस्तीफा सौंप दिया। राष्ट्रपति ने इसे स्वीकार कर लिया है। उन्‍होंने नई सरकार बनने तक प्रधानमंत्री और केंद्रीय मंत्रिपरिषद से पद पर बने रहने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने...

जून 5, 2024 1:52 अपराह्न

views 20

लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद राजनीतिक दलों ने सरकार गठन के प्रयास तेज किए

राजनीतिक दलों ने लोकसभा चुनाव के परिणामों की घोषणा के बाद सरकार गठन के प्रयास तेज कर दिए हैं। 543 सदस्यों वाली लोकसभा के चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली हैं। भाजपा ने अकेले 240 सीटें हासिल की हैं। तेलुगु देशम पार्टी को 16 और जनता दल-यूनाइटेड को 12 सीटें मिली हैं। आई.एन...

जून 5, 2024 1:31 अपराह्न

views 13

नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का पूरा समर्थन करती है जनता दल-यूनाइटेड: केसी त्यागी

जनता दल-यूनाइटेड ने कहा है कि पार्टी नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए का पूरा समर्थन करती है। पार्टी प्रवक्ता के सी त्यागी से यह पूछे जाने पर कि क्या किसी परिस्थिति में उनकी पार्टी पाला बदलने पर विचार करेगी, उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जिस कारण से आईएनडीआई गठबंधन छोडा था वह अब भी बना हुआ है औ...

जून 5, 2024 1:20 अपराह्न

views 56

देश में वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन 3288 लाख टन से अधिक होने का अनुमान

देश में वर्ष 2023-24 में कुल खाद्यान्‍न उत्‍पादन तीन हजार 288 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है। कृषि मंत्रालय द्वारा जारी प्रमुख कृषि फसलों के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, चावल का कुल उत्पादन एक हजार 367 लाख टन हो सकता है। वहीं, गेहूं का उत्पादन एक हजार 129 लाख टन से अधिक होने का अनुमान है जो पिछल...

जून 5, 2024 1:17 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक जारी, नई सरकार के गठन को लेकर हो सकती है चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक चल रही है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह और अन्य कैबिनेट मंत्री बैठक में उपस्थित हैं। ये बैठक लोकसभा चुनाव में एनडीए की जीत के एक दिन बाद हो रही है। संभावना है कि बैठक के दौरान केंद्र में नई सरकार के गठन को लेकर चर...

जून 5, 2024 12:02 अपराह्न

views 16

विश्‍व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्‍व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुद्धा जयंती पार्क में पौधरोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य देशभर में करोड़ों पेड़ लगाने के लिए अनूठा जन आंदोलन बनाना है। उनके साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय क...

जून 5, 2024 11:28 पूर्वाह्न

views 23

विश्व पर्यावरण दिवस: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामूहिक प्रयास का आह्वान किया, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी शुभकामनाएं

विश्व पर्यावरण दिवस पर आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों से एक बेहतर और हरित विश्व के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दिवस पर आइए हम खुद को याद दिलाएं कि धरती माता की रक्षा करना हमारी मौलिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हम ...