राष्ट्रीय

जून 10, 2024 9:02 अपराह्न

views 14

नवगठित एनडीए सरकार ने नई दिल्ली में पहली कैबिनेट बैठक की

सरकार आवास आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए घरों के निर्माण के लिए तीन करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण और शहरी परिवारों को सहायता प्रदान करेगी। आज नई दिल्ली में नवगठित एनडीए सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया।  केंद्र सरकार पात्र ग्रामीण और शहरी परिवारों को बुनियादी सुविधाओं वाले घरों क...

जून 10, 2024 8:30 अपराह्न

views 15

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की।

मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने आज नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। डॉ. मुइज्जू का स्वागत करते हुए श्रीमती मुर्मु ने नई सरकार और मालदीव के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. मुइज्जू के नेतृत्व में मालदीव समृद्धि और व...

जून 10, 2024 8:08 अपराह्न

views 17

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ के साथ मुलाकात की

राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने देश की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति के तहत नेपाल को भारत का प्राथमिकता वाला भागीदार बताया है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के साथ अपनी मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु  ने दोनों देशों के बीच अद्वितीय संबंधों को और मज...

जून 10, 2024 7:52 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएमओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि उन्होंने हमेशा प्रधान मंत्री कार्यालय को सेवा के केंद्र और लोगों के पीएमओ के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया है। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद आज पीएमओ के अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित करते हुए श्री मोदी ने कहा कि पिछले दस...

जून 10, 2024 7:42 अपराह्न

views 14

केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से मुलाकात की

केंद्रीय मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज दिल्ली में मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ से मुलाकात की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि उनकी बातचीत भारत-मॉरीशस के विशेष संबंध को दर्शाती है। डॉ. जयशंकर ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बढ़ते भारत-नेप...

जून 10, 2024 7:41 अपराह्न

views 21

पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ़ ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर नरेंद्र मोदी को बधाई दी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

जून 10, 2024 6:43 अपराह्न

views 12

इसरो ने आदित्य एल1 उपग्रह द्वारा खींची गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन-इसरो ने मई में एक बड़े भू-चुंबकीय तूफान के दौरान आदित्य एल1 उपग्रह द्वारा खींची गई सूर्य की आश्चर्यजनक तस्वीरें जारी की हैं। दो रिमोट सेंसिंग पेलोड, सोलर अल्ट्रा वायलेट इमेजिंग टेलीस्कोप और विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ ने अन्य पेलोड के साथ, अंतरिक्ष में लैग्रेंज बिंदु...

जून 10, 2024 5:15 अपराह्न

views 15

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण जम्‍मू कश्मीर के रियासी जिले में पहुंचा

राष्‍ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण का एक दल आज जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में पहुंचा गया है। यह दल कल हुए आतंकी हमले की जांच में स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय कर रहा है। तीर्थयात्रियों की बस पर हुए हमले में 10 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए थे। सुरक्षाबलों ने हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों का पता लगाने...

जून 10, 2024 1:01 अपराह्न

views 13

निर्वाचन आयोग ने 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के कार्यक्रम की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर होने वाले उप-चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इनमें से चार विधानसभा क्षेत्र पश्चिम बंगाल में, तीन हिमाचल प्रदेश में, दो उत्तराखंड में और एक-एक बिहार, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में हैं। निर्वाचन आयोग ने कहा कि इन विधानसभा क्षेत्रों में मत...

जून 10, 2024 1:00 अपराह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की किसान सम्‍मान निधि की 17वीं किस्त

श्री नरेंद्र मोदी ने आज तीसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालते ही किसान सम्‍मान निधि की 17वीं किस्त जारी की है। ये किस्त नौ करोड़ 30 लाख किसानों को लगभग बीस हजार करोड़ रुपये का लाभ पहुंचाएगी। श्री मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का पहला निर्णय, किसानों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला