राष्ट्रीय

जून 12, 2024 8:55 अपराह्न

views 11

हर्ष मल्होत्रा ने आज कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया

हर्ष मल्होत्रा ​​ने आज कॉर्पोरेट मामलों के राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद, श्री मल्होत्रा ​​को मंत्रालय और उसके संबंधित संगठनों की प्रमुख कार्यशैली और नीतियों की जानकारी दी गई। उन्हें आगे आने वाली चुनौतियों से भी अवगत कराया गया। श्री मल्होत्रा ​​पूर्वी दिल्ली लोकसभ...

जून 12, 2024 8:36 अपराह्न

views 10

आज विश्‍व बालश्रम विरोधी दिवस है

आज विश्‍व बालश्रम विरोधी दिवस है। हर वर्ष यह दिन बालश्रम को समाप्‍त करने और इसके खिलाफ जागरूकता बढाने के उद्देश्‍य से मनाया जाता है। संयुक्‍त राष्‍ट्र के अनुसार दुनियाभर में 16 करोड बच्‍चे बालश्रम का शिकार हैं, इसकी वजह से वे शिक्षा के अधिकार से वंचित रह जाते हैं और उनके अच्‍छे भविष्‍य पर खतरा भी बढ...

जून 12, 2024 8:21 अपराह्न

views 13

भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारास्‍वामी ने मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ आज समीक्षा बैठक की

भारी उद्योग मंत्री एच डी कुमारास्‍वामी ने मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ आज समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्रालय का विवरण उन्‍हें प्रस्‍तुत किया गया और मंत्रालय द्वारा चलाई जा रही विभिन्‍न योजनाओं और गतिविधियों के बारे में भी उन्‍हें अवगत कराया गया। बैठक के दौरान निर्यात को बढाना, रोजगार स...

जून 12, 2024 7:46 अपराह्न

views 12

दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून महाराष्‍ट्र, छत्‍तीसगढ के कुछ और हिस्‍सों तथा तेलंगाना में पहुंच गया है  

उत्‍तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, बिहार और झारखण्‍ड के कुछ हिस्‍सों में अगले चार से पांच दिन तक भीषण गर्मी की स्थिति बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा है कि उत्‍तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्‍ली, मध्‍यप्रदेश, राजस्‍थान, हिमाचल प्रदेश, जम्‍मू संभाग और ओडिशा के कुछ हिस्‍सों म...

जून 12, 2024 7:30 अपराह्न

views 15

उत्‍तर रेलवे ने पुराने सामान को बेचकर सौ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि अर्जित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया

उत्‍तर रेलवे ने रेलवे के पुराने सामान को बेचकर सौ करोड़ रुपये से अधिक धनराशि अर्जित कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। रेलवे ने यह रिकार्ड चालू वित्‍त वर्ष में 11 जून तक स्‍क्रैप की बिक्री कर बनाया है। उत्‍तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधुरी ने बताया है कि यह बिक्री भारतीय रेल की सभी क्षेत्रीय रेल इकाइयों म...

जून 12, 2024 7:28 अपराह्न

views 131

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने रेलवे बोर्ड के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की

रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के सदस्यों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को साकार करने और भारतीय रेल को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ रेल में से एक बनाने के लिए एक टीम के रूप में सामूहिक रूप से काम करन...

जून 12, 2024 7:27 अपराह्न

views 15

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौ दिन की कृषि कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सौ दिन की कृषि कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की। श्री चौहान ने अधिकारियों से किसानोन्मुखी कार्यों पर ध्यान देने को कहा जिससे प्रधानमंत्री के संकल्प के अनुरूप तेजी से काम हो सके। उन्‍होंने कृषि क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कड़े कद...

जून 12, 2024 5:12 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल इटली जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए कल इटली जाएंगे। विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने नई दिल्‍ली में बताया कि शुक्रवार को होने वाले सम्‍मेलन में भारत को एक आउटरीच देश के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा भारत और ग्‍लोबल साउथ के लिए महत्वपूर्ण मुद्दों पर स...

जून 12, 2024 5:11 अपराह्न

views 18

भारतीय सेना ने आज कारगिल युद्ध में जीत के 25 वर्ष पूरे होने की याद में एक पैन-इंडिया मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया

भारतीय सेना ने आज एक पैन-इंडिया मोटरसाइकिल अभियान शुरू किया, जो 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर भारत की जीत के 25 वर्ष पूरे होने की याद में एक यात्रा है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह अभियान देश के वीर सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने और उनकी विरासत का सम्मान करने का कार्य करता है।...

जून 12, 2024 5:05 अपराह्न

views 16

आईआईटी दिल्‍ली 15 जून को जेईई एडवांस 2024 के सफल उम्‍मीदवारों  के लिए दिल्‍ली और अबूधाबी परिसर में एक खुले सत्र का आयोजन करेगा

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान- आईआईटी दिल्‍ली 15 जून को उन सभी उम्‍मीदवार जिन्‍होंने जेईई एडवांस 2024 परीक्षा पास कर ली है, उनके लिए अपने दिल्‍ली और यूएई के अबूधाबी परिसर में एक खुले सत्र का आयोजन करेगा। संस्‍थान ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए उम्‍मीदवार अबूधाबी और दिल्‍ली परिसर में उपलब्‍ध विभिन्‍न ...