राष्ट्रीय

जून 13, 2024 8:51 अपराह्न

views 14

भीषण गर्मी के कारण कल उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने भीषण गर्मी के कारण कल उत्तर-पश्चिम, उत्तर और पूर्वी भारत में ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी रहेगी। आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए मौसम व...

जून 13, 2024 8:48 अपराह्न

views 14

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि अनुसंधान योजना पर एक बैठक में चर्चा की

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज नई दिल्ली में कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कृषि अनुसंधान योजना पर एक बैठक में चर्चा की। बैठक में मंत्री ने किसानों की उत्पादकता और आय बढ़ाने तथा उत्पादन लागत कम करने वाले शोधों पर जोर देने के निर्देश दिये। उन...

जून 13, 2024 9:18 अपराह्न

views 15

नये आपराधिक कानून अगले महिने की पहली तारीख से प्रभावी हो जायेगें

 नये आपराधिक कानूनों के बारे में पूरी सूचना उपलब्‍ध कराने के लिए एक मोबाइल ऐप एनसीआरबी- आपराधिक विधि का संकलन जारी किया है। नये आपराधिक कानून अगले महिने की पहली तारीख से प्रभावी हो जायेगें। इस ऐप में भारतीय न्‍याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्‍य अधिनियम के बारे में जानकारी दी...

जून 13, 2024 8:36 अपराह्न

views 14

स्कूलों में महिला छात्रों के मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा

सरकार ने आज बोर्ड परीक्षाओं के दौरान राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में महिला छात्रों के मासिक धर्म स्वास्थ्य और स्वच्छता को सुनिश्चित करने के लिए कई सक्रिय उपायों की घोषणा की है। शिक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि परीक्षाओं के दौरान सैनिटरी उत्पादों और मासिक धर्म स्वच्छता सुविधाओ...

जून 13, 2024 8:10 अपराह्न

views 17

मुफ्त पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दिशा-निर्देश जारी

शिक्षा मंत्रालय ने विशेष आवश्यकता वाले सभी बच्चों के लिए अनिवार्य शिक्षा का अधिकार और पीएम-पोषण के तहत मुफ्त पोषण संबंधी सहायता सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक दिशा-निर्देश जारी किया है। मंत्रालय ने आज एक बयान में कहा कि सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त विशेष स्कूलों ...

जून 13, 2024 8:18 अपराह्न

views 14

आग की घटना के बाद कुवैत यात्रा पर गए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा से मुलाकात की

आग की घटना के बाद कुवैत यात्रा पर गए विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने आज कुवैत के प्रथम उप प्रधानमंत्री शेख फहद यूसुफ सऊद अल-सबा से मुलाकात की। उप प्रधानमंत्री ने कुवैत के अमीर की ओर से इस घटना पर अपनी संवेदना व्यक्त की और सभी आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कुवैत में स्थित भारतीय...

जून 13, 2024 9:08 अपराह्न

views 11

नियुक्ति के बाद श्री डोभाल ने आज नई दिल्ली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की

अजीत डोभाल को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और डॉ पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में 10 जून से फिर से नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आज इन नियुक्तियों को मंजूरी दे दी। कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय ने कहा कि पूर्व आईपीएस श्री डोभाल और पूर्व आईएएस श्री मिश्रा...

जून 13, 2024 8:02 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम इटली में अपूलिया के लिए रवाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-7 बैठक में भाग लेने के लिए आज शाम इटली में अपूलिया के लिए रवाना हो गये। रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि उनकी सरकार भारत-इटली रणनीतिक भागीदारी और भारत-प्रशान्‍त तथा भूमध्‍यसागरीय क्षेत्र में सहयोग को सुद्दढ करने के लिए प्रतिबद्ध है।  श्री मोदी न...

जून 13, 2024 8:25 अपराह्न

views 15

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर से आज शाम इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने फोन पर वार्ता की

विदेश मंत्री डॉक्‍टर सुब्रमण्‍यम जयशंकर से आज शाम इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्ज ने फोन पर वार्ता की। दोनों मंत्रियों ने भारत-इज़राइल सहयोग को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री जयशंकर ने बताया कि उन्होंने अपने इजरायली समकक्ष के साथ क्षेत्रीय स्थिति पर भी चर्च...

जून 13, 2024 6:57 अपराह्न

views 17

भारत ने 7 जून को चीन और पाकिस्तान द्वारा जारी एक हालिया संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है

भारत ने 7 जून को चीन और पाकिस्तान द्वारा जारी एक हालिया संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग रहे हैं, अभी भी हैं और हमेशा रह...