राष्ट्रीय

जून 15, 2024 8:05 पूर्वाह्न

views 20

सऊदी अरब: भारत सहित दुनियाभर से पहुंचे 20 लाख से अधिक लोग करेंगे हज 

सऊदी अरब में आज भारत सहित दुनियाभर से आये 20 लाख से अधिक लोग हज करेंगे। इसे पांच दिन के हज रस्म की शुरुआत भी माना जाता है। कल सऊदी अरब के मीना शहर में बड़ी संख्या में हज यात्री जुटे। वे आज तड़के नमाज अता करने के बाद अराफात के लिए रवाना होंगे ताकि हज की मुख्य रस्म के तौर पर बोलकर दुआ अता कर सकें। इस ...

जून 15, 2024 8:03 पूर्वाह्न

views 5

सभी निरस्‍त दाखिलों या माइग्रेशन के मामलों में 30 सितंबर तक पूरी फीस वापस करें उच्च शिक्षा संस्थान: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने कहा है कि उच्च शिक्षा संस्थानों को सभी निरस्‍त दाखिलों या माइग्रेशन के मामले में 30 सितंबर तक पूरी फीस लौटानी होगी। आयोग की यह नीति चालू शिक्षा सत्र के लिए है। आयोग ने यह कदम दाखिला रद्द करने या नाम वापस लेने पर फीस लौटाने के संबंध में छात्रों और अभिभावकों की शिकायतों को...

जून 15, 2024 8:12 पूर्वाह्न

views 11

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में की भागीदारी 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कल राष्ट्रपति भवन में आयोजित रज पर्व समारोह में भागीदारी की। इस अवसर पर राजा गीत और मयूरभंज छऊ नृत्य, संबलपुरी नृत्य और कर्मा नृत्य प्रस्तुत किए गए।   यह पहला मौका था जब राष्ट्रपति भवन में रज पर्व का आयोजन किया गया। इस उत्सव में उड़िया संस्कृति और जीवन-शैली की अनूठी...

जून 15, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 30

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक में हुई प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के क्रम में, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के साथ बैठक की। दोनों नेताओं ने प्रतिरक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और आशा व्यक्त की कि रक्षा संबंधी औद्योगिक सहयोग में और अधिक वृद्धि होगी। दोनों नेताओं ने भारत और इटली के बीच रण...

जून 15, 2024 7:26 पूर्वाह्न

views 30

जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इटली में की जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल इटली में जी-7 शिखर सम्‍मेलन से इतर, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा के साथ बैठक की। श्री मोदी ने कहा कि उनके तीसरे कार्यकाल में भी जापान के साथ संबंधों को प्राथमिकता दी जाती रहेगी।   भारत और जापान के बीच कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भागीदारी है। इनमें मुंबई-...

जून 15, 2024 7:25 पूर्वाह्न

views 33

जी-7 शिखर सम्‍मेलन: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और अफ्रीका से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का किया आह्वान 

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एशिया, लैटिन अमरीका और ख़ासकर अफ्रीका से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। कल इटली में जी-7 शिखर सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकी संघ को जी-20 की स्थायी सदस्यता दिया जाना भारत के लिए सम्‍मान की बात थी।   श्री मोदी ने कहा...

जून 15, 2024 7:19 पूर्वाह्न

views 29

जी-7 शिखर सम्मेलन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली के अपुलिया में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली के प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा सहयोग पर चर्चा की और रक्षा औद्योगिक सहयोग को और बढ़ाने की आशा व्यक्त की। उन्होंने भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समी...

जून 14, 2024 9:04 अपराह्न

views 18

लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी

    दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने लेखिका अरुंधति रॉय के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है। कश्मीर केंद्रीय विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर डॉ. शेख शौकत हुसैन के साथ वर्ष 2010 में नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान उनके कथित 'भड़काऊ' भाषण के ल...

जून 14, 2024 8:53 अपराह्न

views 15

अगले चार से पांच दिनों में उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में तेज वर्षा की संभावना

उत्तर प्रदेश के एक बड़े भाग, बिहार, पश्चिम बंगाल, दक्षिण उत्तराखंड और उत्तरी ओडिशा के कुछ इलाके आज भीषण गर्मी से प्रभावित रहे। मौसम विभाग ने बताया कि पंजाब, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वोत्‍तर मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी यही स्थिति बनी रही।  विभाग ने अगले चार से पांच...

जून 14, 2024 8:49 अपराह्न

views 19

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दावा किया कि कांग्रेस नीट मुद्दे पर गलत सूचना फैला रही है

  शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज दावा किया कि कांग्रेस नीट मुद्दे पर गलत सूचना फैला रही है। मीडिया से बात करते हुए, श्री प्रधान ने कहा कि सरकार अदालत के आदेश का पालन करेगी और वह पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से काम करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्य किसी राजनीतिक आरोप से प्रभावित नहीं होंगे।...