राष्ट्रीय

जून 17, 2024 6:18 अपराह्न

views 20

जम्‍मू-कश्‍मीर के अरगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

जम्‍मू-कश्‍मीर में बांदीपुरा जिले के अरगाम में आज सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।       पुलिस अधिकारियों के अनुसार इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस की ओर से अरगाम में संयुक्‍त अभियान चला...

जून 17, 2024 12:58 अपराह्न

views 32

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की

विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर ने आज नई दिल्ली में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की। डॉक्टर जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दोनों पक्षों के बीच व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अहम चर्चा हुई। विदेश मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि भारत-अ...

जून 17, 2024 12:52 अपराह्न

views 38

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल रेल दुर्घटना पर दुःख व्यक्त किया, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि पश्चिम बंगाल में रेल दुर्घटना काफी दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्‍होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।   श्री म...

जून 17, 2024 1:14 अपराह्न

views 35

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल में हुई रेल दुर्घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दुख व्यक्त किया है।   राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि रेल दुर्घटना के कारण लोगों की मृत्यु दुखद है। उन्होंने कहा कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। राष्ट्रपति न...

जून 17, 2024 12:33 अपराह्न

views 31

देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद-उल-अजहा का त्योहार

कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा आज देश के विभिन्न हिस्सों में उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लोगों ने आज सुबह ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की और इसके बाद एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।   दिल्ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में भी लोगों ने एकत्रित होकर ईद मनाई। इस अवसर पर इमामों ...

जून 17, 2024 8:47 अपराह्न

views 29

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्‍सप्रेस दुर्घटना, 9 की मौत और 60 घायल

पश्चिम बंगाल में न्‍यू जलपाईगुड़ी के पास आज सुबह कंचनजंगा एक्‍सप्रेस और एक मालगाड़ी में टक्‍कर हो जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 60 घायल हो गए। ये हादसा न्यू जलपाईगुड़ी से करीब सात किलोमीटर दूर रंगापानी स्‍टेशन के पास हुआ। इसमें रेलगाड़ी के दो पिछले डिब्‍बे पटरी से उतर गए। कंचनजंगा एक्‍सप्रेस अगरत...

जून 17, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 30

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर कंचनजंगा एक्सप्रेस से टकराई मालगाड़ी

पश्चिम बंगाल के रंगापानी रेलवे स्टेशन पर आज एक मालगाड़ी की कंचनजंगा एक्सप्रेस से टक्कर हो गई। रेलवे अधिकारियों के अनुसार मालगाडी सिग्नल से आगे निकल गई और कंचनजंगा एक्सप्रेस के पिछले हिस्से से टकरा गई। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम और 15 एंबुलेंस दुर्घटना स्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव कार्य युद्ध स्तर प...

जून 17, 2024 11:00 पूर्वाह्न

views 32

मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज उच्च स्तरीय बैठक करेंगे गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए आज शाम 4 बजे नई दिल्ली में एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में केंद्र, राज्य सरकार, सेना और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।

जून 17, 2024 10:52 पूर्वाह्न

views 25

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर भद्रासन का वीडियो साझा किया

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 10वें संस्करण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोशल मीडिया पर भद्रासन करते हुए अपना एक वीडियो पोस्‍ट किया। वीडियो साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भद्रासन जोड़ों को मजबूत करने और घुटनों में दर्द को कम करने के लिए कारगर है, साथ ही पेट के ...

जून 17, 2024 10:50 पूर्वाह्न

views 26

अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरु करने का दावा करने वाले व्हाट्सएप संदेश को केंद्र सरकार ने फर्जी बताया

केंद्र सरकार ने उस व्हाट्सएप संदेश को फर्जी बताया है जिसमें यह दावा किया गया है कि अग्निपथ योजना को सैनिक सम्मान योजना के रूप में पुनः शुरू किया गया है। इस फर्जी संदेश में दावा किया गया है कि इस योजना में कई बदलाव करते हुए इसे फिर से शुरू किया गया है।     इन बदलावों में ड्यूटी की अवधि को सात वर्ष तक...