राष्ट्रीय

जून 23, 2024 1:24 अपराह्न

views 10

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर दी शुभकामनाएं 

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉक्टर मनसुख मांडविया ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्‍होंने सभी से एकता और शांति को बढ़ावा देने के लिए यह दिवस मनाने का आह्वान किया। डॉक्टर मांडविया ने खेल के क्षेत्र में अपने जोश, प्रतिबद्धता और उपलब्धता के लिए सभी एथलीटों की सरा...

जून 23, 2024 10:58 पूर्वाह्न

views 3

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर दी श्रद्धांजलि 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात विचारक और शिक्षाविद डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने कहा कि डॉक्टर मुखर्जी ने अपना जीवन भारत माता की सेवा में समर्पित कर दिया था । उन्‍होंने यह भी कहा कि डॉक्टर मुखर्जी का ऊर्जावान व्यक्तित्व ...

जून 23, 2024 10:59 पूर्वाह्न

views 7

नीट (यूजी) परीक्षा-2024 में ग्रेस अंक पाने वाले सभी 1563 विद्यार्थियों की पुनः परीक्षा आज

नीट (यूजी) परीक्षा-2024 में कृपांक पाने वाले सभी 1563 विद्यार्थियों की पुनर्परीक्षा आज होगी। इस महीने के शुरू में जारी अधिसूचना में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कहा था कि पुनर्परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5.20 मिनट तक होगी। एनटीए ने कहा है कि पुनर्परीक्षा का निर्णय एनटीए की उच्चाधिकार प्राप्त स...

जून 23, 2024 9:53 पूर्वाह्न

views 28

उच्‍चस्‍तरीय बैठक में देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा करेंगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उच्‍चस्‍तरीय बैठक में देश में बाढ़ प्रबंधन की समग्र तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह बैठक दिल्‍ली में बुलाई गई है। 

जून 23, 2024 9:49 पूर्वाह्न

views 31

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में करेगा मादक पदार्थों के खतरे से निपटने पर परिचर्चा प्रसारित

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में कल रात मादक पदार्थों के खतरे से निपटने" पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के उप महानिदेशक नीरज गुप्ता और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर लोकेश शेखावत, चर्चा में भाग लेंगे। कार्यक्रम आकाशवाणी के एफएम गोल्ड और अति...

जून 23, 2024 9:49 पूर्वाह्न

views 19

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक केरल, कर्नाटक और गोवा में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। इस दौरान तमिलनाडु, महाराष्‍ट्र और गुजरात के कुछ भागों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। पूर्वोत्‍तर भारत और पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र में अगले पांच दिन तक तेज वर्षा जारी रहेगी।   उत्तराखंड, उत्‍तर प्रदेश...

जून 23, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 6

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- समय से कर अंतरण, वित्त आयोग अनुदान और जी.एस.टी. क्षतिपूर्ति बकाया की केंद्रीय सहायता का उद्देश्य राज्यों के विकास को गति देना 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि समय से कर अंतरण, वित्त आयोग अनुदान और जी.एस.टी. क्षतिपूर्ति बकाया की केंद्रीय सहायता का उद्देश्य राज्यों के विकास को गति देना है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के वित्‍त मंत्रियों के साथ बजट पूर्व परामर्श में श्रीमती सीतारमण ने राज्यों से केंद्र की विशेष प...

जून 23, 2024 9:46 पूर्वाह्न

views 22

भारतीय मानक ब्‍यूरो ने विद्युत वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो नए मानक लागू किए

  भारतीय मानक ब्‍यूरो (बी.आई.एस.) ने विद्युत वाहनों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए दो नए मानक आई.एस-18 59 0 और आई.एस-18 60 6 लागू किए हैं। ये मानक बैटरी की सुरक्षा और सक्षमता पर भी बल देते हैं। नए मानक एल, एम और एन श्रेणियों के बिजली चालित वाहनों के लिए हैं।      इसके साथ ही विद्युत वाहन और इनके उपकरणों क...

जून 23, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 32

नई दिल्‍ली: पटियाला हाउस अदालत ने बारामूला से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब के लिए एनआईए को दिया समय

  नई दिल्‍ली के पटियाला हाउस अदालत ने जम्मू-कश्मीर में बारामूला सीट से नवनिर्वाचित सांसद राशिद इंजीनियर की जमानत याचिका के खिलाफ जवाब दाखिल करने के लिए राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) को समय दे दिया है। बारामूला के सांसद एजेंसी की हिरासत में हैं और सांसद के रूप में शपथ लेने के लिए अंतरिम जमानत या ह...

जून 23, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 5

मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) ने किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग तथा इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला- सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (समीर) ने भारतीय सेना के लिए वायरलेस तकनीक में सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। यह पहल ...