राष्ट्रीय

जून 24, 2024 12:37 अपराह्न

views 29

विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है 18वीं लोकसभा का सत्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 18वीं लोकसभा का सत्र आज विकसित भारत के निर्माण के संकल्प के साथ शुरू हो रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार देश की सेवा करने और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास करेगी। सत्र से पहले संसद के बाहर मीडिया को जानकारी देते हुए श्री मोदी ने कहा कि सरका...

जून 24, 2024 12:34 अपराह्न

views 28

संसद परिसर में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे कई विपक्षी दलों के सांसद

इंडिया गठबंधन के सांसद आज सदन में संविधान की प्रतियां लेकर पहुंचे। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, वाम दल और अन्‍य सदस्‍य संसद परिसर में संविधान की कोपियों के साथ नजर आए। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे, डीएमके के टी. आर. बालू, टीएमसी के कल्‍याण बनर्जी ...

जून 24, 2024 2:04 अपराह्न

views 27

नवनिर्वाचित सांसदों के शपथ लेने के साथ शुरू हुआ 18वीं लोकसभा का पहला सत्र

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज नवनिर्वाचित सांसदों के सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने के साथ शुरू हुआ। लोकसभा के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले प्रथम सदस्य रहे। प्रोटेम स्पीकर भर्तृहरि महताब ने श्री मोदी को शपथ दिलाई। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव तक सदन की का...

जून 24, 2024 12:12 अपराह्न

views 16

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में भर्तृहरि महताब को 18वीं लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के रूप में पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

जून 24, 2024 12:05 अपराह्न

views 31

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने पासपोर्ट सेवा दिवस पर सभी पासपोर्ट अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं

12वें पासपोर्ट सेवा दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने सभी भारतीय और अंतर्राष्‍ट्रीय पासपोर्ट अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री जयशंकर ने भारत की नागरिक केंद्रित विदेश नीति कार्यक्रम को उन्नत बनाने में उनके योगदान की सराहना की। उन्‍होंने पासपोर्ट से संबंधित सेव...

जून 24, 2024 11:19 पूर्वाह्न

views 45

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का दावा करने वाले संदेश को फर्जी करार दिया

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर मंत्रालय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने का दावा करने वाले एक संदेश को फर्जी करार दिया है। मंत्रालय ने कहा है ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।   ReplyForward Add reaction

जून 24, 2024 9:34 पूर्वाह्न

views 29

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज से शुरू हो रहे 18वीं लोकसभा के सत्र में नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज से शुरू होने वाले 18वीं लोकसभा के सत्र में संसद के सभी नव-निर्वाचित सदस्यों का स्वागत किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री रिजिजू ने कहा कि वे सदस्यों की हर संभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। साथ ही उन्‍होंने सदन की कार्यवाही में सदस्यों से समन्वय की भी आशा व्...

जून 24, 2024 9:28 पूर्वाह्न

views 11

आकाशवाणी के साप्ताहिक कार्यक्रम ‘पब्लिक स्‍पीक’ में आज नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से निपटने पर होगी चर्चा

आकाशवाणी का समाचार सेवा प्रभाग साप्ताहिक कार्यक्रम पब्लिक स्‍पीक में आज रात नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खतरे से निपटने पर परिचर्चा प्रसारित करेगा। स्वापक नियंत्रण ब्‍यूरो के उप महानिदेशक नीरज गुप्ता और राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डॉक्टर लोकेश शेखावत, चर्चा में भाग लेंगे।        कार्यक्रम आकाशवाणी के ...

जून 24, 2024 10:01 पूर्वाह्न

views 17

महत्वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी के चौथे चरण का उद्घाटन करेंगे केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी

केंद्रीय कोयला और खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी और कोयला और खनन राज्‍य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज नई दिल्‍ली में महत्वपूर्ण खनिज खंडों की नीलामी के चौथे चरण का उद्घाटन करेंगे। मंत्रालय ने बताया कि इसमें दो अधिसूचित निजी अन्वेषण एजेंसियों को प्रमाण-पत्र दिया जाना भी शामिल है। मंत्रालय ने कहा कि खनिज संसा...

जून 24, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 32

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक दक्षिण भारत में बहुत तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिण पश्चिम मानसून अरब सागर के कुछ और हिस्‍सों, गुजरात, महाराष्‍ट्र, मध्‍यप्रदेश, छत्‍तीसगढ़, ओडिसा और झारखंड की ओर बढ़ चुका है। अगले कुछ दिनों में मानसून के और आगे बढ़ने की संभावना है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गु...