राष्ट्रीय

जून 27, 2024 10:14 पूर्वाह्न

views 40

नीट पेपर लीक मामले में झारखंड के हजारीबाग पहुंची सीबीआई की टीम, ओएसिस स्कूल और एसबीआई शाखा में की पड़ताल

नीट पेपर लीक मामले की जांच के लिए केन्‍द्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) की एक टीम कल झारखंड के हजारीबाग स्थित ओएसिस स्कूल पहुंची। सीबीआई के अधिकारियों ने पेपर लीक से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर स्कूल के प्राचार्य से पूछताछ की। इसके बाद आगे की पूछताछ के लिए सीबीआई उन्हें अपने साथ ले गई। प्राचार्य नीट परीक...

जून 27, 2024 10:11 पूर्वाह्न

views 36

दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

दिल्ली की एक अदालत ने कल मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। धनशोधन से जुड़े एक मामले में सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार किया था। इससे पहले सीबीआई ने केजरीवाल को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया और दिल्ली की राउज एवेन्यू अदालत में पेश किया। एक संबंधित घटनाक्रम में श्री केजरी...

जून 27, 2024 1:14 अपराह्न

views 48

डीआरडीओ ने मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट भारतीय नौसेना को सौंपा

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने कल नई दिल्‍ली में आयोजित एक समारोह में मध्‍यम दूरी का माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) भारतीय नौसेना को सौंपा। माइक्रोवेव ऑब्‍सक्‍यूरेंट शाफ एक विशिष्‍ट प्रौद्योगिकी है जिसे डीआरडीओ की जोधपुर स्थित रक्षा प्रयोगशाला ने विकसित किया है। &nbsp...

जून 27, 2024 10:06 पूर्वाह्न

views 29

संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद दोनों सदनों में धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया जाएगा जिस पर सदस्य चर्चा में भाग लेंगे। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र पिछले सोमवार को आरंभ हुआ है।  राज्यसभा का सत्र आज से शुरू होगा।    

जून 27, 2024 10:09 पूर्वाह्न

views 33

वरिष्ठ भाजपा नेता लाल कृष्ण आडवाणी को एम्स में भर्ती कराया गया

भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लाल कृष्ण आडवाणी को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है। बढ़ती उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्या के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है। 96 वर्षीय श्री आडवाणी को एम्स के जराचिकित्सा विभाग में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। ...

जून 26, 2024 8:57 अपराह्न

views 21

देश के पश्चिम तटीय क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों में तेज बारिश होने की संभावना

देश के पश्चिम तटीय क्षेत्रों में अगले तीन से चार दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। 27 से 30 जून के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भी तेज बारिश होने के आसार हैं। 28 से 30 जून के दौरान पश्चिमोत्तर भारत में बहुत तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन से चार दिनों के दौरान उत्तर अर...

जून 26, 2024 8:40 अपराह्न

views 9

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि फॉक्सकॉन इंडिया ऐप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है  

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि फॉक्सकॉन इंडिया ऐप्पल आईफोन प्लांट में विवाहित महिलाओं को काम करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इस मामले में श्रम और रोजगार मंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार के श्रम विभाग से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। क्षेत्रीय मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय को भी इस मामले पर रिपोर्ट मं...

जून 26, 2024 8:34 अपराह्न

views 20

सरकार भारत को नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध- गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि सरकार भारत को नशा-मुक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री शाह ने कहा कि सरकार ने नशीले पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में सभी के साथ बेहतर समन्वय अपनाया है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के प...

जून 26, 2024 8:30 अपराह्न

views 17

केंद्रीय अण्वेषण ब्यूरो की टीम आज नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए झारखंड के हजारीबाग के ओेएसिस स्कूल पहुंची

केंद्रीय अण्वेषण ब्यूरो की टीम आज नीट पेपर लीक मामले की जांच करने के लिए झारखंड के हजारीबाग के ओेएसिस स्कूल पहूंची। सीबीआई की टीम ने पेपर लीक से संबंधित विभिन्न पहलुओं को लेकर स्कूल के प्रधानाचार्य अहसानुल हक से पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने सीबीआई को बताया कि लीक हुए प्रश्न पत्र को एक जगह से दूसरी जगह...

जून 26, 2024 8:26 अपराह्न

views 23

तीन नए आपराधिक कानूनअगले महीने की पहली तारीख से प्रभावी होंगे

तीन नए आपराधिक कानून-भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 अगले महीने की पहली तारीख से प्रभावी होंगे।   इन विधेयकों को पिछले वर्ष शीतकालीन सत्र में संसद ने पारित किया था। नए आपराधिक कानून भारतीय नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कद...