राष्ट्रीय

जुलाई 5, 2024 1:58 अपराह्न

views 34

इस साल पहले ढाई हजार फिर दस हजार रेलवे कोच का निर्माण करेगा भारतीय रेलवे: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि भारतीय रेलवे इस साल 2 हजार 500 जनरल कोच का निर्माण करेगी और इसके बाद 10 हजार और जनरल कोच का निर्माण किया जाएगा। भारतीय रेलवे के गति शक्ति विश्वविद्यालय और अग्रणी वाणिज्यिक विमान निर्माता एयरबस के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के अवसर पर बोलते हुए, श्री...

जुलाई 5, 2024 1:32 अपराह्न

views 26

रक्षा उत्पाद के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सराहना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद के मूल्य में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि हासिल करने के लिए देश की सराहना की है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने इसे बहुत ही उत्साहजनक बताया। उन्होंने इस उपलब्धि में योगदान देने वाले सभी लोगों को बधाई दी।      उन्होंने कहा कि सरकार क्षमताओं ...

जुलाई 5, 2024 12:00 अपराह्न

views 43

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा – वैश्विक औसत की तुलना में  भारत ने बहुत तीव्रता से मां और बच्चों के जीवन बचाने में सुधार लाने में शानदार उपलब्धि हासिल की

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि भारत ने वैश्विक औसत की तुलना में बहुत तीव्र गति से मां और बच्चों के जीवन बचाने में सुधार लाने में शानदार उपलब्धि हासिल की है। वे जिनेवा में आयोजित मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य साझेदारी बोर्ड-पी.एम.एन.सी.एच. की बैठक को वर्चुअल माध्यम से ...

जुलाई 5, 2024 12:06 अपराह्न

views 45

भारत ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद मूल्यों में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की

भारत ने वर्ष 2023-24 में रक्षा उत्पाद मूल्यों में अब तक की सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2023-24 में यह लगभग 1 लाख 26 हजार 887 करोड़ तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 16.8 प्रतिशत अधिक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मे...

जुलाई 5, 2024 11:50 पूर्वाह्न

views 19

हाथरस में हुई भगदड़ की घटना के पीड़ितों के परिवारों से मिलने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी 

रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के पिलखना गांव पहुंचे और हाथरस भगदड़ के पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की। इस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई थी और एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। यहां वह हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिले। राहुल ने हादसे के ब...

जुलाई 5, 2024 9:42 पूर्वाह्न

views 28

मौसम विभाग ने उत्तराखंड और पूर्वोत्‍तर  के अधिकतर हिस्सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने आज और कल उत्‍तराखंड और पूर्वोत्‍तर  के अधिकतर हिस्‍सों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले तीन से चार दिनों में जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में तेज वर्षा हो सक...

जुलाई 5, 2024 9:48 पूर्वाह्न

views 29

अमरनाथ यात्रा:  जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से 7 हजार 919 तीर्थयात्रियों का 7वां जत्था कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। तीर्थयात्री शुक्रवार को सुबह 259 काफिलाों में आधार शिविर से रवाना हुए। इनमें 5 हजार 241 पुरुष, 1 हजार 435 महिलाएं, 16 बच्चे, 214 साधु और 13 साध्वियां शामिल थीं। इन...

जुलाई 5, 2024 7:44 पूर्वाह्न

views 26

भारत को  जहाजरानी क्षेत्र में शीर्ष देशों में शामिल करने के लिए सरकार जल्द  लेकर आएगी नई पोत, निर्माण और मरम्मत नीति

भारत को 2030 तक जहाजरानी क्षेत्र में शीर्ष 10 देशों और 2047 तक शीर्ष 5 देशों में शामिल करने के लिए सरकार जल्द ही एक नई पोत, निर्माण और मरम्मत नीति लेकर आएगी। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के सचिव टी.के.रामचंद्रन ने कहा है कि भारतीय जहाजरानी बाजार की जरूरतों से उत्पन्न जबरदस्त मांग को भारतीय ...

जुलाई 5, 2024 9:45 पूर्वाह्न

views 30

राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत मानकों और नियामक व्यवस्था के विकास के लिए केंद्र ने वित्त पोषण संबंधी दिशा निर्देश जारी किए 

 केंद्र ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के तहत मानकों और नियामक व्यवस्था के विकास के लिए परीक्षण सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और संस्थागत समर्थन के वित्तपोषण के दिशानिर्देश जारी किए हैं। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि इस योजना को वित्त वर्ष 2025-26 तक कुल दो सौ करोड़ रुपये योजना खर्च के स...

जुलाई 5, 2024 7:11 पूर्वाह्न

views 29

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा तीन और छह के लिए एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा नई और आकर्षक पाठ्य पुस्तकें लाई जाएंगी: शिक्षा मंत्रालय

शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से कक्षा तीन और छह के लिए नई और आकर्षक पाठ्य पुस्तकें लाई जाएंगी। शिक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाठ्य पुस्तकों की तैयारी का कार्य अंतिम चरण में है और कक्षा तीन और छह की नौ पाठ्य पुस्तकें पहले से ही उपलब्‍ध हैं। शेष आठ पुस्‍तकें बहुत जल्‍द उपलब्‍ध होंगी। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर...