राष्ट्रीय

जुलाई 28, 2024 5:52 अपराह्न

views 20

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनु भाकर को बधाई दी है

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उप-राष्‍ट्रपति जगदीप धनखड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पेरिस ओलिम्पिक्स 2024 में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत की पदक तालिका खोलने के लिए मनु भाकर को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने कहा कि वे निशानेबाजी स्पर्धा में ओलिम्पिक पदक जीतने वाली पहली भ...

जुलाई 28, 2024 4:44 अपराह्न

views 15

मनु भाकर ने दिलाया पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक

  पेरिस ओलंपिक में भारत को पहला पदक मनु भाकर ने दिलाया है। आज दस मीटर एयर पिस्‍टल इवेंट में उन्‍होंने दो सौ 21 दशमलव सात अंक के साथ कांस्‍य पदक अपने नाम किया। मनु निशानेबाजी में भारत को पदक दिलाने वाली पहली महिला खिलाडी हैं। निशानेबाजी में भारत को 12 साल बाद पदक मिला है।   

जुलाई 28, 2024 1:10 अपराह्न

views 17

गुजरात में आज भारी बारिश का अनुमान, दूसरी जगहों पर भी बूंदाबांदी संभव

  मौसम विभाग ने आज गुजरात में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा की संभावना व्यक्त की है। विभाग ने कहा कि मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में आज कहीं-कहीं तेज वर्षा की संभावना है। केरल, माहे और तटीय कर्नाटक में भी कई स्थानों पर आज मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।   मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश...

जुलाई 28, 2024 1:07 अपराह्न

views 15

पीएम ने की मन की बात, कई मुद्दों पर रखे विचार

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने असम के चराइदेव मैदान को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किए जाने को गर्व की बात बताया है। आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम में राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि इन स्‍थलों की सूची में भारत का 43वां स्थल होगा और यह पूर्वोत्तर का पहला सांस्कृतिक...

जुलाई 28, 2024 11:14 पूर्वाह्न

views 15

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उपमुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक जारी

  भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की बैठक नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता बैठक में उपस्थित हैं। श्री मोदी कई मुद्दों...

जुलाई 28, 2024 9:52 पूर्वाह्न

views 22

बाबा बर्फानी के दर्शन को निकला अगला जत्था  

    अमरनाथ पवित्र गुफा के दर्शन के लिए एक हजार छह सौ 77 तीर्थ यात्रियों का एक और जत्था जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। 67 गाड़ियों के काफिले में रवाना हुए इस जत्थे में एक हजार तीन सौ 43 पुरुष, दो सौ 28 महिलाएं, दो बच्चे, 83 साधु और 21 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से च...

जुलाई 28, 2024 9:44 पूर्वाह्न

views 30

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों/उप-मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में बैठक संपन्न   

    भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की कल नई दिल्‍ली में बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह भी उपस्थित थे। श्री मोदी ने बैठक में शामिल मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों से कई मुद्दों पर चर्चा...

जुलाई 28, 2024 9:35 पूर्वाह्न

views 18

वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर ने आई.एन.एस. करंज का जायजा लिया

    नौसेना की पूर्वी कमान के कमांडर वाइस एडमिरल राजेश पेंढरकर ने कल नौसेना की तीसरी पनडुब्बी आई.एन.एस. करंज का जायजा लिया। यह स्कॉर्पियन श्रेणी की पनडुब्बी है। नौसेना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में कहा कि श्री पेंढरकर ने पनडुब्बी के चालक दल के साथ चर्चा की। उन्‍होंने सनराइज कमान के सभी कार्यों को प...

जुलाई 28, 2024 10:43 पूर्वाह्न

views 95

राष्‍ट्रपति ने विभिन्‍न राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए

    राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विभिन्‍न राज्‍यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्‍ट्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्‍थान का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। त्रिपुरा के पूर्व उप मुख्यमंत्री जिष्णु देव वर्मा तेलंगाना के राज्यपाल होंगे। राजस्‍थान से पूर्व राज्‍यसभा...

जुलाई 28, 2024 9:29 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज करेंगे ‘मन की बात’

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज सुबह ग्यारह बजे से मन की बात कार्यक्रम में देशवासियों से अपनी विचार साझा करेंगे। यह रेडियो के इस मासिक कार्यक्रम की एक सौ बारहवीं कड़ी होगी। प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार पदभार ग्रहण करने के बाद मन की बात का यह दूसरा प्रसारण होगा। यह कार्यक्रम आकाशवाणी और दू...