जुलाई 30, 2024 9:24 अपराह्न
13
लोकसभा में 2024-25 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा हुई
लोकसभा में आज 2024-25 के लिए रेल मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों पर चर्चा हुई। चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के के.सुरेश ने दावा किया कि रेलवे का बजट असमान रूप से वितरित किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय रेलवे लापरवाही से काम कर रहा है। तृणमूल कांग्रेस की डॉ काकोली घोष दस्...