राष्ट्रीय

अगस्त 1, 2024 8:04 अपराह्न

views 13

बीजद की पूर्व नेता ममता मोहंता आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल

  बीजू जनता दल की पूर्व नेता ममता मोहंता आज नई दिल्ली में भाजपा में शामिल हो गईं। वह पार्टी महासचिव अरुण सिंह और ओडिशा के पार्टी प्रभारी विजय पाल सिंह तोमर की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। ममता मोहंता ने कल बीजद और राज्यसभा सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।

अगस्त 1, 2024 7:56 अपराह्न

views 4

नए संसद भवन के भीतर पानी के रिसाव का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टों पर स्पष्टीकरण जारी

  लोकसभा सचिवालय ने दिल्‍ली में भारी बारिश के कारण नए संसद भवन के भीतर पानी के रिसाव का दावा करने वाली मीडिया रिपोर्टों पर आज स्पष्टीकरण जारी किया। सचिवालय ने एक बयान में कहा कि लॉबी के ऊपर कांच के गुंबदों को लगाने के लिए इस्तेमाल की गई सामग्री के उखडने से पानी का मामूली रिसाव हुआ। समस्या का पता चलन...

अगस्त 1, 2024 7:43 अपराह्न

views 6

राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई

  राज्यसभा में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला ने 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के वादे को पूरा नहीं कर पाने के लिए सरकार की आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राज्यों में किसानों की आय में कमी आई है। श्री सुरजेव...

अगस्त 1, 2024 7:38 अपराह्न

views 10

 जापानी संसदीय और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की

जापान के प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष नुकागा फुकुशिरो के नेतृत्व में एक जापानी संसदीय और व्यावसायिक प्रतिनिधिमंडल ने आज उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश तथा ...

अगस्त 1, 2024 5:53 अपराह्न

views 6

उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आज से मूल्य निगरानी के तहत 16 अतिरिक्त वस्तुएं शामिल की गईं

  उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा आज से मूल्य निगरानी के तहत 16 अतिरिक्त वस्तुएं शामिल की गईं। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रल्हाद जोशी ने आज मूल्य निगरानी प्रणाली-पीएमएस मोबाइल ऐप के 4.0 संस्करण का शुभारंभ करते हुए यह बात कही। विभाग द्वारा पहले से ही बाईस वस्तुओं की दैनिक ...

अगस्त 1, 2024 5:44 अपराह्न

views 10

लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर आज चर्चा शुरू हुई

  लोकसभा में शिक्षा मंत्रालय से जुड़ी अनुदान मांगों पर आज चर्चा शुरू हुई। चर्चा की शुरुआत करते हुए भाजपा के तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पिछले दस वर्षों में देश में शिक्षा के बुनियादी ढांचे और गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में युवाओं के क्षमता निर्माण और उन्हें आत्म...

अगस्त 1, 2024 5:32 अपराह्न

views 11

एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुनियादी ढांचे के निर्माण और सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की हैं- आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल

  आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज कहा कि एनडीए सरकार ने पिछले दस वर्षों में बुनियादी ढांचे के निर्माण और सभी के लिए आवास उपलब्ध कराने के लिए कई पहल की हैं। राज्यसभा में आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के कामकाज पर चर्चा का जवाब देते हुए, मंत्री ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार ने ड्रेनेज मा...

अगस्त 1, 2024 5:59 अपराह्न

views 17

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पेरिस ओलंपिक 2024 में पुरुषों की 50 मीटर राइफल तीन पोजीशन में कांस्य पदक जीतने के लिए स्वप्निल कुसाले को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री धनखड़ ने कहा कि स्वप्निल कुसाले के समर्पण और दृढ़ता ने पूरे देश को वैश्विक स्तर पर गौरवान्वित किया है। उन्होंने भविष्य के प्र...

अगस्त 1, 2024 5:19 अपराह्न

views 11

हिमाचल प्रदेश में कल रात अत्यधिक तेज वर्षा और बादल फटने से कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में जान-माल का भारी नुकसान

  हिमाचल प्रदेश में कल रात अत्यधिक तेज वर्षा और बादल फटने से कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। बादल फटने की घटनाओं में 55 लोग लापता हैं जबकि 2 लोगों की मौत हो गई है। शिमला जिले के रामपुर उपमंडल के झाकड़ी में बादल फटने की घटना में 36 लोग अभी भी लापता हैं।  मंडी जिले में 9...

अगस्त 1, 2024 5:12 अपराह्न

views 10

भारतीय खेल प्राधिकरण के विशेष चिकित्सा बीमा योजनाओं के अंतर्गत देश भर में 13 हजार से अधिक एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों का बीमा किया जाता है

  भारतीय खेल प्राधिकरण के विशेष चिकित्सा बीमा योजनाओं के अंतर्गत देशभर में 13 हजार से अधिक एथलीटों, कोचों और सहायक कर्मचारियों का बीमा किया जाता है। राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि इसमें प्रति व्यक्ति पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा और आकस्मिक मृत्यु या गं...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला