राष्ट्रीय

अगस्त 4, 2024 11:29 पूर्वाह्न

views 31

केरल: वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी है भारतीय सेना

केरल के वायनाड जिले में भूस्खलन के बाद सेना आज लगातार छठे दिन राहत और बचाव कार्य में जुटी है। कल चार शव बरामद किए गए, जिनमें से तीन शव नीलांबर में चलियार नदी से निकाले गए। इसी नदी से 13 क्षत-विक्षत अंग भी बरामद किये गए। सशस्त्र बलों के 1,260 से अधिक कर्मी बचाव और राहत कार्यों में जुटे हैं। इस बीच, म...

अगस्त 4, 2024 11:25 पूर्वाह्न

views 31

मौसम विभाग ने पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। यह स्थिति दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास कम दबाव के क्षेत्र के कारण बनी है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट वाले क्षेत्रों, कोंकण और गोवा में भारी वर्षा हो सकती है। जम्मू-कश्...

अगस्त 4, 2024 2:03 अपराह्न

views 18

फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा पर आज रवाना होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन देशों- फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर लेस्ते की यात्रा के लिए आज शाम फिजी के नादी के लिए रवाना होंगी। इस यात्रा के दौरान वे द्विपक्षीय बैठकें करेंगी और प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी।

अगस्त 4, 2024 11:08 पूर्वाह्न

views 13

आकाशवाणी के संगीत समारोह का आज दूसरा दिन, वीणा वादन और गायन का प्रदर्शन करेंगे प्रसिद्ध कलाकार

आकाशवाणी दिल्ली के रंग भवन सभागार में दो दिवसीय संगीत समारोह का आज दूसरा और अंतिम दिन है। कल इस सम्मेलन के पहले दिन प्रख्यात बांसुरी वादक पंडित राजेन्द्र प्रसन्ना ने बांसुरी की धुन से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पंडित जयतीर्थ मेवुंडी ने बैरीटोन पर प्रस्तुति दी। आज इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध मोहनव...

अगस्त 4, 2024 10:46 पूर्वाह्न

views 11

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की

कृषि अर्थशास्त्रियों के 32वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में विदेशी प्रतिनिधियों ने भारत की कृषि क्षमता और समग्र विकास की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह दिन के इस सम्मेलन का कल नई दिल्ली में उद्घाटन किया। इसमें 75 देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। बांग्लादेश की प्रतिनिधि हास्मीन ने वैश्व...

अगस्त 4, 2024 10:41 पूर्वाह्न

views 33

हिमाचल प्रदेश: शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने राहत और बचाव कार्य तेज किए

  हिमाचल प्रदेश में शिमला और मंडी जिलों में बादल फटने और जमीन धंसने की घटना के बाद सेना ने सहायता और राहत कार्य तेज कर दिए हैं। बाढ़ग्रस्त रामपुर सब-डिवीजन के समेज गांव में लगभग 90 लोगों का सेना के चिकित्सा शिविर में इलाज किया गया है। सेना ने लोगों और आवश्यक वस्तुओं की आवाजाही के लिए एक अस्थायी फुटब...

अगस्त 4, 2024 10:38 पूर्वाह्न

views 19

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने प्रत्यारोपण के लिए मानव अंगों के परिवहन के संबंध में मानक संचालन प्रक्रिया जारी की

  स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मानव अंगों को प्रत्यारोपण के लिए सही समय पर अस्पताल पहुंचाने के प्रयोजन से मानक संचालन प्रक्रिया जारी की है। स्‍वास्‍थ्‍य सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि इससे गुणवत्तापूर्ण तरीके से अंग प्रत्‍यारोपण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि अंगों को सही समय पर अस्पताल पहुंचाने से प्रत्यारो...

अगस्त 4, 2024 11:10 पूर्वाह्न

views 29

असम के मोरीगांव में शुरू हुआ टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव

  इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि असम के मोरीगांव में टाटा की सेमीकंडक्टर इकाई का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उन्होंने नई दिल्ली में कहा कि इस इकाई पर 27 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे 15 हजार प्रत्यक्ष रोजगार तथा 11 से 13 हजार अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित ...

अगस्त 4, 2024 10:04 पूर्वाह्न

views 29

दलजीत सिंह चौधरी ने ने संभाला सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार

सशस्त्र सीमा बल के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। श्री चौधरी भारतीय पुलिस सेवा के उत्तर प्रदेश संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारी हैं। उन्हें इसी वर्ष जनवरी में सशस्त्र सीमा बल का महानिदेशक बनाया गया था। 

अगस्त 4, 2024 10:02 पूर्वाह्न

views 17

राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुए राज्यपालों के दो दिवसीय सम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की राज्यपालों की प्रशंसा

राज्यपालों का दो दिन का सम्मेलन कल राष्ट्रपति भवन में संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सम्मेलन में एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने की भावना से की गई व्यापक चर्चा के लिए राज्यपालों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यपालों के कार्यालय के कामकाज को बेहतर बनाने और लोक-कल्याण के लिए मिले सुझावों पर...