राष्ट्रीय

अगस्त 8, 2024 7:56 अपराह्न

views 14

राजधानी दिल्ली में सीबीआई ने आज 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय – इडी के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया

  राजधानी दिल्ली में केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो - सीबीआई ने आज 20 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय - ईडी के एक सहायक निदेशक को गिरफ्तार किया है।   गिरफ्तार ईडी अधिकारी की पहचान संदीप सिंह यादव के रूप में हुई है। वह ईडी में दर्ज मामले में एक जौहरी के बेटे को राहत देने के एवज में ज...

अगस्त 8, 2024 7:32 अपराह्न

views 19

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की

  विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने आज ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड लैमी के साथ बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में डॉक्‍टर जयशंकर ने बताया कि उन्हें ब्रिटेन के विदेश मंत्री का फोन आया था  और उन्होंने बांग्लादेश और पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की।

अगस्त 8, 2024 7:30 अपराह्न

views 12

उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दिल्ली में जलभराव की स्थिति का मामला उठाया

  उत्तर पश्चिम दिल्ली से सांसद योगेन्द्र चंदोलिया ने आज लोकसभा में शून्यकाल के दौरान दिल्ली में जलभराव की स्थिति का मामला उठाया और केन्‍द्र सरकार से आग्रह किया कि वे इस मामले में हस्‍तक्षेप कर उत्‍तर पश्चिम दिल्‍ली की जनता को जलभराव की समस्‍या को हल करें। उन्‍होंने कहा कि राजधानी के टीकरी कलाँ से पी...

अगस्त 8, 2024 7:25 अपराह्न

views 10

सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ वहां की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा भी उसकी प्राथमिकता है

  सरकार ने आज संसद में बताया कि विदेशों में रह रहे भारतीयों के साथ-साथ वहां की जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा भी उसकी प्राथमिकता है। राज्‍यसभा में विदेश राज्‍यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने सदन को एक  प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में बताया कि वर्तमान में नौ हजार सात सौ 28 भारतीय कैदी विदेशों की जेल...

अगस्त 8, 2024 7:19 अपराह्न

views 10

आज लोकसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के द्वारा भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया

  आज लोकसभा में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू के द्वारा भारतीय वायुयान विधेयक पेश किया गया। इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि भारतीय विमानन अधिनियम वर्ष 1934 में लाया गया और इसके बाद उसमें समय-समय पर कई संशोधन किए गए। उन्होंने बताया कि इन संशोधनों ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजी...

अगस्त 8, 2024 6:16 अपराह्न

views 9

वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया है

  वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को संयुक्त संसदीय समिति को भेज दिया गया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में विधेयक पेश करते हुए कहा कि सरकार प्रस्तावित कानून की आगे की जांच के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास इस विधेयक के बारे में छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। इससे पहल...

अगस्त 8, 2024 6:13 अपराह्न

views 10

सरकार ने आज कहा कि देश ने परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास किए हैं

  सरकार ने आज कहा कि देश ने परमाणु ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। राज्यसभा में एक लिखित प्रश्‍न के उत्तर में प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने परमाणु और ईंधन प्रौद्योगिकियों में व्यापक क्षमताएं हासिल कर ली हैं। उन्होंने कहा कि निर्माणा...

अगस्त 8, 2024 6:00 अपराह्न

views 13

भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारत में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के बारे में संबधित आयोग फ्यूचर होस्ट कमीशन  के साथ बातचीत प्रक्रिया शुरू कर दी है

  भारतीय ओलिंपिक संघ ने भारत में 2036 ओलिंपिक की मेजबानी के बारे में संबधित आयोग फ्यूचर होस्ट कमीशन  के साथ बातचीत प्रक्रिया शुरू कर दी है। युवाकार्य और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने राज्यसभा में एक लिखित प्रश्‍न के उत्तर में यह जानकारी दी। फ्यूचर होस्ट कमीशन अंतर्राष्ट्रीय ओलिंपिक समिति की समर्प...

अगस्त 8, 2024 5:47 अपराह्न

views 17

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्‍मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया

  राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज न्यूजीलैंड के वेलिंगटन में सरकारी भवन में उनके सम्‍मान में गर्वनर जनरल डेम सिंडी किरो की ओर से आयोजित भोज में भाग लिया। इस अवसर पर न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्‍टोफर लक्‍सन, न्‍यूजीलैंड सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री, राष्‍ट्रपति मुर्मु की बेटी इतिश्री मुर्मु, भारत सर...

अगस्त 8, 2024 4:57 अपराह्न

views 12

राज्यसभा में वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पर चर्चा चल रही है

  राज्यसभा में वित्त विधेयक, विनियोग विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग विधेयक पर चर्चा चल रही है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इन विधेयकों को विचार और वापसी के लिए पेश किया। उम्मीद है कि वह आज शाम चर्चा का जवाब देंगी। ये विधेयक लोकसभा से पहले ही पारित हो चुके हैं।   चर्चा की शुरुआत करते हु...