राष्ट्रीय

अगस्त 9, 2024 1:58 अपराह्न

views 18

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने आज कथित शराब नीति घोटाला मामले में दिल्‍ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका की अनुमति दे दी।

  न्यायाधीश बी. आर. गवई और के. वी. विश्वनाथन की पीठ ने केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो-सी बी आई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दोनों मामलों में सिसोदिया की जमानत याचिका की अनुमति दी। न्‍यायालय ने कहा कि जांच के तीव्र निपटारे की उम्मीद में सिसोदिया को और अधिक समय तक हिरासत में रखना अनुच्छेद-21 के तहत उनकी व्यक...

अगस्त 9, 2024 12:51 अपराह्न

views 2

रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की मिली है सूचना:  विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर 

    विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने आज कहा है कि रूस की सेना में अब तक 91 भारतीयों नागरिकों को भर्ती किए जाने की सूचना मिली है। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान पूरक प्रश्‍न के उत्‍तर में डॉ.जयशंकर ने कहा कि इनमें से 14 लोगों को छुट्टी दे दी गई और दुर्भाग्य से 8 लोगों की मृत्यु हो गई है। उन्‍हो...

अगस्त 9, 2024 12:42 अपराह्न

views 41

पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा और कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय हॉकी टीम को लोकसभा में दी गई बधाई

  लोकसभा ने पेरिस ओलंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर आज नीरज चोपड़ा को बधाई दी। सदन ने भारतीय हॉकी टीम को कांस्य पदक जीतने के लिए भी बधाई दी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि ये ऐतिहासिक जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।     सदन ने भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ के अवसर पर महात्मा ...

अगस्त 9, 2024 11:34 पूर्वाह्न

views 30

भारतीय जनता पार्टी 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का करेगी आयोजन 

  राष्ट्रव्यापी हर घर तिरंगा अभियान के हिस्से के रूप में भारतीय जनता पार्टी 11 से 13 अगस्त तक प्रत्येक विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का आयोजन करेगी। भारतीय जनता पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने एक वक्‍तव्‍य में बताया कि 12 से 14 अगस्त तक सभी स्‍वतंत्रता सेनानियों और द...

अगस्त 9, 2024 11:04 पूर्वाह्न

views 14

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन में भाग लेने वाले सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने भारत छोड़ो आंदोलन को स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया है। इस अवसर पर एक वीडियो संदेश में अपने विचार...

अगस्त 9, 2024 9:18 पूर्वाह्न

views 28

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा- भारत विश्व में फुटवियर का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता

  केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत विश्व में फुटवियर का दूसरा सबसे बड़ा निर्माता है। नई दिल्ली में कल 8वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फुटवियर फेस्टिवल के उद्घाटन सत्र में उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि देश इस क्षेत्र में सर्वोच्‍च स्‍थान प्राप्‍त करे।      श्री गोय...

अगस्त 9, 2024 9:11 पूर्वाह्न

views 14

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार ने पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार किया

  नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का विशिष्‍ट पंजीकृत निवेशक आधार पहली बार 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर गया है। मार्च 2021 में पंजीकृत निवेशक आधार को चार करोड़ का आंकड़ा छूने में 25 साल से अधिक का समय लगा था। इसके बाद एक करोड़ की वृद्धि त्वरित गति से हुई, जिसमें औसतन करीब छह से सात महीने लगे। एनएसई न...

अगस्त 9, 2024 11:32 पूर्वाह्न

views 10

पेरिस ओलंपिक-2024: भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता 

  पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय हॉकी टीम ने 52 वर्षों में पहली बार लगातार दूसरा ओलंपिक कांस्य पदक जीता। भारत ने कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल और रिटायर होने वाले गोलकीपर पीआर श्रीजेश के कुछ शानदार बचाव की मदद से स्पेन को 2-1 से हरा दिया और पदक मैच जीत लिया। 1972 में म्यूनिख में लगातार दो बार कांस्य...

अगस्त 9, 2024 9:06 पूर्वाह्न

views 12

न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ करेंगी बातचीत 

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु न्यूजीलैंड की दो दिन की राजकीय यात्रा पर हैं। वे आज ऑकलैंड में एक सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों के साथ बातचीत करेंगी। न्‍यूजीलैंड में लगभग तीन लाख भारतीय रहते हैं। ये न्यूजीलैंड और भारत के बीच पुल के रूप में कार्य कर रहे हैं। राजकीय भोज के दौरान कल राष्‍ट्रपति म...

अगस्त 9, 2024 9:03 पूर्वाह्न

views 8

संसद ने वित्त (संख्‍या 2) विधेयक, विनियोग (संख्या-2) विधेयक और जम्मू-कश्मीर विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2024 पारित किया 

    संसद ने वित्त (संख्‍या 2) विधेयक, 2024, विनियोग (संख्या-2) विधेयक, 2024 और जम्मू और कश्मीर विनियोग (संख्या-3) विधेयक, 2024 पारित कर दिया है। इसके बाद राज्यसभा ने चर्चा के बाद इन विधेयकों को लोकसभा को लौटा दिया। लोकसभा इन विधेयकों को पहले ही पारित कर चुकी है।  इसके साथ ही संसद ने वित्तीय वर्ष 202...