राष्ट्रीय

सितम्बर 27, 2024 5:03 अपराह्न

views 13

केरल में एक और व्यक्ति के एम-पॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि

केरल में एक और व्यक्ति के एम-पॉक्स वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सूत्रों ने बताया कि विदेश से कोच्चि लौटे 38 वर्षीय व्यक्ति को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शरीर के तरल पदार्थों के परीक्षण से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।   इस बीच राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना ज...

सितम्बर 27, 2024 5:00 अपराह्न

views 18

मकाऊ ओपन बैडमिंटन चैम्‍पियनशिपः सेमीफाइनल में पहुँची भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी

मकाऊ ओपन बैडमिंटन चैम्‍पियनशिप के महिला डबल्‍स में भारत की त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने ताइवान की सू यिन-हुई और वू लुओ यू को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।   सेमीफाइनल में कल भारतीय जोड़ी का सामना ताइवान की हसीह पेई-शान और हंग एन-त्ज़ु की जोडी से होगा।       इस बीच, किदां...

सितम्बर 27, 2024 4:55 अपराह्न

views 27

हर तहसील-स्तर पर विशेष मेडिकल स्टोर खोलेगी केन्द्र-सरकारः आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव

आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने कहा है कि मंत्रालय लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पिछले 100 दिनों में मंत्रालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए, श्री जाधव ने कहा कि मंत्रालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली में आयुष प्रणालियों के एकीकरण में सुधार के लिए एक समझौते पर ...

सितम्बर 27, 2024 4:51 अपराह्न

views 16

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देशभर में अब तक 80 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत देशभर में अब तक 80 करोड़ से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जिससे पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय का इस महीने तक 80 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य पूरा हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि यह लक्ष्य तय सीमा से पाँच दिन पहले इस महीने की 25 तारीख को हासिल कर लिया गया। मंत्...

सितम्बर 27, 2024 2:12 अपराह्न

views 15

नई दिल्‍ली में एनएएफएलडी पर सभी चिकित्‍सा अधिकारियों के लिए सरकार ने संशोधित परिचालनगत दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण नियमावली जारी की

सरकार ने आज नई दिल्‍ली में नॉन-अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज-एनएएफएलडी पर सभी चिकित्‍सा अधिकारियों के लिए संशोधित परिचालनगत दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण नियमावली जारी किये।  इस अवसर पर स्‍वास्‍थ्‍य और परिवार कल्‍याण सचिव अपूर्व चंद्र ने कहा कि ये दिशा-निर्देश और प्रशिक्षण मॉड्यूल एनएएफएलडी से पीड़ित व्‍यक्...

सितम्बर 27, 2024 2:06 अपराह्न

views 26

पर्यटन लोगों को आपस में जोड़ता है जो आज के समय की जरूरत है: उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़

उपराष्‍ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि पर्यटन लोगों को आपस में जोड़ता है जो आज के समय की जरूरत है। आज नई दिल्‍ली में विश्‍व पर्यटन दिवस पर अपने सम्‍बोधन में श्री धनखड़ ने कहा कि पर्यटन शांति स्‍थापित करने में बहुत बड़ा योगदान करता है। उन्‍होंने कहा कि समूचा विश्‍व शांति का इच्‍छुक है।   उपराष्‍...

सितम्बर 27, 2024 1:58 अपराह्न

views 13

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम महाराष्‍ट्र के दौरे पर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की एक टीम महाराष्‍ट्र में दो दिन के दौरे पर है। यह टीम राज्‍य में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करेगी। आयोग की टीम का सरकारी अधिकारियों, प्रवर्तन एजेंसियों और जिला कलेक्टरों सह...

सितम्बर 27, 2024 1:56 अपराह्न

views 19

एक पेड मां के नाम अभियान के अन्‍तर्गत देशभर में अब तक लगाए जा चुके हैं 80 करोड़ से ज्‍यादा पौधे, निर्धारित समय सीमा से पांच दिन पहले 25 सितम्‍बर को पूरा किया लक्ष्य

वृक्षारोपण के अभियान एक पेड मां के नाम के अन्‍तर्गत देशभर में अब तक 80 करोड़ से ज्‍यादा पौधे लगाये जा चुके हैं। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 80 करोड़ पौधे लगाने के महत्‍वकांक्षी लक्ष्‍य को सफलता पूर्वक हासिल कर लिया है। मंत्रालय के अनुसार यह लक्ष्‍य निर्धारित समय सीमा से पांच दिन पहले...

सितम्बर 27, 2024 1:33 अपराह्न

views 11

जून में एक बस पर हुए घातक आतंकी हमले के मामले में जम्मू संभाग के राजौरी और रियासी जिलों में तलाशी कर रही है एनआईए

राष्ट्रीय जांच एजेंसी इस साल जून में एक बस पर हुए घातक आतंकी हमले के मामले में आज जम्मू संभाग के राजौरी और रियासी जिलों में कई स्थानों पर तलाशी कर रही है। यह बस रियासी जिले के शिव खोरी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही थी, जब उस पर आतंकवादियों ने हमला कर दिया।

सितम्बर 27, 2024 1:31 अपराह्न

views 15

रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में देश-विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम की 114वीं कड़ी होगी।  प्रधानमंत्री का लगातार तीसरे कार्यकाल में कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह चौथी कड़ी होगी।         कार्यक्रम आकाशवाणी...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला