राष्ट्रीय

सितम्बर 5, 2024 3:55 अपराह्न

views 42

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे

        केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। श्री चौहान ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि आज वह विजयवाड़ा और आंध्र प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। केंद्रीय मंत्री कल तेलंगाना के बाढ़ प्रभावित खम्मम जिले और अन्य इ...

सितम्बर 5, 2024 2:09 अपराह्न

views 21

लद्दाख: भारतीय सेना ने कराया अंतर-ग्राम वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

भारतीय सेना ने लद्दाख में सीमावर्ती गांवों के युवाओं में खेल, शारीरिक फिटनेस और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए 31 अगस्त से 4 सितम्‍बर के बीच बटालिक में पांच दिवसीय अंतर-ग्राम वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया। टूर्नामेंट में बटालिक, गुरगुर्दो, सरचाए, सिलमू, लालुंग और चुलीचांग गांवों की आठ टीमों ने हिस...

सितम्बर 5, 2024 2:03 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री मोदी ने कहा कि आज का दिन युवाओं के विचारों को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍...

सितम्बर 5, 2024 1:56 अपराह्न

views 16

पिछले 10 वर्षों में 32 गुना बढ़ी भारत की सौर ऊर्जा क्षमता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

भारत की सौर ऊर्जा क्षमता पिछले 10 वर्षों में 32 गुना बढ़ गई है और इस गति से देश को 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म क्षमता हासिल करने में मदद मिलेगी।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दो-दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सौर महोत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही। यह महोत्‍सव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ...

सितम्बर 5, 2024 1:36 अपराह्न

views 19

रियाद में आयोजित हुई रक्षा सहयोग पर भारत-सऊदी अरब संयुक्त समिति की छठी बैठक

रक्षा सहयोग पर भारत-सऊदी अरब संयुक्‍त समिति की छठी बैठक रियाद में आयोजित हुई जो कि दोनों देशों के द्विपक्षीय रक्षा संबंधो में महत्‍वपूर्ण कदम है। इस उच्‍चस्‍तरीय वार्ता की अध्‍यक्षता संयुक्‍त रूप से भारत के सशस्‍त्र सेनाओं के प्रभारी संयुक्‍त सचिव अमिताभ प्रसाद और सऊदी अरब के रक्षा उपमंत्री मेजर जनर...

सितम्बर 5, 2024 1:30 अपराह्न

views 17

भारत और सिंगापुर ने किए चार सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर, संबंधों को व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर सहमत हुए दोनों देश

भारत और सिंगापुर ने स्‍वास्‍थ्‍य और औषधि, शिक्षा और कौशल विकास, डिजिटल प्रौद्योगिकी, तथा भारत सिंगापुर सेमीकंडक्‍टर प्रणाली साझेदारी के क्षेत्रों में सहयोग के लिए चार सहमति पत्रों पर हस्‍ताक्षर किए हैं। दोनों देश अपने संबंधों को व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी तक ले जाने पर भी सहमत हुए हैं जिससे भारत की एक...

सितम्बर 5, 2024 11:06 पूर्वाह्न

views 12

शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के शिक्षकों को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश भर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट पर श्री मोदी ने कहा कि आज का दिन युवाओं के विचारों को दिशा देने में शिक्षकों की भूमिका के प्रति आभार व्‍यक्‍त करने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने पूर्व राष्‍ट्रपति डॉ सर्वपल्‍ली राधाकृष्‍...

सितम्बर 5, 2024 11:01 पूर्वाह्न

views 22

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग के साथ वार्ता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लारेंस वॉग के साथ आज प्रतिनिधि मंडल स्‍तर की वार्ता की। श्री मोदी दो दिन की सिंगापुर यात्रा पर हैं। बैठक के दौरान दोनो नेताओं ने भारत सिंगापुर रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्‍विक मुद्दो पर विचार-विमर्श ...

सितम्बर 5, 2024 8:34 पूर्वाह्न

views 12

इस सप्ताह देश के पश्चिमी और मध्य भाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विज्ञान ने इस सप्ताह के दौरान देश के पश्चिमी और मध्य भाग में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की है। अगले 6 दिनों के दौरान छत्तीसगढ़ में तथा कल तक सौराष्ट्र और कच्छ में भारी बारिश होने का अनुमान है। रविवार तक कोंकण, गोवा और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में  मूसलाधार बारिश होने की संभावन...

सितम्बर 5, 2024 10:44 पूर्वाह्न

views 18

हैदराबाद में हो रहा है दो दिवसीय ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन-2024 का आयोजन

हैदराबाद, दो दिवसीय ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिखर सम्मेलन-2024 का आयोजन कर रहा है इसका विषय 'एआई को सबके लिए अनुकूल बनाना' है। तेलंगाना सरकार द्वारा आयोजित इस शिखर सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन आज सुबह मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में करेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं...