राष्ट्रीय

सितम्बर 18, 2024 4:39 अपराह्न

views 23

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनावः पहले चरण के लिए मतदान जारी, दोपहर 3 बजे तक हुआ 50.65 प्रतिशत मतदान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सात जिलों की 24 सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक 50.65 प्रतिशत मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया था।  

सितम्बर 18, 2024 4:25 अपराह्न

views 13

अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट करेंगे। श्री ट्रंप ने मिशिगन में भारत के साथ अमरीकी व्यापार के बारे में बोलते हुए यह घोषणा की।   21 से 23 सितंबर तक श्री मोदी की अमरीका यात्रा के दौरान दोनों के बीच मुलाकात...

सितम्बर 18, 2024 4:22 अपराह्न

views 15

नई दिल्ली में चार-दिवसीय ‘वर्ल्ड फूड इंडियाः 2024’ गुरुवार से होगा शुरू

चार दिवसीय 'वर्ल्ड फूड इंडिया 2024' कल से नई दिल्ली में शुरू होगा। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने कहा कि इस आयोजन में 90 से अधिक देश, 26 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश तथा 18 केंद्रीय मंत्रालय भाग लेंगे। जापान भागीदार देश होगा और वियतनाम और ईरान मुख्‍य देश के रूप में भाग लेंगे।   इस कार्यक्रम...

सितम्बर 18, 2024 1:50 अपराह्न

views 16

सीबीएसई 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए पंजीकरण आज से शुरू 

केंद्रीय माध्‍यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई की वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले 9वीं और 11वीं कक्षा के छात्रों का पंजीकरण आज से शुरू हो गया है। सीबीएसई की अधिसूचना के अनुसार पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 अक्‍टूबर है। सीबीएसई से संबद्ध विद्यालय cbse.gov.in. पर अपने छात्रों का पंजीकरण करवा सकते ह...

सितम्बर 18, 2024 1:48 अपराह्न

views 15

दिल्ली की एक अदालत ने जमीन के बदले नौकरी के धनशोधन मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद को समन जारी किया

दिल्‍ली की एक अदालत ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव तथा अन्‍य लोगों को जमीन के बदले नौकरी घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में समन जारी किए हैं। दिल्‍ली की राउज एवन्‍यू अदालत ने इस मामले में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी सम्‍मन भ...

सितम्बर 18, 2024 2:06 अपराह्न

views 19

खेल मंत्री डॉ. मनसुख मां‍डविया ने राष्‍ट्रीय एंटी डोपिंग एजेंसी की ओर से आयोजित समावेशी सम्‍मेलन को संबोधित किया

युवा कार्य और खेल मंत्री डॉ.मनसुख मां‍डविया ने कहा है कि सरकार देश में जमीनी स्‍तर पर खेल प्रतिभाओं का पता लगाने में समावेशी प्रशिक्षण और बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि समावेशी नीति से सुनिश्चित हो सकेगा कि किसी भी पृष्‍ठभूमि और योग्‍यता वाला व्‍यक्ति निपुणता प्र...

सितम्बर 18, 2024 12:03 अपराह्न

views 20

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सात हजार पौधे लगाए

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत अब तक लगभग सात हजार पौधे लगाये हैं। मंत्रालय ने शहरी और ग्रामीण इलाकों के अपने क्षेत्रीय कार्यालयों के सहयोग से वृक्षारोपण किया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने यह अभियान इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किया था। सूचना और...

सितम्बर 18, 2024 10:31 पूर्वाह्न

views 18

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने विश्व बांस दिवस पर बांस से इथेनॉल बनाने के महत्व पर जोर दिया

केंद्रीय प्रेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज कहा कि देश के पूर्वोत्‍तर हिस्‍से में लगभग साढ़े 5 करोड़ टन बांस है, जो देश के कुल संसाधनों का 66 प्रतिशत है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री पुरी ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा शुरू किया गया राष्‍ट्रीय बांस मिशन...

सितम्बर 18, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 12

केंद्र ने खाद्य तेल संघों को सलाह दी है कि वे कम सीमा शुल्‍क पर आयातित मौजूदा भंडार उपलब्‍ध रहने तक कीमतें ना बढाएं

केन्‍द्र ने प्रमुख खाद्य तेल संघों से कहा है कि वे मौजूदा शून्‍य और साढ़े 12 प्रतिशत सीमा शुल्‍क पर आयातित तेल का स्‍टॉक उपलब्‍ध रहने तक इसके खुदरा दाम न बढ़ायें। खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने कल नई दिल्‍ली में मूल्‍य रणनीति के बारे में विभिन्‍न तेल उत्‍पादक संघों के प्रतिनि...

सितम्बर 18, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 17

भारत और अमरीका ने नई दिल्‍ली में आयोजित 2+2 अंतर-सत्रीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुई प्रगति का जायजा लिया

भारत और अमरीका ने रक्षा, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष सहयोग, स्‍वच्‍छ ऊर्जा और समुद्री क्षेत्र की जागरूकता सहित द्विपक्षीय सहयोग के क्षेत्र में प्रगति की समीक्षा की। दोनों पक्षों ने सोमवार को नई दिल्‍ली में आयोजित टू प्‍लस टू अंतर-सत्रीय द्विपक्षीय बैठक के दौरान हुई प्रगति का जायजा लिया। विदेश मंत्रालय ने...