राष्ट्रीय

अप्रैल 30, 2024 7:33 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 7:33 अपराह्न

views 7

निर्वाचन आयोग ने चुनाव के तीसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की

      निर्वाचन आयोग ने आज लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण की तैयारियों की समीक्षा की। आयोग ने विशेष, सामान्य, पुलिस और व्यय पर्यवेक्षकों सहित इस चरण की निगरानी के लिए तैनात 265 पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत की।

अप्रैल 30, 2024 7:31 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 7:31 अपराह्न

views 12

मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से पीयूष गोयल ने पर्चा भरा, विकास का किया दावा

      केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने मुंबई उत्तर लोकसभा क्षेत्र से आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले, सांसद गोपाल शेट्टी, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एडवोकेट आशीष शेलार और विधायक योगेश सागर तथा अन्य लोग उ...

अप्रैल 30, 2024 6:21 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 6:21 अपराह्न

views 9

मध्य प्रदेश में राजनाथ सिंह की चुनावी सभा, विधानसभा और लोकसभा का चुनाव साथ कराने पर जोर

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज मध्य प्रदेश के बड़वानी और खंडवा में जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा के लिए अलग-अलग चुनाव की प्रक्रिया अब बंद होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह भाजपा का संकल्प है कि ये चुनाव हर 5 साल में एक बार एक साथ...

अप्रैल 30, 2024 5:56 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 5:56 अपराह्न

views 9

भाजपा ने डीपफेक के प्रयोग को लेकर कांग्रेस की आलोचना की

      भारतीय जनता पार्टी ने आज कथित तौर पर लोगों को गुमराह करने और गलत जानकारी देने के लिए डीप फेक के प्रयोग जैसी अनैतिक रणनीति अपनाने के लिए कांग्रेस पार्टी की आलोचना की। नई दिल्ली में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि भाजपा ...

अप्रैल 30, 2024 5:53 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 5:53 अपराह्न

views 11

भारत और क्रोएशिया ने आपसी संबंधों की समीक्षा की

      भारत और क्रोएशिया ने आज नई दिल्‍ली में विदेश कार्यालय परामर्श के 11वें सत्र का आयोजन किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, दोनों पक्षों ने आपसी वैश्विक और क्षेत्रीय हित के मुद्दों पर विचार साझा किए। दोनों पक्षों ने व्‍यापार तथा अर्थव्‍यवस्‍था, रक्षा तथा समुद्री सुरक्षा, विज्ञान तथा तकनीकी, पर्यटन तथ...

अप्रैल 30, 2024 5:40 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 5:40 अपराह्न

views 8

किसानों पर मेहरबान दिखे राहुल गांधी, कहा- सत्ता में आए तो 6 महीने में 30 लाख नौकरियां देंगे

    कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने भिंड में आज एक सभा को संबोधित किया। श्री गांधी ने कांग्रेस के घोषणा पत्र में दी गई विभिन्‍न गारंटियों का उल्‍लेख किया। उन्‍होंने कहा कि किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और उन्‍हें न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य दिया जाएगा।     श्री गांधी ने युवाओं को आश्‍...

अप्रैल 30, 2024 5:22 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 5:22 अपराह्न

views 13

सर्वोच्च न्यायालय ने अपना फैसला पलटा, कहा- बच्ची का हित सर्वोपरि

      सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने अपने उस फैसले को वापस लिया है जिसमें एक 14 वर्षीय दुष्‍कर्म पीड़िता की लगभग 30 सप्‍ताह के गर्भपात की अनुमति दी गई थी। यह फैसला तब आया जब पीड़िता के परिजनों ने उसके स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर चिंता व्‍यक्‍त की। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और जे बी पारदीवाला की पीठ ने यह कह...

अप्रैल 30, 2024 5:19 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 5:19 अपराह्न

views 14

संदेशखाली घटना में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई होगी- अमित शाह

      भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की संदेशखाली घटना में जो भी शामिल है, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री शाह ने आज बर्धमान पूर्व लोकसभा क्षेत्र में एक बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में घुसपैठ एक बड़ी समस्या है। उन्होंन...

अप्रैल 30, 2024 2:10 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 2:10 अपराह्न

views 14

नई दिल्‍ली में विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने के यूएई के मंत्री रीम अल हाशिमी से भेंट की

विदेश सचिव विनय क्‍वात्रा ने आज नई दिल्‍ली में संयुक्‍त अरब अमीरात के अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग के मंत्री रीम अल हाशिमी से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान उन्‍होंने बहुआयामी द्विपक्षीय संबंधों को लेकर विस्‍तृत समीक्षा की तथा भारत-संयुक्‍त अरब अमीरात की व्‍यापक रणनीतिक साझेदारी को और प्रगाढ़ बनाने के उपायों प...

अप्रैल 30, 2024 2:08 अपराह्न अप्रैल 30, 2024 2:08 अपराह्न

views 13

महिला-आयोग ने कर्नाटक-पुलिस से जनता दल सेक्‍युलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन-शोषण मामले में कार्रवाई की माँग की

राष्ट्रीय महिला आयोग ने जनता दल सेक्‍युलर के नेता प्रज्वल रेवन्ना से संबंधित कथित यौन शोषण मामले में कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय महिला आयोग  की अध्‍यक्ष रेखा शर्मा ने मामले पर स्वत: संज्ञान लेते हुए कर्नाटक के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर आरोपियों पर कार्र...

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला