राष्ट्रीय

अक्टूबर 26, 2024 11:03 पूर्वाह्न

views 24

नई दिल्ली: आकाशवाणी के रंग भवन में सरदार पटेल मेमोरियल व्याख्यान देंगे इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ, प्रसार भारती करा रहा है आयोजन

इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ आज दोपहर नई दिल्ली में आकाशवाणी के रंग भवन में सरदार पटेल मेमोरियल व्याख्यान 2024 देंगे। वह इंडियन स्पेस ओडिसी: इन सर्च ऑफ न्यू फ्रंटियर्स विषय पर बोलेंगे। व्याख्यान का आयोजन प्रसार भारती द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में किया जाता है।

अक्टूबर 26, 2024 9:01 पूर्वाह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी रविवार को सुबह 11 बजे आकाशवाणी से ‘मन की बात’ कार्यक्रम में साझा करेंगे अपने विचार

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल सुबह 11 बजे आकाशवाणी से 'मन की बात' कार्यक्रम में अपने विचार साझा करेंगे। यह इस मासिक कार्यक्रम की 115वीं कड़ी होगी।   कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के समूचे नेटवर्क पर होगा। कार्यक्रम आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्‍यूज ऑन एआईआर ऐप पर भी उपलब्‍ध रहेग...

अक्टूबर 26, 2024 8:56 पूर्वाह्न

views 17

नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता स्तर को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने “खराब” श्रेणी में रखा

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नई दिल्ली में वायु गुणवत्ता स्तर को "खराब" श्रेणी में रखा है। आज सुबह सात बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक 232 दर्ज किया गया।   शून्‍य से 50 तक की वायु गुणवत्‍ता अच्‍छी मानी जाती है। 51 से 100 तक के बीच को संतोषजनक, 101 से 200 को सामान्‍य, 201 से 300 के बी...

अक्टूबर 26, 2024 8:49 पूर्वाह्न

views 23

चक्रवात दाना के प्रभाव से पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाक़ों और ओडिशा में कई हिस्सों में बारिश की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने चक्रवात दाना के प्रभाव के कारण पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाक़ों और ओडिशा में कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना व्‍यक्‍त की है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में भी तेज़ वर्षा का अनुमान है। तूफान डाना ओडिशा के उत्तरी हिस्से से उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इसके आज...

अक्टूबर 26, 2024 8:42 पूर्वाह्न

views 13

जानी-मानी भौतिक विज्ञानी रोहिणी मधुसूदन गोडबोले के निधन पर राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शोक व्‍यक्‍त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जानी-मानी भौतिक विज्ञानी रोहिणी मधुसूदन गोडबोले के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया है। राष्‍ट्रपति ने श्रीमति गोडबोले के महत्‍वपूर्ण योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि रोहिणी ने विज्ञान के क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने में अपना जीवन समर्पित किया और युवा लडकियों ...

अक्टूबर 26, 2024 8:45 पूर्वाह्न

views 16

इंडिया एआई और मेटा ने जोधपुर आईआईटी में सेंटर फॉर जनरेटिव एआई,सृजन स्‍थापित करने की घोषणा की

इंडिया ए.आई. और मेटा ने जोधपुर के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान-आई.आई.टी. में सेंटर फॉर जनरेटिव एआई (सृजन) स्‍थापित करने की घोषणा की है। दोनों संस्‍थान अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद-ए.आई.सी.टी.ई. के साथ मिलकर कौशल और क्षमता निर्माण के लिए युव एआई भी शुरू करेंगे। इसका उद्देश्‍य देश में यांत्रिक बुद्...

अक्टूबर 26, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 15

यांत्रिक बुद्धिमत्‍ता पूरी दुनिया के लिए महत्‍वपूर्ण, इससे विभिन्‍न क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्‍यापक अवसर उपलब्‍ध होंगे: राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि यांत्रिक बुद्धिमत्‍ता पूरी दुनिया के लिए महत्‍वपूर्ण हो गई है और इससे विभिन्‍न क्षेत्रों में युवाओं के लिए व्‍यापक अवसर उपलब्‍ध होंगे। उन्‍होंने कहा है कि इससे इंजीनियरिंग क्षेत्र में नवाचार को भी बढावा मिलेगा। राष्‍ट्रपति ने यह बात कल छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रा...

अक्टूबर 26, 2024 1:49 अपराह्न

views 22

देशभर के कई राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों और केरल में वायनाड संसदीय सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त

विभिन्न राज्यों में 48 विधानसभा क्षेत्रों और केरल में वायनाड संसदीय सीट के उप-चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया कल समाप्त हो गई। उत्तरप्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के लिए उपचुनाव होंगे।        राजस्थान में सात, पश्चिम बंगाल में छह, असम में पांच, बिहार और पंजाब में चार-चार, कर्नाटक में तीन और केरल, मध...

अक्टूबर 26, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 17

चार दवाओं के चुनिंदा बैच को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने नकली घोषित किया, 3 हजार नमूनों के परीक्षण के बाद 49 दवाओं को वापस लेने को कहा

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने चार दवाओं के चुनिंदा बैच को नकली घोषित किया है। संगठन ने लगभग 3 हजार नमूनों के परीक्षण के बाद 49 दवाओं को वापस लेने को कहा है। दवाओं के डेढ़ प्रतिशत नमूने कम असरदार पाए गए।

अक्टूबर 26, 2024 8:01 पूर्वाह्न

views 13

दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए उत्तर रेलवे ने आज से 7 नवंबर तक 195 विशेष फेरों की व्यवस्था की

दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए, उत्तर रेलवे ने आज से 7 नवंबर तक 195 विशेष फेरों की व्यवस्था की है। यह सेवा मुख्य रूप से नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशनों से देश के पूर्वी क्षेत्रों के लिए उपलब्‍ध होगी। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने आकाशवाणी को बताया कि इस वर्ष 1 लाख 70 हजार से ...