राष्ट्रीय

अक्टूबर 29, 2024 11:42 पूर्वाह्न

views 21

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज आयुर्वेद दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए आयुर्वेद हमेशा उपयोगी रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की जयंती आयुर्वेद की उपयोगिता और योगदान से जुड़ी है, जिसे अब दुनिया ...

अक्टूबर 29, 2024 11:39 पूर्वाह्न

views 10

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज धनतेरस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री मोदी ने कामना की कि भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद से सभी का जीवन हमेशा अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और समृद्धि से भरा रहे।   देशवासियों को धनतेरस की ढेरों शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि के आशीर्वाद ...

अक्टूबर 29, 2024 10:48 पूर्वाह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज धन्वंतरी जयंती और आयुर्वेद दिवस पर लगभग 12 हज़ार, 850 करोड़ रुपये की स्‍वास्‍थ्‍य परियोजनाओं का शुभारम्भ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धन्वंतरि जयंती और नवें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर नई दिल्‍ली में स्‍वास्‍थ्‍य संबंधी लगभग 12,850 करोड़ रुपये लागत वाली परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वे आयुष्‍मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में 70 वर्ष और इससे अधिक आयु के नागरिकों को भी शामिल करने की योज...

अक्टूबर 29, 2024 12:04 अपराह्न

views 11

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज रोज़गार मेले में 51 हज़ार से अधिक अभ्‍यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रोजगार मेले में, सरकारी विभागों और संगठनों के लिए हाल ही में चयनित 51 हज़ार से अधिक अभ्यर्थियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति-पत्र सौंपेंगे। यह रोजगार मेला देशभर में 40 से अधिक जगहों पर आयोजित किया जा रहा है।

अक्टूबर 29, 2024 12:43 अपराह्न

views 7

गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में ‘रन फॉर यूनिटी’ को झंडी दिखाकर रवाना किया

    गृह मंत्री अमित शाह ने आज सुबह नई दिल्‍ली में मेजर ध्‍यानचन्‍द राष्‍ट्रीय स्‍टेडियम से 'रन फॉर यूनिटी' को झंडी दिखाकर रवाना किया। सरदार वल्‍लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्‍य में इस दौड़ का आयोजन किया जाता है। सरदार पटेल का जन्‍म वर्ष 1875 में 31 अक्‍टूबर को हुआ था। गृह मंत्री ने कहा कि एकता दौड़...

अक्टूबर 29, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 13

अरुणाचल प्रदेश: तवांग पहुंची भारतीय वायुसेना की वायु वीर विजेता कार रैली

भारतीय वायुसेना की वायु वीर विजेता कार रैली अरुणाचल प्रदेश में तवांग पहुंच गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कल इस रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।

अक्टूबर 29, 2024 8:27 पूर्वाह्न

views 15

मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और आंधी आने की संभावना व्यक्त की

  मौसम विभाग ने आज पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और गरज के साथ आंधी आने की संभावना व्यक्त की है। तटीय कर्नाटक में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को कई जगहों पर भारी वर्षा की भी आशंका है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय और दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी इलाकों ...

अक्टूबर 29, 2024 8:06 पूर्वाह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को लिखा पत्र

  प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पूर्व हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल को पत्र लिखकर कहा है कि उनके संन्‍यास लेने से खेलप्रेमी निराश हुए हैं। श्री मोदी ने कहा कि उनकी 28 नंबर जर्सी अद्भुत कौशल का पर्याय बन गई थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि रानी रामपाल देश की सबसे सम्‍मानित खिलाड़ियों में रही हैं।

अक्टूबर 29, 2024 10:47 पूर्वाह्न

views 10

सरकार ने भारत से बाहर बैठे साइबर अपराधियों द्वारा दूसरों के बैंक खातों से अवैध भुगतान गेटवे बनाए जाने को लेकर सचेत किया

भारतीय साइबर अपराध समन्‍वय केन्‍द्र ने दूसरों के बैंक खातों का इस्‍तेमाल कर अवैध भुगतान प्रणालियां बनाए जाने के प्रति सचेत किया है। अन्‍तर्राष्‍ट्रीय संगठित साइबर अपराधी धनशोधन के लिए ऐसे बैंक खातों का इस्‍तेमाल करते हैं। गृह मंत्रालय के अनुसार, हाल में गुजरात और आन्‍ध्र प्रदेश पुलिस के छापों में पत...

अक्टूबर 29, 2024 6:58 पूर्वाह्न

views 10

आज से सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

    वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आज से सऊदी अरब की दो दिन की यात्रा पर रहेंगे। इसका उद्देश्य भारत और सऊदी अरब के बीच साझेदारी बढ़ाना तथा व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग के क्षेत्रों में नए अवसरों की तलाश करना है। वे सऊदी अरब के रियाध में 8वें भावी निवेश पहल सम्मेलन में भी भाग लेंगे।     श्री ग...