राष्ट्रीय

नवम्बर 1, 2024 1:38 अपराह्न

views 10

अहमदाबाद के पिराना में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने उद्घाटन किया

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने आज अहमदाबाद के पिराना में गुजरात के सबसे बड़े कचरे से ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किया। सार्वजनिक -निजी भागीदारी से निर्मित इस संयंत्र पर 375 करोड़ रुपये की लागत आई है। इससे एक हजार मीट्रिक टन ठोस कचरे से प्रतिदिन 15 मेगावाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। हमारे संवाददाता ने बताया...

नवम्बर 1, 2024 1:37 अपराह्न

views 12

इस वर्ष त्‍योहारी सीजन में 854 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है दक्षिण मध्य रेलवे

दक्षिण मध्य रेलवे इस वर्ष त्‍योहारी सीजन में 854 विशेष रेलगाड़ियां चला रहा है जो कि पिछले वर्ष की तुलना में 228 अधिक हैं। आज दक्षिण मध्य रेलवे जोन में कुल 29 विशेष रेलगाड़ि‍यां चल रही हैं। इसके अतिरिक्त दक्षिण मध्य रेलवे ने नवंबर में त्‍योहारों को ध्यान में रखते हुए विशाखापत्तनम और विजयवाड़ा के बीच ...

नवम्बर 1, 2024 1:35 अपराह्न

views 14

सरकार ने केंद्रीय योजना नमो ड्रोन दीदी के संचालन के दिशा-निर्देश जारी किए

सरकार ने केंद्रीय योजना नमो ड्रोन दीदी के संचालन के दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। कृषि और किसान कल्‍याण मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्‍योदय योजना-राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 1 हजार 261 करोड़ रूपये के योजना खर्च से इस केंद्रीय योजना को स्‍वीकृति दी थी। इस योजना में महिलाओं के स्‍वयं सहायता सम...

नवम्बर 1, 2024 1:33 अपराह्न

views 22

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लौह अयस्क उत्पादन में दर्ज की गई 5.5 प्रतिशत की वृद्धि

चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में लौह अयस्क उत्पादन में 5.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। खान मंत्रालय ने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में अप्रैल से सितंबर तक लौह अयस्क का उत्पादन बढ़कर 13 करोड़ 50 लाख मीट्रिक टन हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान लौह अयस्क का उत्पादन 12 करोड़ 80 लाख म...

नवम्बर 1, 2024 1:31 अपराह्न

views 23

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने आज रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया। वे केरल कैडर के 1989 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। श्री सिंह ने आईएएस अधिकारी गिरिधर अरमाने का स्थान लिया है। श्री अरमाने कल सेवानिवृत्त हो गए। श्री सिंह ने कार्यभार ग्रहण करने से पहले राष्ट्रीय यु...

नवम्बर 1, 2024 1:30 अपराह्न

views 17

रेल टिकटों के अग्रिम आरक्षण के नए नियम आज से लागू

रेल टिकटों के अग्रिम आरक्षण के नए नियम आज से लागू हो गए हैं। रेलवे ने अग्रिम आरक्षण की समय सीमा 120 दिन से घटाकर 60 दिन कर दी है। हालांकि, इस वर्ष 31 अक्‍टूबर तक किए गए सभी आरक्षित टिकट बरकरार रहेंगे। रेल मंत्रालय के अनुसार साठ दिन पहले के आरक्षण से टिकट जमा करने की संभावनाएं कम होंगी और यात्रियों क...

नवम्बर 1, 2024 12:59 अपराह्न

views 17

भारत और इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति-24 के 9वें संस्करण की शुरूआत आज

भारत और इंडोनेशिया के बीच जकार्ता में संयुक्त विशेष बल अभ्यास, गरुड़ शक्ति-24 के 9वें संस्करण की आज शुरूआत होगी। इसमें शामिल होने के लिए भारतीय सेना की 25 सैनिकों की टुकड़ी  जकार्ता के लिए रवाना हो गई।   यह अभ्‍यास आज से 12 तारीख तक होगा। भारतीय टुकड़ी का प्रतिनिधित्व पैराशूट रेजिमेंट और इंडोने...

नवम्बर 1, 2024 12:51 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का निधन

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष डॉक्‍टर बिबेक देबरॉय का आज सुबह नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्‍थान में निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे। उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्‍टर देबरॉय एक अर्थशास्त्री थे और उनकी शिक्षा रामकृष्ण मिशन स्कूल, कोलकाता के प्रेसीडेंसी...

नवम्बर 1, 2024 12:41 अपराह्न

views 17

केरल सहित कई राज्यों का स्थापना दिवस आज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं।  सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति ने देश की विकास यात्रा में इन राज्यों और केंद्र...

नवम्बर 1, 2024 12:33 अपराह्न

views 19

कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, हरियाणा और मध्‍य प्रदेश के लोगों को उनके राज्‍यों के स्‍थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ, हरियाणा और मध्‍य प्रदेश के लोगों को उनके राज्‍यों के स्‍थापना दिवस पर बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने इन राज्‍यों के लोगों की प्रसन्‍नता और सफलता के लिए कामना की है।   श्री मोदी ने कहा कि कर्नाटक के लोग विलक्षण प्र...