राष्ट्रीय

नवम्बर 5, 2024 8:38 अपराह्न

views 54

कल की गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में उछाल रहा

कल की गिरावट के बाद आज घरेलू शेयर बाजारों में उछाल रहा। बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्‍स छह सौ 94 अंक मजबूत हुआ और 79 हजार 477 पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज के निफ्टी में दो सौ 18 अंक बढ़त रही और यह 24 हजार 213 पर रहा।     विदेशी मुद्राबाजार में आज एक डॉलर की कीमत 84 रूपये 11 पैसे दर्ज की ...

नवम्बर 5, 2024 7:59 अपराह्न

views 31

तीन नये आपराधिक कानून समकालीन समाज की चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे

लोकसभा अध्‍यक्ष ओम बिरला ने आज कहा कि तीन नये आपराधिक कानून समकालीन समाज की चुनौतियों से निपटने में सहायक होंगे। उन्‍होंने कहा कि तीनों नये आपराधिक कानूनों को सदन और स्‍थायी समिति के साथ विस्‍तृत विचार-विमर्श के बाद स्‍वीकृत किया गया। लोकसभा अध्‍यक्ष नई दिल्‍ली में संवैधानिक और संसदीय अध्‍ययन संस्‍थ...

नवम्बर 5, 2024 7:55 अपराह्न

views 36

नीति आयोग जल प्रबंधन, संरक्षण और निरंतरता के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कल से 15 दिन का जल उत्‍सव शुरू करेगा

नीति आयोग जल प्रबंधन, संरक्षण और निरंतरता के बारे में जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करने के लिए कल से 15 दिन का जल उत्‍सव शुरू करेगा। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के इस विचार से प्रेरित है कि नदी उत्‍सव की तर्ज पर जल उत्‍सव भी मनाया जाना चाहिए। श्री मोदी ने पिछले साल दिसंबर में तीसरे सचिव सम...

नवम्बर 5, 2024 7:53 अपराह्न

views 32

कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ करेंगे

      कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन राज्य मंत्री डॉक्‍टर जितेंद्र सिंह कल नई दिल्ली में राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अभियान 3.0 का शुभारंभ करेंगे। पेंशन और पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा देशभर के आठ सौ शहरों और जिलों में यह अभियान 30 नवम्‍बर तक जारी रहेगा। आयोजन का प्राथमिक उद्देश्य डिजिट...

नवम्बर 5, 2024 7:05 अपराह्न

views 39

केंद्र सरकार ने ट्यूलिप ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की

केंद्र सरकार ने आज ट्यूलिप ब्रांड लॉन्च करने की घोषणा की है इसमें हाशिए पर रहने वाले लोगों द्वारा बनाए गए उत्‍पादों को शामिल किया जाएगा। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉक्‍टर वीरेंद्र कुमार ने कहा कि उत्पाद बनाने में शामिल लोगों को सशक्त और प्रोत्साहित करने के लिए इन उत्पादों को ई-कॉमर्स प्लेटफॉ...

नवम्बर 5, 2024 7:00 अपराह्न

views 37

देश को न्‍यायपूर्ण और निष्‍पक्ष समाज की ओर ले जाने के लिए न्‍याय प्रणाली को मजबूत करना होगा- राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि देश को न्‍यायपूर्ण और निष्‍पक्ष समाज की ओर ले जाने के लिए न्‍याय प्रणाली को मजबूत करना होगा। राष्‍ट्रपति ने आज शाम राष्‍ट्रपति भवन में सर्वोच्‍च न्‍यायालय के तीन प्रकाशनों का विमोचन करने के बाद यह बात कही। उन्‍होंने कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने भारतीय मूल्‍यो...

नवम्बर 5, 2024 6:44 अपराह्न

views 30

छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

    लोक आस्‍था का महापर्व छठ आज से शुरू हो रहा है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व के अनुष्ठान की शुरुआत नहाए खाए व्रत के विधान के साथ हुई। हमारे संवाददाता ने बताया कि छठ पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। दिल्ली के बाजारों में लोग पर्व से जुड़े सभी आवश्यक वस्तुओं क...

नवम्बर 5, 2024 6:42 अपराह्न

views 40

राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की लिए कल से एंटी ओपन बर्निंग अभियान

दिल्ली सरकार द्वारा राजधानी में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की लिए कल से एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू किया जाएगा। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि इस अभियान के तहत खुले में कचरा जलाने की घटनाओं पर निगरानी के साथ उलंघनकर्ताओं पर कार्यवाई की जाएगी। इसके लिए दिल्ली नगर निगम सहित विभिन...

नवम्बर 5, 2024 5:48 अपराह्न

views 52

हरियाणा की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा

    हरियाणा की 15वीं विधानसभा का पहला सत्र 13 नवंबर से शुरू होगा। हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सत्र की अगली बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी।     विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा है कि सत्र की आगामी बैठकों के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने कह...

नवम्बर 5, 2024 5:44 अपराह्न

views 23

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के नहाय खाय के अवसर पर आज लोगों को बधाई दी है

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छठ पर्व के नहाय खाय के अवसर पर आज लोगों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी ने उपवास रखने वाले सभी लोगों को विशेष शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि छठी मैय्या की कृपा से पर्व के सभी अनुष्‍ठान सफलतापूर्वक सम्‍पन्‍न होंगे।