नवम्बर 7, 2024 6:17 अपराह्न
31
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने छठ पूजा के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड ने छठ पूजा के पर्व पर देशवासियों को बधाई दी है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में कामना की कि छठ का पर्व सभी के लिए समृद्धि और आशीष लेकर आएगा। उपराष्ट्रपति ने सूर्य देव की उपासना के इस पर्व को शाश्वत परंपराओं का उत्सव और प्रकृति के साथ हमारे प्रगाढ रिश्ते का प्रतीक बताया।