राष्ट्रीय

नवम्बर 13, 2024 8:22 अपराह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देश भर के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 18 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों का शुभारंभ किया। उन्‍होंने बिहार के दरभंगा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक की अन्‍य विकासात्मक परियोजनाओं के साथ इन केंद्रों का उद्घाटन किया। ये केंद्र यात्र...

नवम्बर 13, 2024 8:08 अपराह्न

views 11

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न

झारखण्‍ड में पहले चरण के चुनाव के लिए मतदान आज शांतिपूर्ण सम्‍पन्‍न हो गया। शाम पांच बजे तक 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। सर्वाधिक 77 प्रतिशत से ज्‍यादा मतदान खरसावां विधानसभा क्षेत्र में हुआ। इस चरण में राज्‍य के 15 जिलों की 43 सीट पर वोट डाले गये। मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने ब...

नवम्बर 13, 2024 8:01 अपराह्न

views 20

न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्‍च न्यायालय विधिक सेवा समिति- एससीएलएससी का अध्‍यक्ष मनोनी‍त किया गया है।

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत को सर्वोच्‍च न्यायालय विधिक सेवा समिति- एससीएलएससी का अध्‍यक्ष मनोनी‍त किया गया है। भारत के मुख्‍य न्‍यायाधीश संजीव खन्‍ना ने इस पद पद पर न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत का मनोनयन किया। इससे पहले यह पद न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति बी.आर.गवई के पास था, जिन्‍हें...

नवम्बर 13, 2024 7:58 अपराह्न

views 17

दिल्ली औऱ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है

दिल्ली औऱ राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र-एनसीआर में आज वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड-सीपीसीबी के अनुसार शाम 7 बजे तक राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक-ए.क्‍यू.आई 439 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकडों के अनुसार दिल्‍ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्...

नवम्बर 13, 2024 7:29 अपराह्न

views 23

दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन कवच के तहत बडी कामया‍बी

दिल्ली पुलिस को अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन कवच के तहत बडी कामया‍बी मिली है। पुलिस ने बताया कि इस ऑपरेशन के तहत 486 आरोपी गिरफ्तार किये गए हैं, जिनमें आर्म्स एक्ट के तहत 3 गिरफ्तारियां हुई हैं। पुलिस के अनुसार ऑपरेशन कवच के चलते नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सब्सटेंस - एन डी पी सी मामलों में 18 और अ...

नवम्बर 13, 2024 7:24 अपराह्न

views 13

पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शुरू हुआ

पारंपरिक ज्ञान के संचार और प्रसार पर एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन आज गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शुरू हुआ। सम्मेलन का उद्घाटन वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद-सीएसआईआर, राष्ट्रीय विज्ञान संचार और नीति अनुसंधान संस्थान-निस्‍पर और गुरुग्राम विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।     सम्मेलन को...

नवम्बर 13, 2024 6:40 अपराह्न

views 18

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने आज छह मुख्य संसदीय सचिवों की नियुक्ति को रद्द कर दिया। इसके साथ ही न्यायालय ने हिमाचल प्रदेश संसदीय सचिव (नियुक्ति, वेतन, भत्ता, शक्तियां, विशेषाधिकार और संशोधन) अधिनियम, 2006 को भी निरस्त कर दिया जिसके तहत ये नियुक्तियां की गईं थीं। न्यायाधीश विवेक ठाकुर और बी सी नेगी...

नवम्बर 13, 2024 6:37 अपराह्न

views 15

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-आईआईटीएफ का 43वां संस्करण कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा

भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले-आईआईटीएफ का 43वां संस्करण कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इस वर्ष के मेले की थीम '2047 में विकसित भारत' है। इस वर्ष का फोकस राज्य झारखंड है, जबकि बिहार और उत्तर प्रदेश भागीदार राज्य हैं।

नवम्बर 13, 2024 6:32 अपराह्न

views 19

सरकार गेमिंग, एनीमेशन और मनोरंजन क्षेत्रों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है- सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू

      सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने कहा कि सरकार गेमिंग, एनीमेशन और मनोरंजन क्षेत्रों में प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र के रूप में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नो...

नवम्बर 13, 2024 6:33 अपराह्न

views 12

पंचायती राज मंत्रालय कल नई दिल्ली में वित्‍त आयोग के एक दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन करेगा

पंचायती राज मंत्रालय कल नई दिल्ली में वित्‍त आयोग के एक दिवसीय सम्‍मेलन का आयोजन करेगा। इसका विषय विकास के लिए वित्‍तीय शक्तियों का विकेंद्रीकरण है। सम्‍मेलन का आयोजन 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉक्‍टर अरविंद पनगढ़िया के नेतृत्व में किया जाएगा। यह सम्‍मेलन ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए धन के प्रभा...