राष्ट्रीय

नवम्बर 17, 2024 5:59 अपराह्न

views 17

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है

दिल्ली-राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता का स्‍तर बेहद गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। आज शाम 5 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक -एक्यूआई 447 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के शादीपुर में 468, इन्दिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर 467, पंजाबी बाग में 457, नेह...

नवम्बर 17, 2024 5:31 अपराह्न

views 49

देश आज पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्‍वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी 96वीं पुण्य तिथि पर याद कर रहा है

देश आज पंजाब केसरी के नाम से मशहूर स्‍वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी 96वीं पुण्य तिथि पर याद कर रहा है। साइमन कमीशन के खिलाफ शांतिपूर्ण विरोध मार्च का नेतृत्व करते समय ब्रिटिश पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किये जाने से सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई थी।     पंजाब के मोगा जिले में उनके ...

नवम्बर 17, 2024 5:29 अपराह्न

views 13

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज़ की आपूर्ति के लिए आज नासिक से कांदा एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची

राष्ट्रीय राजधानी में प्याज़ की आपूर्ति के लिए आज नासिक से कांदा एक्सप्रेस रेलगाड़ी दिल्ली के किशनगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। दिल्ली पहुंची इस प्याज को शहर के विभिन्न हिस्सों में बिक्री के लिए भेजा जायेगा। रेल रेक द्वारा प्याज की विश्वसनीय और कम खर्च पर आपूर्ति के लिए प्याज का बड़े पैमाने पर परिवहन किया...

नवम्बर 17, 2024 5:25 अपराह्न

views 19

केंद्र सरकार ने वस्‍त्र विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विजन नेक्स्ट कार्यक्रम शुरू किया है-केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह

केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार ने वस्‍त्र विनिर्माण उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विजन नेक्स्ट कार्यक्रम शुरू किया है। आज चेन्नई में एक संवाददाता सम्‍मेलन में उन्होंने कहा कि भारत में कपड़ा डिजाइनिंग उद्योग एक सौ 76 अरब डॉलर का हो गया है जो वर्ष 2030 तक तीन सौ 50 अरब डॉल...

नवम्बर 17, 2024 1:53 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्‍यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बालासाहेब ठाकरे की पुण्‍यतिथि पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में श्री मोदी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे एक विचारक थे, जिन्‍होंने महाराष्‍ट्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई और मराठी लोगों को सशक्‍त बनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बालासाहेब ठाकरे का नि...

नवम्बर 17, 2024 1:51 अपराह्न

views 18

बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में 22 प्रतिशत से ज्‍यादा कम हुई टमाटर की कीमत

टमाटर की कीमत बेहतर आपूर्ति के कारण एक महीने में 22 प्रतिशत से ज्‍यादा कम हो गई है। टमाटर का अखिल भारतीय औसत खुदरा मूल्य 14 नवंबर को 52 रूपये 35 पैसे प्रति किलोग्राम था जोकि 14 अक्टूबर के 67 रूपये 50 पैसे प्रति किलोग्राम के मूल्‍य से 22 दशमलव चार प्रतिशत कम है।  इसी अवधि में आजादपुर मंडी में मॉडल की...

नवम्बर 17, 2024 1:49 अपराह्न

views 18

कॉप-29 में जलवायु वित्त और न्‍यूनीकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विकसित देशों की अनिच्छा पर भारत ने असंतोष व्यक्त किया

भारत ने अजरबैजान के बाकू में कॉप-29 में जलवायु वित्त और न्‍यूनीकरण कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विकसित देशों की अनिच्छा पर असंतोष व्यक्त किया है। भारत ने कल शर्म अल-शेख न्‍यूनीकरण महत्वाकांक्षा और कार्यान्वयन कार्यक्रम संबंधी कार्यसूची के बारे में सहायक निकायों की समापन बैठक में वक्‍तव्‍य दिया। व...

नवम्बर 17, 2024 2:02 अपराह्न

views 25

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दिया

दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने इस्तीफे में श्री गहलोत ने कहा कि पार्टी आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाएं लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धताओं से आगे ...

नवम्बर 17, 2024 1:20 अपराह्न

views 41

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मनाया जा रहा है जनजातीय गौरव पखवाड़ा

भगवान बिरसा मुंडा की विरासत को याद करने के लिए देश भर के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा जनजातीय गौरव पखवाड़ा मनाया जा रहा है। देश भर में मनाया जाने वाला यह उत्सव भारत की समृद्ध आदिवासी विरासत और आदिवासी समुदायों के योगदान का सम्मान करता है। यह पखवाड़ा भावी पीढ़ियों को उनके बलिदानों को स्वीकार करने और उनक...

नवम्बर 17, 2024 1:18 अपराह्न

views 20

भारतीय रिजर्व बैंक की ग्राहक सेवा को मिली बम की धमकी

भारतीय रिजर्व बैंक की ग्राहक सेवा को बम की धमकी मिली है। कॉल करने वाले ने आतंकी समूह ने लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ होने का दावा किया है। इस धमकी की सूचना तुरंत अधिकारियों को दी गई। मुंबई पुलिस ने इसे एक झूठा मामला माना है हांलाकि मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।   कॉल करने वाले ने कथ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला