राष्ट्रीय

नवम्बर 21, 2024 1:15 अपराह्न

views 18

जम्मू-कश्मीर: सीमा पार से घुसपैठ के सिलसिले में कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है एनआईए

जम्मू-कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी-एन.आई.ए सीमा पार से घुसपैठ के सिलसिले में 8 स्थानों पर छापेमारी कर रही है। हमारे संवाददाता ने बताया कि एन.आई.ए रियासी, डोडा, उधमपुर, रामबन और किश्तवाड़ जिलों में छापेमारी कर रही है। इस अभियान में एन.आई.ए को जम्मू-कश्मीर पुलिस और सी.आर.पी.एफ. द्वारा सहायता प्रदा...

नवम्बर 21, 2024 1:13 अपराह्न

views 17

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भारतीय हॉकी टीम को महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर बधाई दी है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर कहा कि टीम ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन किया और उनकी सफलता भविष्य के खिलाडियों को प्रेरित करेगी।

नवम्बर 21, 2024 1:11 अपराह्न

views 17

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा ने जार्जिया के सीनेटेर जॉन ओसोफ से उनके कार्यालय में मुलाकात की

अमरीका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्‍वात्रा ने हाल ही में जार्जिया के सीनेटेर जॉन ओसोफ से उनके कार्यालय में मुलाकात की। बैठक के बाद श्री क्‍वात्रा ने उनका गर्मजोशी से स्‍वागत करने और भारत-अमरीका साझेदारी को मजबूत करने में समर्थन के लिए सोशल मीडिया पर जॉन ओसोफ का आभार व्‍यक्‍त किया।   इससे पहल...

नवम्बर 21, 2024 1:10 अपराह्न

views 23

के. संजय मूर्ति ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली

श्री के. संजय मूर्ति ने नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में शपथ ली है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन में उन्हें पद की शपथ दिलाई। श्री मूर्ति ने श्री गिरीश चंद्र मुर्मू का स्थान लिया है जिन्हें अगस्त 2020 में नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। इससे पहले, श...

नवम्बर 21, 2024 10:45 पूर्वाह्न

views 18

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को गयाना के सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस से किया गया सम्‍मानित

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को आज गयाना के सर्वोच्‍च राष्‍ट्रीय सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस से सम्‍मानित किया गया। उन्‍हें यह सम्‍मान उनके दूरदृष्टि वाला नेतृत्‍व, विकासशील देशों के अधिकारों की वैश्विक मंचों पर पैरवी करने, वैश्विक समुदाय के लिए असाधरण सेवा तथा भारत गयाना संबंधों को मजबूत करने की प्...

नवम्बर 21, 2024 8:55 पूर्वाह्न

views 17

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा- पांच स्‍थाई सदस्‍यों द्वारा वीटो का इस्‍तेमाल राजनीतिक हितों को साधने का एक हथियार

संयुक्‍त राष्‍ट्र में भारत के स्‍थाई प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने कहा कि परिषद के पांच स्‍थाई सदस्‍यों द्वारा वीटो का इस्‍तेमाल राजनीतिक हितों को साधने का एक हथियार रहा है। संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा में कल श्री हरीश ने कहा कि पिछले आठ दशकों दौरान परिषद के सभी पांच स्‍थाई सदस्‍यों ने लगभग दो सौ बार व...

नवम्बर 21, 2024 8:52 पूर्वाह्न

views 13

गयाना के सर्वोच्‍च सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस प्रदान करने के लिए पीएम मोदी ने गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर इरफान अली का आभार जताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने गयाना के सर्वोच्‍च सम्‍मान द ऑर्डर ऑफ एक्सिलेंस उन्‍हें प्रदान करने के लिए गयाना के राष्‍ट्रपति डॉक्‍टर इरफान अली का आभार व्‍यक्‍त किया। श्री मोदी ने कहा कि यह पुरस्‍कार 140 करोड़ भारत के लोगों का सम्‍मान है। उन्‍होंने इस सम्‍मान को भारत तथा गयाना के बीच के ऐतिहासिक सं...

नवम्बर 21, 2024 8:35 पूर्वाह्न

views 10

इफ्फी के एक भव्य उद्घाटन समारोह के बाद पहले दिन आयोजित किये गये कई कार्यक्रम, औपचारिक रूप से दिखाई गई कई फिल्‍में

55वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) का एक भव्य उद्घाटन समारोह के बाद कल शाम  शानदार प्रदर्शन और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रदर्शन हुआ, जिससे दर्शक मंत्र मुग्‍ध हो गये। सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने इफ्फी की भूमिका का उल्‍लेख भारत के फिल्‍म उद्योग में मील का एक पत्‍थर के ...

नवम्बर 21, 2024 8:22 पूर्वाह्न

views 18

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में

दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में है। आज सुबह सात बजे औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक-एक्यूआई 381 दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कुछ इलाकों में एक्यूआई 400 के पार भी है। इनमें वजीरपुर स्टेशन पर एक्यूआई 437, बवाना में 419, पंजाबी...

नवम्बर 21, 2024 8:21 पूर्वाह्न

views 66

आज, सुबह और रात के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने आज, सुबह और रात के समय पूर्वी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के अनुसार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कल अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, असम, मेघालय, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराई...