राष्ट्रीय

नवम्बर 26, 2024 4:02 अपराह्न

views 13

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की

चुनाव आयोग ने आज राज्यसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव की घोषणा की। तीन सीटें आंध्र प्रदेश से हैं, जबकि ओडिशा, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से एक-एक सीट है। उपचुनाव के लिए अधिसूचना 3 दिसंबर को जारी की जाएगी और महीने की 10 तारीख तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। मतदान और मतगणना 20 दिसंबर को होगी।   आंध्र...

नवम्बर 26, 2024 3:29 अपराह्न

views 16

भारत ने बांग्लादेश में अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा

भारत ने बांग्लादेश में अधिकारियों से हिंदुओं और सभी अल्पसंख्यकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश संमिलित सनातन जागरण जोत के प्रवक्ता चिन्मय कृष्ण दास को गिरफ्तार करने और उनको जमानत देने से इनकार करने पर गहरी चिंता व्यक्त की है।   यह घटना बांग्लादेश में चरमपंथिय...

नवम्बर 26, 2024 3:16 अपराह्न

views 3K

ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर की मांग करने वाली एक जनहित याचिका को सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने खारिज किया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने एक जनहित याचिका को खारिज कर दिया है। इस याचिका में निर्वाचन आयोग को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन-ईवीएम के स्थान पर बैलेट पेपर का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। न्‍यायाधीश न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ और पी.बी. वराले की पीठ ने ईवीएम में कथित हेरफेर के कारण बैलेट सिस्टम ...

नवम्बर 26, 2024 3:12 अपराह्न

views 12

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार संविधान की भावना को लागू करने में पूरी तरह सफल रही है: बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार संविधान की भावना को लागू करने में पूरी तरह सफल रही है। आज नई दिल्ली में संविधान दिवस समारोह में श्री नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार सहकारी संघवाद को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 19...

नवम्बर 26, 2024 3:35 अपराह्न

views 17

भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव: आर्टिकल 370 फिल्म के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले ने कहा- इस महोत्सव में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा

  भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में आर्टिकल 370 फिल्म के निर्देशक आदित्य सुहास जांभले ने कहा कि इस महोत्सव में उनका अनुभव बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने गोल्डन पिकोक पुरस्कार जीतने के बारे में भी आशा व्यक्त की।   डाक्यूमेंट्री पिलर्स ऑफ प्रोग्रेस: द एपिक स्टोरी ऑफ डेल्‍ही मेट्रो को भी भ...

नवम्बर 26, 2024 3:01 अपराह्न

views 15

सार्वजनिक सेवा क्षेत्र को दुरूस्‍त करने के लिए भू-स्‍थानिक आंकड़ों का उपयोग कर रही है सरकार: केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्‍द्र सिंह ने कहा है कि सरकार सार्वजनिक सेवा क्षेत्र को दुरूस्‍त करने के लिए भू-स्‍थानिक आंकड़ों का उपयोग कर रही है। डॉ. सिंह ने नई दिल्‍ली के भारत मंडपम में आज 13वें संयुक्त राष्ट्र वैश्विक भू-स्थानिक सूचना प्रबंधन (जीजीआईएम) एशिया-प्रशांत पूर्णाधिवेशन और क्षे...

नवम्बर 26, 2024 2:01 अपराह्न

views 14

कांग्रेस ने भारतीय संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा की मांग की

कांग्रेस ने भारतीय संविधान को अंगीकृत करने की 75वीं वर्षगांठ पर संसद के दोनों सदनों में विशेष चर्चा की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में राज्यसभा के सभापति से अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि सदन में संविधान और इसके महत्व पर 2 दिवसीय चर्चा होनी चाहिए। &nb...

नवम्बर 26, 2024 1:44 अपराह्न

views 9

भारत का अगले 10 वर्षों में विश्व में उत्पादित कुल दूध का एक तिहाई उत्पादन करने का लक्ष्य

भारत का अगले 10 वर्षों में विश्व में उत्पादित कुल दूध का एक तिहाई उत्पादन करने का लक्ष्य है। राष्ट्रीय दुग्ध दिवस के अवसर पर आकाशवाणी से विशेष बातचीत में गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ-जी.सी.एम.एम.एफ. के प्रबंध निदेशक जयेन महेता ने कहा कि अमूल महासंघ इस लक्ष्य के लिए बड़ी भूमिका निभाने का संकल्‍प ...

नवम्बर 26, 2024 1:35 अपराह्न

views 9

भारत ने बौद्धिक-संपदा संरक्षण के लिए रियाद डिजाइन कानून संधि के निर्णायक अधिनियम पर हस्ताक्षर किए

भारत ने बौद्धिक-संपदा संरक्षण के लिए समान पहुंँच सुनिश्चित करने तथा समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनी वचनबद्धता को पुष्ट करते हुए रियाद डिजाइन कानून संधि के निर्णायक अधिनियम पर हस्ताक्षर किए हैं। यह संधि औद्योगिकी डिजाइन संरक्षण, कुशलता बढ़ाने और विभिन्न अधिकार क्षेत्रों में पंजीकरण प्रक्रिया...

नवम्बर 26, 2024 1:30 अपराह्न

views 16

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं के ख़िलाफ़ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई का आह्वान किया

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए कार्रवाई करने का आह्वान किया। महिलाओं के खिलाफ हिंसा को खत्‍म करने के लिए कल अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। श्री गुटेरेस ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ होने वाली हिंसा मानवता को शर...