राष्ट्रीय

नवम्बर 29, 2024 8:30 पूर्वाह्न

views 14

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरे दबाव का क्षेत्र, 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा है तूफान

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम में बना गहरे दबाव का क्षेत्र कल आधी रात के बाद से तमिलनाडु में नागपत्तिनम से 330 किलोमीटर पूर्व में केंद्रित है। यह तूफान 9 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ़्तार से बढ़ रहा है।   विमान यात्रियों से कहा गया है कि वे ख़राब मौसम को देखते हुए हवाई अड्डे पहुंचने से पहले उड़ान...

नवम्बर 29, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 17

प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए 40 परियोजनाओं को सरकार ने मंजूरी दी

सरकार ने देश में प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों को वैश्विक मानकों के अनुरूप विकसित करने के लिए लगभग 3 हजार 300 करोड़ रुपये की 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 23 राज्यों में फैली इन परियोजनाओं के लिए राज्यों को विशेष सहायता दी जाएगी जिस पर 50 वर्ष तक कोई ब्याज नहीं देना होगा।   परियोजना में, पर्यटन स्थलो...

नवम्बर 29, 2024 8:20 पूर्वाह्न

views 37

लोकसभा ने वक़्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल वर्ष 2025 के बजट सत्र तक के लिए बढ़ाया

    लोकसभा ने वक़्फ संशोधन विधेयक संबंधी संयुक्त संसदीय समिति का कार्यकाल वर्ष 2025 के बजट सत्र तक के लिए बढ़ा दिया है। समिति के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद जगदम्बिका पाल के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनि-मत से पारित कर दिया।   वक़्फ संशोधन विधेयक-2024 में कई महत्वपूर्ण सुधारों का प्रस्ताव किया...

नवम्बर 29, 2024 8:13 पूर्वाह्न

views 16

मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया

    मौसम विभाग ने उत्तरी तमिलनाडु और पुडुच्चेरी में कल तक भारी वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। दक्षिणी आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में आज कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है। केरल, माहे, दक्षिणी कर्नाटक के भीतरी हिस्सों और अंडमान-निकोबार में कल तेज़ वर्षा होगी। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडी...

नवम्बर 29, 2024 8:04 पूर्वाह्न

views 18

पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और मादक पदार्थों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली: गृह मंत्री अमित शाह

  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पिछले 10 वर्षों में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और मादक पदार्थों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। कल मसूरी में लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सख़्त नीतियों के परिणाम अनुकूल ...

नवम्बर 29, 2024 7:58 पूर्वाह्न

views 13

खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अपतटीय खनिज ब्लॉकों की पहली खेप की नीलामी की शुरूआत की

  खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कल नई दिल्ली में अपतटीय खनिज ब्लॉकों की पहली खेप की नीलामी की शुरूआत की। इस चरण में, अरब सागर और अंडमान सागर के 13 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जाएगी। इन ब्लॉकों के खनिज बुनियादी ढांचे के विकास, उच्च तकनीक विनिर्माण और हरित ऊर्जा अंगीकरण के लिए महत्वपूर्ण हैं।   श्री रेड...

नवम्बर 29, 2024 7:37 पूर्वाह्न

views 30

2030 तक देश के वस्त्र उद्योग के कारोबार को 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य: वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह

  वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार का लक्ष्य वर्ष 2030 तक देश के वस्त्र उद्योग के कारोबार को 350 अरब डॉलर तक पहुंचाने का है। कल शाम टेक्सटाइल सिटी सूरत में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और नवसारी में निर्मित होने जा रहे प्रधानमंत्री मित्र पार्क...

नवम्बर 29, 2024 7:34 पूर्वाह्न

views 14

एकनाथ शिंदे, देवेन्‍द्र फडणवीस और अजित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की 

    महाराष्‍ट्र के कार्यवाहक मुख्‍यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे, भारतीय जनता पार्टी नेता देवेन्‍द्र फडणवीस और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख अजित पवार ने कल गृहमंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात कर राज्य में सरकार गठन पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी मौजूद थ...

नवम्बर 29, 2024 8:00 पूर्वाह्न

views 13

आज से तीन दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज से तीन दिन के ओडिशा दौरे पर रहेंगे। वे राजधानी भुवनेश्‍वर में पुलिस महानिदेशकों और पुलिस महानिरीक्षकों के अखिल भारतीय सम्‍मेलन सहित कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। तीन दिन तक का यह सम्मेलन आज से लोक सेवा भवन में शुरू हो रहा है। सम्मेलन में गृहमंत्री अमित शाह और राष्‍ट्री...

नवम्बर 28, 2024 9:26 अपराह्न

views 27

सरकार ने कहा, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा की आवश्यकता का अनुमान

सरकार ने कहा है कि विभिन्न अध्ययनों में 2047 तक लगभग 100 गीगावाट की परमाणु ऊर्जा की आवश्यकता का अनुमान लगाया गया है। आज राज्यसभा में यह जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्‍य मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि इन अध्ययनों के रिपोर्ट की समीक्षा की जा रही है। उन्होंने बताया कि परमाणु ऊर्जा क्षम...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला