राष्ट्रीय

दिसम्बर 14, 2024 1:27 अपराह्न

views 3

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भारतीय-डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त-सेवा के 50वें स्थापना-दिवस कार्यक्रम को संबोधित

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि भारतीय लोकतंत्र को अभिव्यक्ति और संवाद के संतुलन पर केन्द्रित होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि लोकतंत्र केवल व्यवस्थाओं पर ही नहीं, बल्कि मौ‍लिक मूल्यों पर भी विकसित होता है। उपराष्ट्रपति ने आज नई दिल्ली में भारतीय डाक और दूरसंचार लेखा तथा वित्त सेव...

दिसम्बर 14, 2024 12:48 अपराह्न

views 8

एयर-चीफ़-मार्शल अमर प्रीत सिंह ने नव-नियुक्त अधिकारियों को कमांडर बनने के लिए शुभकामनाएँ दीं

वायुसेना अध्‍यक्ष एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने आज नव नियुक्त अधिकारियों को भविष्य के नेता और कमांडर बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। हैदराबाद के पास डुंडीगल में वायुसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड में उन्होंने कहा कि फ्लाइंग ऑफिसर केवल वायु सैनिक ही नहीं बल्कि भविष्य के नेता और कमांडर भी हैं।   ...

दिसम्बर 14, 2024 12:43 अपराह्न

views 6

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ़िल्‍म-अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजली दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिल्‍म अभिनेता राज कपूर की 100वीं जयंती पर आज उन्‍हें भावभीनी श्रद्धांजली दी। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि राज कपूर केवल फिल्‍मकार ही नहीं बल्कि सांस्‍कृतिक दूत थे जिन्‍होंने भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाई।   श्री मोदी ने सिनेमा के...

दिसम्बर 14, 2024 12:28 अपराह्न

views 4

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय-मंत्री और वर्तमान विधायक ईवीकेएस एलंगोवन क चेन्नई में निधन

वरिष्ठ कांग्रेस नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान विधायक ईवीकेएस एलंगोवन का आज चेन्नई में निधन हो गया। इरोड पूर्व से निर्वाचित 75 वर्षीय एलंगोवन कई बीमारियों से ग्रस्‍त थे। एलंगोवन पेरियार ई.वी. रामासामी के भाई ई.वी. कृष्णसामी के पोते थे।   वे 2004 में गोबीचेट्टिपलयम से लोकसभा के लिए चुने ...

दिसम्बर 14, 2024 12:25 अपराह्न

views 9

देश में अल्‍पसंख्‍यकों के साथ कोई भेदभाव नहींः किरेन रिजिजू

भारतीय संविधान की 75 वर्ष की गौरवशाली-यात्रा पर विशेष-चर्चा आज लोकसभा में फिर शुरू हुई। चर्चा में भाग लेते हुए संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान निर्माण में डॉक्‍टर भीम राव अम्‍बेडर के योगदान की सराहना की।   उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी संविधान की भावना के अनुरूप सबका स...

दिसम्बर 14, 2024 12:14 अपराह्न

views 44

सोमवार को लोकसभा में पेश किए जाएँगे एक राष्‍ट्र-एक चुनाव से सं‍बंधित दो विधेयक

एक राष्‍ट्र-एक चुनाव से सं‍बंधित दो विधेयकों को सोमवार को लोकसभा में पेश किये जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केन्‍द्रशासित क्षेत्र संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश करेंगे।       हाल ही में सरकार ने देशभर में एक साथ चुनाव करवाने के लिए एक ...

दिसम्बर 14, 2024 12:12 अपराह्न

views 14

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में मुख्य-सचिवों के चौथे राष्ट्रीय-सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में मुख्य सचिवों के चौथे राष्ट्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे हैं। तीन दिवसीय सम्मेलन कल शुरू हुआ था। इसमें राज्यों के साथ साझेदारी में एक साझा विकास एजेंडा और सुसंगत कार्रवाई का प्रारूप तैयार करने और उसे लागू करने पर ध्‍यान दिया जाएगा।   सम्‍मेलन का उद्देश्...

दिसम्बर 14, 2024 12:21 अपराह्न

views 31

बिना जमानत के कृषि-ऋण की सीमा 2 लाख रुपये करेगा भारतीय रिज़र्व बैंक

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बिना जमानत के कृषि-ऋण की सीमा एक लाख साठ हजार से बढ़ाकर दो लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय अगले वर्ष पहली जनवरी से प्रभावी होगा।   कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि इसका उद्देश्य किसानों को बेहतर वित्तीय सुविधा प्रदान करना है। इस निर्णय से किसानों पर ...

दिसम्बर 14, 2024 8:54 पूर्वाह्न

views 6

चंचलगुडा केंद्रीय-कारागार में एक रात बिताने के बाद रिहा हुए फ़िल्‍म-अभिनेता अल्लू अर्जुन

फिल्‍म अभिनेता अल्लू अर्जुन हैदराबाद के चंचलगुडा केंद्रीय कारागार में एक रात बिताने के बाद आज सुबह रिहा हो गए। उन्‍हें फिल्‍म पुष्‍पा-टू के प्रिमियर के दौरान हुई भगदड़ में एक महिला की मौत के मामले में कल गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद कल शाम को, तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्‍हें चार सप्ताह की अंतरिम...

दिसम्बर 14, 2024 12:33 अपराह्न

views 11

भारतीय-सेना में आज शामिल हो रहे हैं 456 नए अधिकारी

भारतीय सेना में आज 456 नए अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसके लिए आज देहरादून में भारतीय सैन्‍य अकादमी में पासिंग आउट परेड आयोजित होगी। जैसे ही ये कैडेट अंतिम पग की ओर बढ़ेंगे, वे अधिकारिक रूप से भारतीय सेना के अभिन्‍न अंग बन जाएंगे।   इनमें मित्र देशों के 35 अधिकारियों सहित 491 जेंटलमैन कैडेट हैं। ...