राष्ट्रीय

दिसम्बर 15, 2024 7:54 अपराह्न

views 18

नशीले पदार्थों की लत और तपेदिक यानी टीबी से निज़ात पाने के लिए लोगों में जागरूकता ज़रूरी- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि नशीले पदार्थों की लत और तपेदिक यानी टीबी से निज़ात पाने के लिए लोगों में जागरूकता ज़रूरी है। आज दिल्ली में मेजर ध्यानचंद्र राष्ट्रीय स्टेडियम में, विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच का उद्घाटन करते हुए उन्होंने सांसदों से 2025 तक भारत...

दिसम्बर 15, 2024 7:52 अपराह्न

views 18

भारत की एकता और अखंडता के प्रति सरदार पटेल का समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा- दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री आतिशी ने आज भारत-रत्‍न और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता के प्रति सरदार पटेल का समर्पण हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।     दिल्‍ली विधानसभा में नेता-प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्‍ता ने श्रद्ध...

दिसम्बर 15, 2024 7:50 अपराह्न

views 22

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत अब बहुत अधिक उम्मीदों और जिम्‍मेदारियों वाला देश बन गया है

विदेश मंत्री सुब्रहमण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि भारत अब बहुत अधिक उम्मीदों और जिम्‍मेदारियों वाला देश बन गया है। आज नई दिल्‍ली में एक कार्यक्रम में उन्‍होंने कहा कि अब दुनियाभर में सबसे पहले भारत की प्रतिक्रिया की प्रतीक्षा की जाती है। डॉ. जयशंकर ने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों के साथ भारत के संबंध प्...

दिसम्बर 15, 2024 7:44 अपराह्न

views 71

सबके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए- रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने कहा है कि सबके लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश अपनी आजादी के 100वें वर्ष तक विश्व में अग्रणी बन जाएगा। आज पंजाब के गुरदासपुर में शहीद राम प्रकाश प्रभाकर की 33वीं पुण्यतिथि पर उन्होंने कहा कि देश को मजबूत बनाने में नारी शक्ति ने बड़ी भूमिका रही है...

दिसम्बर 15, 2024 7:42 अपराह्न

views 24

दिल्ली में तीसरे विरासत साड़ी महोत्सव की शुरूआत

दिल्ली के जनपथ में आज से तीसरे विरासत साड़ी महोत्सव की शुरूआत हुई। वस्त्र मंत्रालय के अनुसार, यह मेला देश के हथकरघा कारीगरों, साड़ी डिजाइनरों और खरीदारों को एक साथ लाने का अवसर होता है। चौदह दिन के इस महोत्सव में साड़ी बनाने की पुरानी परंपरा पर नए सिरे से ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे हथकरघा कारीग...

दिसम्बर 15, 2024 6:30 अपराह्न

views 17

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए केंद्र और राज्य के सभी सरकारी विभागों के प्रयासों में एकरूपता की अपील की है

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेन्द्र सिंह ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लिए केंद्र और राज्य के सभी सरकारी विभागों के प्रयासों में एकरूपता की अपील की है। आज नई दिल्ली में, विज्ञान मंत्रालयों के सचिवों की बैठक में उन्होंने कहा कि नवाचार और क्षेत्रीय विकास को आगे बढ़ाने में राज्य वैज्ञानिक...

दिसम्बर 15, 2024 6:28 अपराह्न

views 38

महाराष्‍ट्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र कल से शुरू हो रहा

महाराष्‍ट्र में सत्‍तारूढ महायुति सरकार के मंत्रिमंडल का आज  नागपुर के राजभवन में विस्तार किया जा रहा है। राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला रहे हैं। शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में भारतीय जनता पार्टी के 16, शिवसेना के 10 और एनसीपी के 8 विधायक शामिल हैं। भारतीय जनत...

दिसम्बर 15, 2024 6:26 अपराह्न

views 101

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 22वे दिव्य कला मेले का आज चौथा दिन

नई दिल्ली में इंडिया गेट पर 22वे दिव्य कला मेले का आज चौथा दिन है। इसमें 20 राज्यों के लगभग 100 दिव्यांग उद्यमी और कारीगर अपने उत्पादों और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आयोजन देशभर के दिव्यांग शिल्पकारों, उद्यमियों और कलाकारों की अद्भुत प्रतिभा, रचनात्मकता और उद्यमशीलता को प्रदर्शित करने के लिए आय...

दिसम्बर 15, 2024 6:24 अपराह्न

views 18

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, 10वां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो संपन्न

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में, 10वां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो संपन्न हो गया। इसमें रिकॉर्ड 12 हजार प्रतिनिधि उपस्थित हुए। कार्यक्रम में, 54 देशों के तीन सौ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही जिन्होंने आयुर्वेद, योग, यूनानी और होम्योपैथी चिकित्‍सा में रुचि दिखाई।     पिछले वर्ष यह कार्य...

दिसम्बर 15, 2024 5:27 अपराह्न

views 19

दिल्‍ली में 10 दिन से जारी पुस्‍तकायन मेला संपन्न

दिल्‍ली में मंडी हाउस स्थित रविंद्र भवन परिसर में 10 दिन से जारी पुस्‍तकायन मेला आज संपन्न हो गया। साहित्य अकादमी द्वारा आयोजित इस मेले में कई भाषाओँ की पुस्तकें प्रदर्शित की गईं।