राष्ट्रीय

दिसम्बर 22, 2024 1:59 अपराह्न

views 14

कुवैत के बायन पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ औपचारिक स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कुवैत के बायन पैलेस में औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी आज कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे।

दिसम्बर 22, 2024 1:57 अपराह्न

views 17

आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्‍लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्‍लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए। ब्रू लोगों से बातचीत में गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के पास आयुष्‍मान भारत कार्ड नहीं हैं उन्‍हें जल्‍द ही कार्ड दिए जाएंगे। उन्‍होंने लोगों से कहा कि देश में सरकारी औ...

दिसम्बर 22, 2024 1:42 अपराह्न

views 12

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, आज ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मणिपुर में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनो...

दिसम्बर 22, 2024 1:38 अपराह्न

views 13

यूपीएससी परीक्षा-2023 के परिणामों के संबंध में भ्रामक दावे करने के लिए कोचिंग संस्थान पर लगाया गया दो लाख रूपये का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्रधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 के परिणामों के संबंध में भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने वाले एक संस्थान पर दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। सीसीपीए ने संस्थान से भ्रामक विज्ञापन तत्काल प्रभाव से बंद करने को क‍ह...

दिसम्बर 22, 2024 1:34 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आर. अश्विन को लिखा भावनात्‍मक पत्र, क्रिकेट और देश के प्रति अनुकरणीय योगदान के लिए धन्‍यवाद दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने क्रिकेट खिलाड़ी रविचन्‍द्रन अश्विन को एक भावनात्‍मक खुला पत्र लिखकर क्रिकेट और देश के प्रति उनके अनुकरणीय योगदान के लिए उनको धन्‍यवाद दिया है। अश्विन ने 18 दिसम्‍बर को अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से सन्‍यास लेने की घोषणा की थी।   बॉर्डर गावस्‍कर ट्रॉफी के बीच में अचान...

दिसम्बर 22, 2024 1:41 अपराह्न

views 11

खराब श्रेणी में पहुंची राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है। आज दोपहर एक बजे तक औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 401 दर्ज किया गया। केन्‍द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली के मुंडका में वायु गुणवत्‍ता सूचकांक 441, वजीरपुर में 449, आनंद विहार में 436, ओखला फेज-2 में 407, अलीपुर में 41...

दिसम्बर 22, 2024 1:21 अपराह्न

views 18

नई दिल्‍ली: केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने आईटीबीपी और सीआरपीएफ जवानों के साथ फिट इंडिया साइकिल अभियान में हिस्‍सा लिया

केन्‍द्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस और केन्‍द्रीय रिजर्व बल के जवानों के साथ नई दिल्‍ली में रविवार फिट इंडिया साइकिल अभियान में हिस्‍सा लिया। श्री मांडविया ने जवानों के साथ मेजर ध्‍यानचंद नेशनल स्‍टेडियम से रायसीना हिल तक साइकिल चलाई।   संवाददाताओं से बातचीत में श्री...

दिसम्बर 22, 2024 8:46 पूर्वाह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कुवैत के शहजादे के साथ करेंगे बैठक

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज कुवैत में बायन पैलेस में पारम्‍परिक स्‍वागत के बाद कुवैत के शहजादे के साथ बैठक करेंगे। वे कुवैत के प्रधानमंत्री के साथ शिष्‍टमंडल स्‍तर की वार्ता भी करेंगे। श्री मोदी कल दो दिन की यात्रा पर कुवैत पहुंचे। यह पिछले 43 वर्ष में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्र...

दिसम्बर 22, 2024 8:47 पूर्वाह्न

views 30

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने वन-रिपोर्ट-2023 का विमोचन किया

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वन-रिपोर्ट 2023 का विमोचन किया। ताज़ा अनुमान के अनुसार, भारत का कुल वन और पौध-क्षेत्र 8 लाख 27 हज़ार वर्ग किलोमीटर से अधिक इलाक़े में फैला है जो देश के कुल क्षेत्रफल के 25 प्रतिशत से अधिक है।   रिपोर्ट...

दिसम्बर 22, 2024 8:23 पूर्वाह्न

views 31

मध्य प्रदेश: भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में अब गिर शेरों को भी देख सकेंगे दर्शक

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में दर्शक अब गिर शेरों को भी देख सकेंगे। गुजरात में जूनागढ़ के सक्करबाग चिड़ियाघर से गिर शेरों का एक जोड़ा भोपाल लाया गया है। दोनों राज्यों के पशु आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतर्गत इन शेरों को जूनागढ़ के गिर राष्ट्रीय उद्यान से मध्यप्रदेश लाने के ...

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला