राष्ट्रीय

दिसम्बर 22, 2024 5:23 अपराह्न

views 8

गृह मंत्री अमित शाह ने त्रिपुरा के लिए 668 करोड़ 39 लाख रुपये की 13 परियोजनाओं की आधारशिला रखी

गृह मंत्री अमित शाह ने आज त्रिपुरा के लिए 668 करोड़ 39 लाख रुपये की 13 परियोजनाओं की आधारशिला रखी। धलाई जिले के मसूराई पारा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने ब्रू समुदाय को बसाने के मुद्दे पर चुप्पी साधे रहने पर राज्य की पूर्ववर्ती कम्युनिस्ट पार्टी सरकार की आलोचना की।   उन्‍होंने कहा क...

दिसम्बर 22, 2024 4:42 अपराह्न

views 8

मनोहर लाल ने केरल-यात्रा के दौरान विभिन्न विद्युत तथा शहरी-मामलों की परियोजनाओं की समीक्षा-बैठक की

केंद्रीय विद्युत, आवास तथा शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने आज अपनी केरल यात्रा के दौरान राज्‍य में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विद्युत तथा शहरी मामलों की परियोजनाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।   तिरुवनंतपुरम में आयोजित बैठक में केंद्रीय पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री सुरेश ...

दिसम्बर 22, 2024 4:40 अपराह्न

views 60

कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर से सम्‍मानित किया

कुवैत ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपने सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर से सम्‍मानित किया है। विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री को किसी देश द्वारा दिया गया यह बीसवां अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मान है।       ऑर्डर ऑफ मुबारक-अल-कबीर कुवैत की नाईटहुड उपाधि है। यह सम्‍मान विदेशी राष्‍...

दिसम्बर 22, 2024 4:19 अपराह्न

views 15

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी सोमवार को नई दिल्‍ली में क्रिसमस-समारोह में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी कल नई दिल्‍ली में क्रिसमस समारोह में भाग लेंगे इस कार्यक्रम की मेजबानी भारतीय कैथोलिक बिशप सम्मेलन कर रहा है।       प्रधानमंत्री कार्डिनल्स, बिशप और चर्च के मुख्‍य सदस्‍यों सहित ईसाई समुदाय के प्रमुख नेताओं के साथ बातचीत करेंगे। यह पहली बार है जब प्रधानमंत्री देश के ...

दिसम्बर 22, 2024 4:12 अपराह्न

views 18

कुवैत जैसे खाड़ी देशों के लिए भारत एक महत्वपूर्ण भागीदार

चार दशकों से भी अधिक समय में पहली बार किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने कुवैत की यात्रा की है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी ने 1980 के दशक में कुवैत का दौरा किया था। तब से बहुत कुछ बदल गया है। भारत एक उभरती हुई आर्थिक शक्ति, एक महत्वपूर्ण बाजार और एक प्रमुख भू-राजनीतिक देश के रूप में ...

दिसम्बर 22, 2024 4:11 अपराह्न

views 10

भारत की सभ्‍यता के मूल्‍य और धरोहर उसकी सॉफ्टपावर की आधारशिला हैंः प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि इतिहास, संस्‍कृति और आपसी सम्‍मान के संदर्भ में भारत और कुवैत के बहुआयामी संबंध हैं। कुवैत की समाचार एजेंसी कुना के साथ एक साक्षात्‍कार में श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध ऊर्जा, व्‍यापार और निवेश से भी आगे हैं।   उन्‍होंने कहा कि व्‍यापार और वा...

दिसम्बर 22, 2024 1:59 अपराह्न

views 14

कुवैत के बायन पैलेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हुआ औपचारिक स्वागत, दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज कुवैत के बायन पैलेस में औपचारिक स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुवैत के प्रधानमंत्री शेख अहमद अब्दुल्ला अल-अहमद अल-सबाह ने उनका स्वागत किया। श्री मोदी आज कुवैत के अमीर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से बातचीत करेंगे।

दिसम्बर 22, 2024 1:57 अपराह्न

views 17

आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्‍लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज त्रिपुरा के धलाई जिले में हादूक्‍लाऊ स्थित ब्रू जनजातीय लोगों की पुनर्वास कॉलोनी में गए। ब्रू लोगों से बातचीत में गृह मंत्री ने भरोसा दिलाया कि जिन लोगों के पास आयुष्‍मान भारत कार्ड नहीं हैं उन्‍हें जल्‍द ही कार्ड दिए जाएंगे। उन्‍होंने लोगों से कहा कि देश में सरकारी औ...

दिसम्बर 22, 2024 1:42 अपराह्न

views 12

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में आज शीत लहर का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार, आज ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मणिपुर में देर रात और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले दो दिनो...

दिसम्बर 22, 2024 1:38 अपराह्न

views 13

यूपीएससी परीक्षा-2023 के परिणामों के संबंध में भ्रामक दावे करने के लिए कोचिंग संस्थान पर लगाया गया दो लाख रूपये का जुर्माना

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्रधिकरण (सीसीपीए) ने संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा-2023 के परिणामों के संबंध में भ्रामक दावों का विज्ञापन करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग करने वाले एक संस्थान पर दो लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। सीसीपीए ने संस्थान से भ्रामक विज्ञापन तत्काल प्रभाव से बंद करने को क‍ह...