राष्ट्रीय

जनवरी 8, 2025 7:34 पूर्वाह्न

views 14

गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी में तीन नये-आपराधिक क़ानूनों के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि तीन नये आपराधिक कानून दंड केंद्रित नहीं, बल्कि पीड़ित केंद्रित हैं और इनका उद्देश्‍य त्‍वरित न्‍याय उपलब्‍ध कराना है। उन्होंने नयी दिल्ली में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ हुई बैठक में उत्तर प्रदेश में इन कानूनों के तहत की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की।   ...

जनवरी 8, 2025 7:22 पूर्वाह्न

views 27

एक देश-एक चुनावः नई दिल्ली में आज संयुक्‍त संसदीय-समिति की पहली बैठक होगी

एक देश एक चुनाव से संबंधित दो विधेयकों के लिए गठित संयुक्‍त संसदीय समिति की पहली बैठक आज होगी। ये विधेयक हैं - 129वां संविधान संशोधन विधेयक और केंद शासित प्रदेश विधान संशोधन विधेयक, 2024 । कानून और न्‍याय मंत्रालय के प्रतिनिधि समिति के सदस्‍यों को प्रस्‍तावित विधेयकों के विभिन्न प्रावधानों की जानकार...

जनवरी 8, 2025 7:16 पूर्वाह्न

views 56

नितिन गडकरी ने चालक-प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किए जाने की योजना घोषित की

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने पूरे भारत में चालक प्रशिक्षण संस्‍थान स्थापित किये जाने के लिए एक योजना घोषित की है। इसके तहत संस्थान की स्‍थापना के लिए प्रोत्‍साहन राशि उपलब्ध करायी जायेगी।   स्‍वचालित परीक्षण केंद्र और चालक प्रशिक्षण संस्‍थान की एकीकृत अवसंरचना के लिए अ...

जनवरी 8, 2025 8:35 पूर्वाह्न

views 9

विशाखापत्तनम में बुनियादी-परियोजनाओं का आज शाम उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी क्षेत्रीय प्रगति को बढ़ावा देने और एक लाख से अधिक रोजगार सृजित करने की संभावना वाली बुनियादी परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के लिए आज शाम विशाखापत्तनम पहुंचेंगे। वे आन्‍ध्र इंजीनियरिंग कॉलेज विश्‍वविद्यालय मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्‍यमंत्री एन. चन्‍द...

जनवरी 7, 2025 9:27 अपराह्न

views 62

डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली का उद्देश्य व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा करना है: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि डिजिटल व्यक्तिगत डेटा सुरक्षा नियमावली, 2025 का मसौदा नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देता है। सूचना इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, श्री मोदी ने कहा कि नियमावली का उद्द...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 16

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करने के लिए एग्जाम वॉरियर्स आर्ट फेस्टिवल की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कला के माध्यम से छात्रों को परीक्षा के तनाव से उबरने में मदद करने के लिए एग्जाम वॉरियर्स आर्ट फेस्टिवल की प्रशंसा की है। चार जनवरी को नई दिल्ली में इस फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में कक्षा नौ से 12वीं तक के 30 स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्र...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 14

मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में शीतलहर जारी

पूरे उत्तर भारत में शीतलहर जारी है। अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और झारखंड के कुछ हिस्सों में सुबह और रात के समय घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने कल पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्...

जनवरी 7, 2025 9:07 अपराह्न

views 26

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्टा से की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बातचीत की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ स्वाभाविक साझेदार हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देश प्रौद्योगिकी, हरित ऊर्जा, डिजिटल स्पेस, व्यापार और निवेश के क्षेत्रों सहित भारत-यूरोपीय संघ रणनीति...

जनवरी 7, 2025 8:07 अपराह्न

views 18

भारतीय नौसेना की नवीनतम मिसाइल आईएनएस तुशील ने सेनेगल के डकार बंदरगाह का अपना पहला दौरा पूरा किया

भारतीय नौसेना की नवीनतम मिसाइल आईएनएस तुशील ने सेनेगल के डकार बंदरगाह का अपना पहला दौरा पूरा कर लिया है। रक्षा मंत्रालय ने बताया है कि डकार में अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान कैप्टन पीटर वर्गीस ने सेनेगल नौसेना के चीफ ऑफ स्टाफ रियर एडमिरल अब्दु सेने से मुलाकात की। इस दौरान नौसेना सहयोग को मजबूत करन...

जनवरी 7, 2025 8:06 अपराह्न

views 15

भारत ने नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की

भारत ने नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में आए भूकंप से हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार और भारत के लोगों की संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं।