जनवरी 8, 2025 5:57 अपराह्न
214
एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़े दो विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति की पहली बैठक नई दिल्ली में आयोजित
एक राष्ट्र एक चुनाव से जुड़े दो विधेयकों पर संयुक्त संसदीय समिति-जेपीसी की पहली बैठक आज नई दिल्ली में हुई। विधेयकों को आधिकारिक तौर पर 129वां संविधान संशोधन विधेयक-2024 और केंद्र शासित प्रदेश कानून-संशोधन विधेयक-2024 नाम दिया गया है। संवाददाताओं से बातचीत में समिति के अध्यक्ष भाजपा सांसद पी पी चौधरी...